होमक्राइमनितिन नबीन बोले- युवा रील नहीं रियल को जिएं: मेरठ में छात्रों से कहा- नशा और शॉर्टकट से बचें, समर्थकों ने 25 जेसीबी से फूल बरसाए - Meerut News
क्राइम

नितिन नबीन बोले- युवा रील नहीं रियल को जिएं: मेरठ में छात्रों से कहा- नशा और शॉर्टकट से बचें, समर्थकों ने 25 जेसीबी से फूल बरसाए - Meerut News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Meerut - BJP Chief Nitin Naveen & CM Yogi Meerut Visit | West UP Election Strategy LIVEनितिन नबीन बोले- युवा रील नहीं रियल को जिएं:मेरठ में छात्रों से कहा- नशा और शॉर्टकट से बचें, स…

Dainik Bhaskar के अनुसार21 सितंबर 2026 को 09:04 am बजे
नितिन नबीन बोले- युवा रील नहीं रियल को जिएं:  मेरठ में छात्रों से कहा- नशा और शॉर्टकट से बचें, समर्थकों ने 25 जेसीबी से फूल बरसाए - Meerut News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Meerut

- BJP Chief Nitin Naveen & CM Yogi Meerut Visit | West UP Election Strategy

LIVEनितिन नबीन बोले- युवा रील नहीं रियल को जिएं:मेरठ में छात्रों से कहा- नशा और शॉर्टकट से बचें, समर्थकों ने 25 जेसीबी से फूल बरसाए

- कॉपी लिंक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मेरठ में हैं। उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी में युवा सम्मेलन में छात्रों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों से कहा कि आजकल युवा को सबसे ज्यादा नशा और शॉर्टकट प्रभवित कर रहा है। हमे इन दोनों से ही बचना चाहिए। मोदी जी ने नशे के खिलाफ कई अभियान चलाए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि युवा रील नहीं रियल को जिए। राष्ट्र प्रथम को आगे रखे। उनके साथ मंच पर उनके एक तरफ सीएम योगी और दूसरी तरफ यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी बैठे हैं।

नितिन नबीन का यह पश्चिमी यूपी का पहला दौरा है। सोमवार सुबह 10:45 बजे वह मेरठ के काशी टोल प्लाजा पहुंचे। 3 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 25 बुलडोजरों से 5 क्विंटल फूल बरसाए। क्रेन से उन्हें माला पहनाई। बुलडोजरों पर चढ़कर ढोल-नगाड़े भी बजाए और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

नितिन नबीन ने मंच से हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर का गाल थपथपाया। दोपहर 1:45 बजे नितिन नबीन शक्ति केंद्र सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पश्चिमी यूपी के शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। सम्मेलन में 5 हजार संयोजक शामिल होंगे।

इस बीच, पुलिस ने सपा नेता गौरव गुर्जर को हाउस अरेस्ट कर लिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि नितिन नबीन का दौरा यूपी के चुनाव के लिए भाजपा शंखनाद है। अब पार्टी चुनाव तैयारियों के लिए पूरी तरह 'ग्राउंड-लेवल' पर उतर जाएगी।

देखिए तस्वीरें…

नितिन नबीन के कार्यक्रम से जुड़ी अपडेट के लिए नीच लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

सुभारती यूनिवर्सिटी में नितिन नबीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान ‘नमो टी स्टॉल’ भी लगाया गया है। यहां सुबह से भाजपा कार्यकर्ताओं को मसालेदार चाय समेत अलग-अलग तरह की चाय मुफ्त में पिलाई जा रही है। यह स्टॉल मुजफ्फरनगर से आए कार्यकर्ताओं ने लगाया है।

स्टॉल संचालक ने कहा- हमारे नरेंद्र भाई मोदी जी ने चाय बेची है, यह बात पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने स्टेशन पर चाय बेची थी। उसी के प्रतीक के रूप में आज हमने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए चाय का आयोजन किया है।”

