होमकृषिसीएम योगी 24 को लॉन्च करेंगे वरुण विहार योजना: 6 हजार भूखंडों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, किसानों से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी - Lucknow News
कृषि

सीएम योगी 24 को लॉन्च करेंगे वरुण विहार योजना: 6 हजार भूखंडों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, किसानों से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - CM Yogi Adityanath To Launch Varun Vihar Scheme In Lucknow | Registration सीएम योगी 24 को लॉन्च करेंगे वरुण विहार योजना:6 हजार भूखंडों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, किसानों से…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 सितंबर 2026 को 07:04 pm बजे
सीएम योगी 24 को लॉन्च करेंगे वरुण विहार योजना:  6 हजार भूखंडों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, किसानों से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- CM Yogi Adityanath To Launch Varun Vihar Scheme In Lucknow | Registration

सीएम योगी 24 को लॉन्च करेंगे वरुण विहार योजना:6 हजार भूखंडों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, किसानों से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी

- कॉपी लिंक

लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरुण विहार योजना को सीएम योगी 24 सितंबर को लॉन्च करेंगे। यह योजना काकोरी में आगरा एक्सप्रेसवे के पास विकसित की जा रही है। इसके साथ ही सीतापुर रोड पर नैमिष नगर योजना भी लॉन्च कर दी जाएगी। इन 2 बड़ी योजनाओं समेत 5 मल्टीस्टोरी आवासीय योजनाएं भी लॉन्च की जाएंगी।

लॉन्चिंग के साथ वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में करीब 6 हजार भूखंडों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इसके लिए एलडीए स्तर से तैयारियां की जा रही हैं। दोनों योजनाओं को लेकर लोगों में रुचि को देखते हुए लॉन्चिंग कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इन योजनाओं को जमीन देने वाले किसानों से सीएम योगी मिलेंगे।

इन 5 मल्टीस्टोरी योजनाओं का भी होगा शुभारंभ

लॉन्चिंग कार्यक्रम में एलडीए की पार्क व्यू, लेक व्यू, बागेश्वरी, अदिति और ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट योजनाओं का भी शुभारंभ किया जाएगा। इन योजनाओं के जरिए लोगों को एलडीए की नई आवासीय परियोजनाओं में घर लेने का अवसर मिलेगा।

25 हजार लोगों के बैठने के लिए बन रहा पंडाल

कार्यक्रम में करीब 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए वरुण विहार योजना परिसर में बड़ा पंडाल तैयार किया जा रहा है। सोमवार को एलडीए के अधिकारी पूरे दिन मौके पर मौजूद रहे और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में करीब डेढ़ घंटे तक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4 बजे प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराने वाले किसानों से भी मुलाकात करेंगे। एलडीए अधिकारी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, पंडाल, बैठने की क्षमता और अन्य तैयारियों को समय से पूरा करने में जुटे हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें