होमक्राइमलखनऊ समेत 25 शहरों में बारिश, घरों में घुसा पानी: यूपी का सबसे बड़ा बांध ओवरफ्लो, काशी में छत पर अंतिम संस्कार; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News
क्राइम

लखनऊ समेत 25 शहरों में बारिश, घरों में घुसा पानी: यूपी का सबसे बड़ा बांध ओवरफ्लो, काशी में छत पर अंतिम संस्कार; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - UP Heavy Rain Alert | August Rainfall Surplus Flood Review CM Yogi LIVEलखनऊ समेत 25 शहरों में बारिश, घरों में घुसा पानी:यूपी का सबसे बड़ा बांध ओवरफ्लो, काशी में छत पर अंतिम संस्कार;…

bhaskar.com के अनुसार2 सितंबर 2026 को 03:30 am बजे
लखनऊ समेत 25 शहरों में बारिश, घरों में घुसा पानी:  यूपी का सबसे बड़ा बांध ओवरफ्लो, काशी में छत पर अंतिम संस्कार; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- UP Heavy Rain Alert | August Rainfall Surplus Flood Review CM Yogi

LIVEलखनऊ समेत 25 शहरों में बारिश, घरों में घुसा पानी:यूपी का सबसे बड़ा बांध ओवरफ्लो, काशी में छत पर अंतिम संस्कार; 75 जिलों में अलर्ट

- कॉपी लिंक

यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, बरेली, उन्नाव और चित्रकूट समेत 25 जिलों में रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। लखनऊ में 20 घंटे और चित्रकूट में 36 घंटे से बारिश जारी है। लखनऊ में सड़कों पर 2 फीट तक पानी भ

चित्रकूट में बरुआ, राशिन और गुंता बांध के गेट खोल दिए गए हैं। 50 से ज्यादा गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। सोनभद्र में रिहंद बांध ओवरफ्लो हो गया है। खराब मौसम की वजह से प्रयागराज, जौनपुर और लखीमपुर खीरी समेत 10 शहरों में आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

मौसम विभाग (IMD) ने आज सभी 75 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। 25 जिलों में बहुत भारी और 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो वाराणसी और गोरखपुर समेत 54 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 61.1 मिमी बारिश कानपुर और 60.4 मिमी सोनभद्र में दर्ज की गई।

इधर, लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का पानी रामघाट समेत आसपास के इलाकों की सड़कों पर बह रहा है। 500 दुकानों और 20-25 होटलों में पानी घुस गया है। डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह खुद सड़कों पर उतरे हैं। लाउडस्पीकर से लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहे हैं।

काशी में भी गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं। मणिकर्णिका समेत सभी घाटों तक पानी पहुंच गया है। शवदाह गृह जाने वाला रास्ता डूब चुका है। लोग घुटनों तक पानी में अर्थी लेकर पहुंचने को मजबूर हैं। 50 फीट ऊंचा रत्नेश्वर महादेव मंदिर 95% तक डूब गया है। दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस की चौकी में भी पानी घुस गया है।

सीएम योगी ने अफसरों को खुद ग्राउंड पर उतरने और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा- आम जनता को जलभराव जैसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। साथ ही, बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए।

बाढ़-बारिश की तस्वीरें देखिए…

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक क्षेत्र बना है। इसके साथ ही बारिश लाने वाली मानसूनी हवाओं की रेखा शाहजहांपुर और वाराणसी से होकर गुजर रही है। वहीं, झारखंड और बिहार के रास्ते यूपी की तरफ भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इन सब वजहों से प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। अगले 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।

आज कहां-कहां बारिश हो सकती है?

यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें