होमकृषिवाराणसी : कांवड़ मार्ग पर खुली मीट की दुकानें बंद, नगर निगम ने वसूला 24500 जुर्माना
कृषि

वाराणसी : कांवड़ मार्ग पर खुली मीट की दुकानें बंद, नगर निगम ने वसूला 24500 जुर्माना

वाराणसी : कांवड़ मार्ग पर खुली मीट की दुकानें बंद, नगर निगम ने वसूला 24500 जुर्माना प्रतिबंध के बावजूद खुली पाई गई तीन दुकानों को मौके पर ही बंद कराया गया By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : July 31, 2026 at 7:5…

ETV Bharat के अनुसार31 जुलाई 2026 को 03:26 am बजे
वाराणसी : कांवड़ मार्ग पर खुली मीट की दुकानें बंद, नगर निगम ने वसूला 24500 जुर्माना

सौजन्य से:- ETV Bharat

वाराणसी : कांवड़ मार्ग पर खुली मीट की दुकानें बंद, नगर निगम ने वसूला 24500 जुर्माना

प्रतिबंध के बावजूद खुली पाई गई तीन दुकानों को मौके पर ही बंद कराया गया

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 31, 2026 at 7:56 AM IST

वाराणसी: सावन माह के पहले दिन गुरुवार को शहरी सीमा के अंतर्गत कांवड़ मार्गों पर अवैध रूप से संचालित मांस, मछली एवं मुर्गा विक्रेताओं के खिलाफ वाराणसी नगर निगम की टीम ने व्यापक अभियान चलाया. प्रतिबंध के बावजूद खुली पाई गई तीन दुकानों को मौके पर ही बंद कराया गया. साथ ही नियम तोड़ने वालों से 24500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया.

कांवड़ मार्ग पर खुली मीट की दुकानें बंद: बता दें कि नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान भोजूबीर क्षेत्र में अवैध रूप से मीट बेच रहे एक विक्रेता पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं, शिवपुर क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले एक दुकानदार से 4500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया. सबसे कड़ी कार्रवाई अंधरापुल क्षेत्र में देखने को मिली.यहां सावन माह के दौरान मीट-मांस बेचने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने और आसपास गंदगी फैलाने के गंभीर आरोपों में संबंधित विक्रेता पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया.

पूरे सावन चलेगा अभियान: इसी प्रकार प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर एक और दुकानदार पर 5000 रुपये का जुर्माना बसूला गया. निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी का कहना है कि पूरी कांवड़ यात्रा और सावन माह के दौरान यह अभियान लगातार जारी रहेगा. साथ ही नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. हालांकि शहर में ज्यादातर मांस, मछली की दुकानें बंद मिल रही है.

यह भी पढ़ें: वाराणसी में सेहत से खिलवाड़ नहीं; QR कोड से शिकायत, खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत लेगा एक्शन

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें