बारिश थमते ही चकाचक होंगी प्रयागराज की 245 सड़कें, 12 से लखनऊ रूट की बसें होंगी डायवर्ट
बारिश थमते ही चकाचक होंगी प्रयागराज की 245 सड़कें, 12 से लखनऊ रूट की बसें होंगी डायवर्ट कमिश्नर डॉ. लोकेश एम. ने अफसरों को निर्देश दिए कि बारिश रुकते ही शहर में पैचवर्क और सड़क निर्माण का काम बिना देरी शुरू हों. By ETV B…

सौजन्य से:- ETV Bharat
बारिश थमते ही चकाचक होंगी प्रयागराज की 245 सड़कें, 12 से लखनऊ रूट की बसें होंगी डायवर्ट
कमिश्नर डॉ. लोकेश एम. ने अफसरों को निर्देश दिए कि बारिश रुकते ही शहर में पैचवर्क और सड़क निर्माण का काम बिना देरी शुरू हों.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 11, 2026 at 2:31 PM IST
प्रयागराज: बारिश रुकते ही 6 करोड़ से प्रयागराज की 245 सड़कें चकाचक हो जाएंगी. फाफामऊ का जाम घटाने को एक महीने लखनऊ की बसें झूंसी-अंदावा होकर दौड़ेंगी. इससे शहरवासियों को टूटी सड़कों और रोज-रोज के ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिलेगी.
कमिश्नर डॉ. लोकेश एम. ने अफसरों के साथ बैठक कर साफ निर्देश दिए हैं कि बारिश रुकते ही शहर में पैचवर्क और सड़क निर्माण का काम बिना देरी शुरू किया जाए.
कमिश्नर की बैठक के बड़े फैसले: लखनऊ रूट की बसों का डायवर्जन: 12 सितंबर से लखनऊ जाने और आने वाली निजी व सरकारी बसें फाफामऊ के बजाय सहसों, झूंसी और अंदावा रूट से चलेंगी. यह व्यवस्था 30 दिन तक लागू रहेगी.
सड़क सुधार का पूरा गणित: नगर निगम 96 किमी सड़कों पर ₹6 करोड़ खर्च करेगा. पीडब्ल्यूडी 111 और पीडीए 38 सड़कों के गड्ढे भरेगा. गारंटी पीरियड वाली सड़कें ठेकेदार अपनी जेब से बनाएंगे.
एमजी रोड बनेगी मॉडल स्ट्रेच: सड़क और फुटपाथ को रीडिज़ाइन किया जाएगा. बिजली और टेलीकॉम के लटकते तार अंडरग्राउंड होंगे, डिफेसमेंट और अवैध होर्डिंग्स हटेंगे.
ओपन ड्रिंकिंग पर सीधा एक्शन: कार या किसी भी वाहन के भीतर बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस तत्काल केस दर्ज कर ज़ब्ती की कार्रवाई करेगी.
सड़कों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा. निरंजन सिनेमा से घंटाघर तक व्यापार मंडल, पुलिस और नगर निगम मिलकर नया ट्रैफिक प्लान लागू करेंगे. एमजी रोड पर स्ट्रीट वेंडर्स को ग्लव्स और साफ पानी अनिवार्य रूप से रखना होगा.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


