प्रयागराज में 24 सितंबर को होगा रोजगार महोत्सव, 3000 से ज्यादा पदों पर होगी डायरेक्ट भर्ती - prayagraj rozgar mahotsav 3000 jobs on sept 24
प्रयागराज में 24 सितंबर को होगा रोजगार महोत्सव, 3000 से ज्यादा पदों पर होगी डायरेक्ट भर्ती प्रयागराज में 24 सितंबर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें 20 निजी कंपनियां 3000 से अधिक पदों…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज में 24 सितंबर को होगा रोजगार महोत्सव, 3000 से ज्यादा पदों पर होगी डायरेक्ट भर्ती
प्रयागराज में 24 सितंबर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें 20 निजी कंपनियां 3000 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी।
HighLights
- 24 सितंबर को प्रयागराज में रोजगार महोत्सव का आयोजन।
- 20 निजी कंपनियां 3000 से अधिक पदों पर करेंगी भर्ती।
- 18-35 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर करें पंजीकरण।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में 24 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा।
रोजगार महोत्सव सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें निजी क्षेत्र की करीब 20 कंपनियां अभ्यर्थियों का सीधे चयन करेंगी। कंपनियों में विभिन्न पदों पर 3000 से अधिक रिक्तियों के लिए भर्ती प्रस्तावित है।
चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलने की संभावना है। रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, पालीटेक्निक, बीटेक और एमबीए उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
लाने होंगे ये दस्तावेज
अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। मेले में प्रतिभाग करते समय शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, अंकपत्रों तथा जाति प्रमाणपत्र की छायाप्रतियां साथ लानी होंगी।
सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने बताया कि भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध है। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- Magh Mela 2027 में नए सिक्स लेन पुल से सीधे शहर रोडवेज बस एंट्री, प्रयागराज में श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी राहत
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