आयोजकों के मुताबिक, सुबह से अब तक करीब 5,500 कप चाय बांटी जा चुकी है। कुल 12 हजार कप चाय वितरित करने का लक्ष्य है। कार्यक्रम चलने के कारण फिलहाल चाय सेवा बंद है। थोड़ी देर बाद इसे फिर शुरू किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह पूरी तरह मुफ्त सेवा है।

- कॉपी लिंक

सुभारती यूनिवर्सिटी में शक्ति केंद्र संयोजकों की मीटिंग के लिए मंच सजकर तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल मंच पर पहुंच गए हैं। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी लगाई गई है।

- कॉपी लिंक

सुभारती यूनिवर्सिटी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलता-जुलता चेहरा रखने वाले भाजपा कार्यकर्ता उमेश कुशवाहा भी पहुंचे। मेरठ के रहने वाले उमेश को देखकर लोग अक्सर उन्हें योगी आदित्यनाथ जैसा बताते हैं।

उमेश कुशवाहा ने बताया कि वह करीब 20 साल से भाजपा से जुड़े हैं। पिछले करीब 8 साल से वह जहां भी किसी कार्यक्रम में जाते हैं, लोग उनके चेहरे की तुलना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ने उन्हें मुख्यमंत्री समझने की गलती नहीं की, क्योंकि वह योगी आदित्यनाथ की तरह कपड़े नहीं पहनते हैं।

- कॉपी लिंक

लगभग दो घंटे चले युवा संवाद के बाद अब नितिन नबीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बूथ शक्ति केंद्र संयोजकों की मीटिंग को संबोधित करेंगे। मीटिंग में 5 हजार से अधिक संयोजक पहुंचे हैं। पूरा पंडाल भगवा रंग में सजा है।

- कॉपी लिंक

चैतन्य छपारिया ने कहा- मैं डॉक्टर ऑफ फार्मेसी थर्ड ईयर का छात्र हूं। मैंने नितिन नवीन जी से AI टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर सवाल पूछा था। आज भारत और पूरी दुनिया AI पर काफी निर्भर हो चुकी है। ChatGPT और Gemini जैसे प्लेटफॉर्म इसका उदाहरण हैं। उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया कि भारत इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। देश अपने डेटा सेंटर बना रहा है और AI पर फोकस कर रहा है। प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग जैसे कोर्स भी भारत में शुरू हो चुके हैं। मैं उनके जवाब से पूरी तरह संतुष्ट और सहमत हूं।

- कॉपी लिंक

हिमांशु राज ने कहा- मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से सवाल किया था कि देश की करीब 65% आबादी युवा है। 2047 के विकसित भारत में युवा ऐसा क्या योगदान दें, जिससे उनका व्यक्तिगत योगदान भी दिखाई दे? उन्होंने बहुत अच्छा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि युवा अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। कोई इंजीनियरिंग कर रहा है, कोई डॉक्टर है और कोई दूसरे क्षेत्र में है। इसलिए युवा जिस भी क्षेत्र में हैं, उसमें खुद को बेहतर बनाएं और मेहनत करें। ऐसा जरूरी नहीं है कि आगे बढ़ने या देश के विकास में योगदान देने के लिए सिर्फ राजनीति में ही आना पड़े। युवा अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढ़कर राष्ट्र को विकसित बनाने में योगदान दे सकते हैं।

- कॉपी लिंक

इंजीनियरिंग की छात्रा खुशी रानी ने कहा- आज के सेशन में सबसे बड़ी बात यह रही कि मुझे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठने और उनसे सामने से मिलने का अवसर मिला। एक स्टूडेंट के तौर पर हम बड़े स्तर के लोगों से मिलने के बारे में सोचते हैं, लेकिन यहां हमें उनसे मिलने की ऑपर्च्युनिटी मिली, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

- कॉपी लिंक

प्रिंस पांडे ने कहा- मेरा सवाल यह था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है। इसमें युवाओं की भागीदारी जरूरी है, क्योंकि देश की करीब 65% आबादी युवा है। युवा इस लक्ष्य में सपोर्ट करते हैं, लेकिन उन्हें लीडरशिप भी दी जानी चाहिए। युवा लीडरशिप करने लायक हैं, तो उन्हें नेतृत्व में लाने के लिए नितिन नवीन जी और मुख्यमंत्री जी क्या योगदान करेंगे और किस तरह युवाओं को लीडरशिप दी जाएगी?”

