लखनऊ के कृष्णानगर में 24 घंटे में 2 हत्याएं, 4 दिन में तीन मर्डर से शहर में दहशत
लखनऊ में पिछले 24 घंटे में दो हत्याएं हुई हैं। सोमवार को एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार सुबह एक महिला का सिर कूचा हुआ लहूलुहान शव बरामद हुआ। हाइलाइट्स हत्या का आरोपी साथी भोला फरार हत्याओं से सुरक्षा व्य…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
लखनऊ में पिछले 24 घंटे में दो हत्याएं हुई हैं। सोमवार को एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार सुबह एक महिला का सिर कूचा हुआ लहूलुहान शव बरामद हुआ।
हाइलाइट्स
हत्या का आरोपी साथी भोला फरार
हत्याओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे
लखनऊ पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस अफसरों की ओर से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने, अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर किए जा रहे बड़े-बड़े दावे शहर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बाद अब खोखले होते नजर आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में शहर के कृष्णानगर इलाके में सामने आईं घटनाओं ने कृष्णानगर इलाके को लखनऊ के क्राइम स्पॉट में तब्दील कर दिया है।
मंगलवार सुबह कृष्णानगर के बारा-बिरवा स्थित मानसरोवर मार्केट के एक बरामदे में करीब 30 वर्षीय महिला का सिर कूचा हुआ लहूलुहान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इससे ठीक पहले सोमवार सुबह कृष्णानगर में ही एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जबकि शनिवार को मड़ियांव में एक बुजुर्ग को चाकुओं से गोदकर मार डाला गया था। ताबड़तोड़ हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिसिया गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा लहूलुहान शव
मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह मानसरोवर मार्केट की दुकानों के सामने बने बरामदे में स्थानीय लोगों ने एक महिला का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय कृष्णानगर थाने की पुलिस टीम के साथ ACP कृष्णानगर और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बैरिकेडिंग कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान करीब 30 से 32 वर्षीय राधा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मृतका घुमंतू किस्म की महिला थी और सड़क किनारे ही गुजर-बसर करती थी। शव के सिर पर भारी वस्तु या ईंट-पत्थर से किए गए जानलेवा हमले के गहरे निशान मिले हैं।
मृतका के साथ रहने वाला साथी भोला फरार
मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से स्थानीय लोगों से हुई पूछताछ में सामने आया है कि मृतका राधा सड़क पर ही भोला नाम के एक व्यक्ति के साथ रहती थी। वारदात के बाद से ही भोला नाम का शख्स गायब है। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह के अनुसार, प्राथमिक तौर पर महिला के साथ रहने वाले व्यक्ति की ओर से ही विवाद के चलते हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस की ओर से टीम का गठन करके भोला की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही मार्केट और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हत्या के सटीक समय और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।
24 घंटे में 2 और 4 दिन में तीन मर्डर
इसी कृष्णानगर इलाके में इससे ठीक एक दिन पहले सोमवार की सुबह काकोरी के गोलाकुआं के रहने वाले 32 वर्षीय मजदूर रामबाबू मौर्या की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी और उसका शव सड़क किनारे मौरंग के ढेर पर मिला था। उससे पहले बीते सप्ताह शनिवार को मड़ियांव थाने के ठीक सामने रॉन्ग साइड से आ रहे कबाड़ी ने टोकने पर रिटायर्ड नगर निगम कर्मी मगन बिहारी तिवारी की चाकू घोपकर हत्या कर दी थी। शहर में एक के बाद एक हो रहे इन कत्लों से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
ADCP बोले- जांच में जुटीं टीमें
अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जहां महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि महिला एक पुरुष साथी के साथ रहती थी, जो फिलहाल गायब है। भोला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को रवाना कर दिया गया है।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


