कानपुर दवा व्यवसायी हत्याकांड; बहू और दोनों आरोपी 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर, सीडीआर से किया जाएगा मिलान
कानपुर दवा व्यवसायी हत्याकांड; बहू और दोनों आरोपी 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर, सीडीआर से किया जाएगा मिलान डीसीपी पश्चिम एस. एम कासिम आबिदी ने बताया कि हत्या के बदले छह लाख रुपये देने की बात की भी जांच होगी. By ETV Bharat…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर दवा व्यवसायी हत्याकांड; बहू और दोनों आरोपी 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर, सीडीआर से किया जाएगा मिलान
डीसीपी पश्चिम एस. एम कासिम आबिदी ने बताया कि हत्या के बदले छह लाख रुपये देने की बात की भी जांच होगी.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 23, 2026 at 4:40 PM IST
कानपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हुए दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड मामले में पुलिस को आरोपी बहू, सुपारी किलर और उसके साथी की 24 घंटे की कस्टडी रिमांड मिल गई है. दोपहर करीब 12 बजे पुलिस आरोपी बहू तथा अन्य दो आरोपियों को पूछताछ के लिए ले गई. बताया जा रहा है कि कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस का मुख्य फोकस फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी, आरोपी के खून से सने कपड़े, सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज के सत्यापन पर रहेगा.
डीसीपी पश्चिम एस. एम कासिम आबिदी ने बताया कि कारोबारी के बेटे सुब्रत की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है. रिमांड में मिले बयानों का बेटे से पहले हुई पूछताछ और सीडीआर से मिलान किया जाएगा. हत्या के बदले छह लाख रुपये देने की बात की भी जांच होगी.
पूछताछ के दौरान पुलिस कई अहम बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है. पुलिस तीनों आरोपियों को कल्याणपुर के इंदिरा नगर स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में ले जाकर प्रवेश और बाहर निकलने के रास्तों के आधार पर पूरी वारदात का सीन रीक्रिएशन भी करा सकती है. पुलिस परेड स्थित माॅल में शाॅपिंग कराने से लेकर चाबी बनवाने तक का पूरा सीन री-क्रिएट करा सकती है.
यह था मामला : बता दें कि 5 सितंबर की रात एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले फ्लैट में विनीत मिनोचा के गले और सीने पर 26 से ज्यादा चाकू से वारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने 6 सितंबर की रात मुठभेड़ के दौरान विशाल गौतम और राजकिशोर को पकड़ा था. आरोपियों ने शालू के कहने पर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी. मृतक विनीत मिनोचा अपने बेटे के साथ सालाना करोड़ों रुपये के टर्नओवर वाली फर्म चलाते थे.
यह भी पढ़ें : कल्याणपुर हत्याकांड: ससुर की मौत और तुम तो धोखेबाज हो' गाने पर बहू का बेफिक्र डांस; शालू का चौंकाने वाला वायरल वीडियो
यह भी पढ़ें : कानपुर में दवा कारोबारी की गला रेतकर हत्या; CCTV में दो संदिग्ध घर में घुसते दिखे
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