उन्होंने कहा, “मुझे जवाब से संतुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि युवा केवल राजनीति में आकर ही लीडरशिप नहीं कर सकते। वे अपने कॉलेज या जहां भी काम कर रहे हैं, वहां भी नेतृत्व कर सकते हैं।”

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

नितिन नबीन ने सुभारती यूनिवर्सिटी में युवा सम्मेलन में छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आजकल नशा और शॉर्टकट युवाओं को सबसे अधिक प्रभवित कर रहा है। हमे इन दोनों से ही बचना चाहिए। युवा रील नहीं रियल को जिएं। राष्ट्र प्रथम को आगे रखें।

- कॉपी लिंक

सुभारती यूनिवर्सिटी में नितिन नबीन, सीएम योगी और पंकज चौधरी ने भारत माता की तस्वीर पर दीप जलाया। फूल चढ़ाए। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना गाई। मंच पर सीएम योगी, नितिन नबीन, पंकज चौधरी के साथ केवल छात्र बैठे हैं। कोई नेता, शिक्षक, मंत्री कोई नहीं है। सामने भी केवल छात्र हैं। जो मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, नोएडा, बुलंदशहर तक के कॉलेजों से आए हैं। लगभग 2500 छात्र हैं।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

नितिन नबीन के स्वागत के लिए टोल प्लाजा पर ट्रैक्टरों की लंबी लाइन लगी रही। यहां 50 से ज्यादा ट्रैक्टर पहुंचे। इसके अलावा बुलडोजर भी स्वागत की तैयारी में लगाए गए थे।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

सुभारती यूनिवर्सिटी के बगल में महनता रिसॉर्ट के पास MLC धर्मेंद्र भरद्वाज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया। स्वागत में एयर बलून, ढोल, नगाड़े, ताशे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गायन, वादन है। पीतांबर वस्त्र धारी कलाकारों ने प्रस्तुति दी। 5 कुंतल फूल यहां भी बरसाए गए।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

मेरठ में काशी टोल प्लाजा पर 3 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत किया। स्वागत मंच पर बीजेपी महानगर की टीम, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर एवं अन्य लोग मौजूद रहे। नितिन नवीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी हैं। दोनों मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे से कार से आए हैं। सीएम योगी सीधे सुभारती यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। वो हेलिकाप्टर से आएंगे।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

सुभारती यूनिवर्सिटी के मुख्य आयोजन स्थल पर CM योगी आदित्यनाथ, PM मोदी और नितिन नबीन के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं। आयोजन स्थल को इन कटआउट्स और सजावट से सजाया गया है।

- कॉपी लिंक

सुभारती यूनिवर्सिटी के मुख्य आयोजन स्थल के बाहर NH-58 पर करीब 6 किमी तक भगवा गुब्बारे और भगवा झंडे लगाए गए हैं। पूरे रास्ते को कार्यक्रम के लिए सजाया गया है।

- कॉपी लिंक

नितिन नबीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ दौरे से पहले सपा नेता गौरव गुर्जर को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत विपक्षी नेताओं पर निगरानी बढ़ाई गई है।

- कॉपी लिंक

नितिन नबीन के काशी टोल प्लाजा पहुंचने पर भव्य स्वागत की तैयारी है। 15 बुलडोजर से 5 कुंतल फूलों की वर्षा होगी। माला पहनाने के लिए दो क्रेन लगाई गई हैं।

- कॉपी लिंक

- सुभारती यूनिवर्सिटी में 21 सितंबर को नितिन नवीन की 2 अहम बैठकें होंगी। सबसे पहले वह सुबह 11 बजे मांग्ल्य प्रेक्षागृह में जेन-जी संवाद करेंगे।

- इसमें यूनिवर्सिटी के 2 हजार छात्र-छात्राओं के साथ उनका सीधा संवाद होगा। एआई, शिक्षा, महंगाई, बेरोजगारी पर बातचीत होगी। इस आयोजन में मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सीएम योगी और पंकज चौधरी होंगे।

- 11.30 बजे यह संवाद शुरू होगा, जो 1.30 बजे तक चलेगा। युवाओं के सवालों के जवाब भी देंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं या अन्य को इसमें दखलंदाजी नहीं होगी।

- पश्चिम क्षेत्र की नई क्षेत्रीय टीम के युवा इस बैठक की कमान संभाले हैं। संवाद से पहले वंदेमातरम् गायन होगा।

- कॉपी लिंक

मांग्ल्य प्रेक्षागृह में युवा संवाद के बाद नितिन नवीन सीधे सुभारती यूनिवर्सिटी के मैदान में जाएंगे। यहां पश्चिम क्षेत्र के 14 और भाजपा के 19 संगठनात्मक जिलों की 71 विधानसभा सीटों के 350 बूथों के 4800 शक्ति केंद्र संयोजकों से शक्ति केंद्र सम्मेलन में संबोधित करेंगे।

इस बैठक में मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजक होंगे। बैठक में मंच पर नितिन नवीन, योगी और पंकज चौधरी होंगे। संभावना है कि प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े भी आयोजन में रहेंगे। ये बैठक लगभग ढाई घंटे की होगी। जो 1.45 बजे शुरू होकर 4 बजे तक चलेगी।

- कॉपी लिंक

बैठक के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से हेलिकॉप्टर द्वारा सीधे सुभारती यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। यहां उनके हेलिकॉप्टर को उतारने के लिए हेलिपैड बनाया गया है। मुख्यमंत्री हेलिपैड पर उतरने के बाद सीधे युवा संवाद के लिए ऑडिटोरियम तक कार से जाएंगे।

युवा संवाद के बाद वो शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक में रहेंगे। शाम 4 बजे सीएम हेलिकॉप्टर से हिंडन एयरपोर्ट जाएंगे। हिंडन से वो राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री मेरठ में सुबह 11.10 से शाम 4 बजे तक रहेंगे।

- कॉपी लिंक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिन के वेस्ट यूपी प्रवास के दौरान उनके साथ रहेंगे। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे से वाया कार पंकज चौधरी सुबह 11 बजे सुभारती यूनिवर्सिटी आएंगे।

यहां युवा सम्मेलन फिर पश्चिम क्षेत्र के शक्ति केंद्र सम्मेलन में रहेंगे। इसके बाद ब्रावुरा रिसोर्ट में होने वाली 3 प्रमुख बैठकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ रहेंगे। मेरठ में रात्रि विश्राम करेंगे।

22 सितंबर की सुबह औघड़नाथ मंदिर में वाया कार जाएंगे। दर्शन के बाद वाया कार ही सहारनपुर की बैठकों के लिए जाएंगे। सहारनपुर से वाया कार ही दिल्ली जाएंगे।

- कॉपी लिंक

सुभारती विवि के मैदान में शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक के लिए जर्मन हैंगर लगाकर भव्य पंडाल तैयार हुआ है। पंडाल में 5 हजार लोगों के लिए कुर्सियों पर बैठने की व्यवस्था है। जनप्रतिनिधियों के लिए क्रमबद्धता में सोफे की 3 पंक्तियां हैं। पंडाल में 50 से अधिक कूलर और पंखे लगाए गए हैं। ओपन कार्यक्रम होने के कारण बारिश, धूप दोनों से बचाव का इंतजाम पंडाल में है।

जर्मन हैंगर के अंदर सामने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 6 फिट ऊंचा मंच है। मंच के पीछे 2 सेफ हाउस एक सीएम योगी और एक राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए है। मंच पर 2 डायस प्लस माइक होंगे। एक से राष्ट्रीय अध्यक्ष और दूसरे माइक से सीएम योगी का संबोधन होगा। इसके साथ ही मैदान में कुछ स्टॉल भी हैं। यहां चाय, नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। पूरे पंडाल को भगवा रंग से सजाया है।

- कॉपी लिंक

नितिन नवीन ब्रावुरा में पश्चिम क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्षों व पदाधिकारियों, पूर्व जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों, सचिव, पुरानी क्षेत्रीय टीम के पदाधिकारियों, मोर्चों के अध्यक्षों से डेढ़ घंटा बातचीत करेंगे। इसके बाद लगभग 25 मिनट पूर्व की टीमों के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से चाय पर बातचीत करेंगे। इसके बाद पश्चिम क्षेत्र की 14 संसदीय सीट, 71 विधानसभा सीटों के जनप्रतिनिधियों, विधायकों, सांसदों, एमएलसी, राज्यसभा सदस्यों के साथ लंबी चर्चा करेंगे।

- कॉपी लिंक

संवाद के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं से संवाद भी रखा गया है। शाम को वो ब्रावुरा में ही प्रमुख कार्यकर्ताओं से भी बात करेंगे। पश्चिम यूपी की सियासी हवा को भांपेंगे। मॉर्स रिसोर्ट में उनका रात्रि प्रवास होगा।

यहीं से 22 सितंबर की सुबह वो सहारनपुर के लिए जाएंगे। 22 सितंबर को सुबह मार्स रिसोर्ट में मेरठ शहर के प्रबुद्ध वर्ग से एक घंटे का चाय पर संवाद करेंगे। औघड़नाथ मंदिर जाएंगे और वहां से सहारनपुर के लिए निकलेंगे।

- कॉपी लिंक

राष्ट्रीय अध्यक्ष सहारनपुर में कार्यकर्ता के आवास पर जाएंगे, इसके बाद सरोवर पॉर्टिको होटल में उनकी दो अहम बैठकें होंगी। पश्चिम क्षेत्र में भाजपा के वर्तमान जनप्रतिनिधियों, सांसदों, विधायकों, मंत्रियों, एमएलसी, राज्यसभा सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। दूसरी बैठक क्षेत्रीय टीम के पदाधिकारियों, जिला प्रभारी व जिलाध्यक्षों के साथ होगी। इसके बाद वे शाम को मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करेंगे और दिल्ली जाएंगे।

- कॉपी लिंक

शक्ति संयोजकों और मंडल अध्यक्षों को इस बैठक में बिना आईकार्ड के एंट्री नहीं मिलेगी। एंट्री करने वाले हर व्यक्ति के गले में भगवा रंग का एक एंट्री पास डाला जाएगा। गेट पर ही रजिस्टर में उसका रजिस्ट्रेशन होगा। पश्चिम क्षेत्र के 19 संगठनात्मक जिलों से 100 बसों में शक्ति केंद्र संयोजक और मंडल अध्यक्ष इस आयोजन में आएंगे।

300 से अधिक चार पहिया वाहन भी आएंगे। आयोजन के प्रारंभ से अंत के दौरान एनएच 58 पर एक तरफ यातायात को विशेष अतिथियों के आगमन और भीड़ को देखते हुए रोका जा सकता है।

- बात खरी हैसपा विधायक इंद्रजीत से खनन माफिया खुश: दहाड़ मारकर रोए भाजपा MLA; अखिलेश ने छिनवाया मंत्री राजभर का पासवर्ड

- भास्कर एक्सक्लूसिवकांग्रेस का वादा- सत्ता में आए तो OBC एक्ट लाएंगे: SC-ST एक्ट की तरह होगा; यूपी चुनाव में क्या सपा साथ देगी

- मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: भाजपा बोली- कांग्रेस जोकरों की पार्टी; टाटा ट्रस्ट में चंद्रशेखरन का विरोध; अखिलेश के सामने भिड़े नेता, ओवैसी बोले- जयंत की पत्नी मेरी बहन

- मथुरा में युवक की गोली मारकर हत्या: प्रेमिका के पति पर मर्डर का आरोप, वारदात के बाद हत्यारे की तलाश

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें