यूपी के 23 जिलों में बाढ़,जंगल से बाहर आए बाघ: मोदी के फोन के बाद काशी डीएम फील्ड में उतरे; पिता-2 बच्चों समेत 6 की मौत - Varanasi News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - UP Weather Alert | Heavy Rain Warning In 22 Districts | Monsoon Updates यूपी के 23 जिलों में बाढ़,जंगल से बाहर आए बाघ:मोदी के फोन के बाद काशी डीएम फील्ड में उतरे; पिता-2…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- UP Weather Alert | Heavy Rain Warning In 22 Districts | Monsoon Updates
यूपी के 23 जिलों में बाढ़,जंगल से बाहर आए बाघ:मोदी के फोन के बाद काशी डीएम फील्ड में उतरे; पिता-2 बच्चों समेत 6 की मौत
- कॉपी लिंक
यूपी में लगातार बारिश से 23 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अब तक 16 हजार से अधिक लोगों को बाढ़ से रेस्क्यू किया गया है। काशी में गंगा-वरुणा का पानी अब घरों में घुसने लगा है। सड़कों पर नाव चल रही है। अब तक 407 परिवार घर छोड़ चुके हैं। सभी 84 घाट डूबे हुए हैं। मणिकर्णिका घाट पर छत पर अंतिम संस्कार हो रहा है।
इसी बीच, काशी के सांसद पीएम मोदी ने डीएम सत्येंद्र कुमार और मेयर अशोक तिवारी से फोन पर बात की। उन्होंने शहर में बाढ़ के हालात की डिटेल में जानकारी ली। उन्होंने कहा- यह सुनिश्चित करें कि नागरिकों को कम से कम परेशानी हो। बाढ़ प्रभावित लोगों को युद्धस्तर पर राहत पहुंचाते हुए उन्हें तत्काल जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
पीएम के आदेश के बाद डीएम और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल समेत अफसर फील्ड में उतर गए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।
पीलीभीत में करीब 35 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। यहां जंगलों में पानी भर गया है। वन्यजीव जंगलों से बाहर आ रहे हैं। पूरनपुर तहसील के कोन गांव में गुरुवार को एक बाघ घूमता नजर आया। लोग खेत नहीं जा रहे हैं।
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का पानी आसपास की सड़कों पर बह रहा है। 500 से अधिक दुकानों और 20-25 होटलों में पानी घुस गया। यहां मकान ढहने से पिता और 2 बच्चों की मौत हो गई। कानपुर देहात में भी मकान ढहने से 2 बच्चों की मौत हो गई। इसके अलावा, बाराबंकी में दीवार गिरने से बुजुर्ग और लखीमपुर खीरी में गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत हो गई।
बलिया में गंगा-सरयू नदियां उफान पर हैं। शहर के कई इलाकों में पानी घुस गया है। सड़कों पर कमर तक पानी है। इसके चलते नाव चल रही है। सोनभद्र में प्रदेश का सबसे बड़ा रिहंद बांध ओवरफ्लो हो गया। बांध के 6 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। रामपुर के स्वार SDM राजकुमार भास्कर ट्रैक्टर चलाकर बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने ADM (E) IAS डॉ. नितिन मदान को भी ट्रैक्टर पर बैठाया। दोनों ने बाढ़ के हालात का जायजा लिया।
गुरुवार सुबह झांसी में बारिश हुई। लखनऊ में लगातार तीसरे दिन बारिश हो रही। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 79.2 मिमी बारिश ललितपुर में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 65 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मथुरा, आगरा और कन्नौज समेत 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।
बाढ़ की तस्वीरें देखिए…
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक क्षेत्र बना है। इसके साथ ही बारिश लाने वाली मानसूनी हवाओं की रेखा शाहजहांपुर और वाराणसी से होकर गुजर रही है। वहीं, झारखंड और बिहार के रास्ते यूपी की तरफ भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इन सब वजहों से प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। अगले 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।
कल कहां-कहां बारिश हो सकती है?
यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
मिर्जापुर के हलिया क्षेत्र स्थित अदवा बांध के गेट नंबर-6 की बियरिंग खराब हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया। गुरुवार को गेट खोलकर मैकेनिकल टीम ने मरम्मत शुरू कर दी।
मरम्मत के दौरान बांध से अदवा नदी में करीब 22 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। सिंचाई विभाग की टीम गेट की मरम्मत में जुटी है और आसपास के इलाकों में निगरानी की जा रही है।
- कॉपी लिंक
वाराणसी कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि जलस्तर डेंजर लेवल से थोड़ा ही नीचे है। प्रशासन की टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर लोगों की समस्याएं सुन रही हैं। जिन लोगों के मकान कमजोर हो गए हैं या घरों में पानी भर गया है, उनसे राहत शिविरों में जाने की अपील की जा रही है। 17 से अधिक बाढ़ राहत शिविर सक्रिय किए गए हैं।
उन्होंने लोगों से गंगा में गहरे पानी में जाकर स्नान न करने की भी अपील की है।
- कॉपी लिंक
वाराणसी के गंगा घाट पर बाढ़ का असर साफ नजर आ रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से चेत सिंह किला करीब 50 फीसदी तक पानी में डूब गया है।
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश के बाद वाराणसी जिला प्रशासन की टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंची। इस दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस कमिश्नर भी मौजूद रहे। नगर निगम की टीम ने भी कई इलाकों में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल बाढ़ की स्थिति गंभीर है और जलस्तर चेतावनी बिंदु से 30 सेंटीमीटर ऊपर है। वरुणा नदी के किनारे 17 बाढ़ राहत शिविर सक्रिय किए गए हैं, जहां करीब 1,800 लोग रह रहे हैं।
- कॉपी लिंक
चित्रकूट के तरौंहा गांव में करीब 60-70 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, लेकिन राहत सामग्री लेने के लिए कंपोजिट विद्यालय में 500 से ज्यादा लोग पहुंच गए। भीड़ बढ़ने पर SDM लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों से अपने-अपने घर लौटने की अपील कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि राहत सामग्री बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
- कॉपी लिंक
चित्रकूट के रहने वाले नत्थू राम पांडेय ने बताया कि इस बार बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने और उनके बुजुर्गों ने भी अपने जीवन में ऐसी भयानक बाढ़ कभी नहीं देखी। गांव में सैकड़ों घर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मंदाकिनी नदी किनारे स्थित उनका एक घर बाढ़ में डूब गया। पानी के तेज बहाव में 50 फीट लंबी बाउंड्री और दो गेट गिर गए। अभी तक कोई जनप्रतिनिधि मदद के लिए नहीं पहुंचा है। हालांकि, डीएम, एसपी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।
- कॉपी लिंक
चित्रकूट के बेड़ीपुलिया-तरहुआ मुख्य मार्ग पर बने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू कर दी गई है। बाढ़ के दौरान यह पुल पूरी तरह पानी में डूब गया था।
- कॉपी लिंक
रामपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने एसडीएम स्वार राजकुमार भास्कर ट्रैक्टर से गांवों में पहुंचे। उन्होंने एडीएम (ई) आईएएस डॉ. नितिन मदान को भी ट्रैक्टर पर बैठाया। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और बाढ़ के हालात का जायजा लिया।
- कॉपी लिंक
लखीमपुर खीरी में बुधवार को गोमती नदी किनारे पानी से भरे गड्ढे में दो बच्चियां गिर गईं। 12 वर्षीय रोशनी और उसकी 11 वर्षीय सहेली आंचल गड्ढे में डूबने लगीं। ग्रामीणों ने आंचल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि रोशनी को काफी देर बाद बाहर निकाला जा सका। पुलिस उसे मितौली सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
- कॉपी लिंक
सीतापुर में तीन दिन से हो रही लगातार बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण सरायन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। शहर के पास नदी का पानी खतरे के निशान से करीब 1.25 मीटर ऊपर पहुंच गया है। करीब 17 साल बाद नदी में इतना उफान आया है।
दुर्गापुरवा, मछलीमंडी और तरीनपुर मोहल्लों के संपर्क मार्गों तक पानी पहुंच गया है। नदी किनारे बनी झोपड़ियों और कई घरों में पानी भरने के बाद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं।
- कॉपी लिंक
बाराबंकी में कच्ची दीवार गिरने से 64 वर्षीय सालिकराम कश्यप की मौत हो गई। वह रात में खाना खाने के बाद घर की कच्ची दीवार के पास टीन शेड के नीचे सो रहे थे। इसी दौरान दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
- कॉपी लिंक
वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी ने बताया कि पीएम मोदी ने फोन कर वाराणसी में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि गंगा का पानी कहां-कहां चढ़ा है और किस घाट पर कितना पानी है। पीएम ने मेयर और सभी पार्षदों को राहत कार्य में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
- कॉपी लिंक
लखनऊ के कई इलाकों में गुरुवार दोपहर 12 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। हजरतगंज, मलिहाबाद, रहीमाबाद, सरोजनीनगर समेत कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने भी गुरुवार को लखनऊ में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।
- कॉपी लिंक
काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह 10:30 बजे जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और मेयर अशोक तिवारी से फोन पर बात की।
प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारी से नदी के जलस्तर के साथ ही राहत शिविरों में दी जा रही व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर काम करते हुए उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
- कॉपी लिंक
चंदौली के मुगलसराय में भारी बारिश के बाद गड़ई नदी उफान पर है। बबुरी-अहरौरा मार्ग पर करीब 1 से 1.5 फीट पानी तेज बहाव के साथ सड़क के ऊपर से गुजर रहा है। मूसाखांड डैम से 17,580 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद हालात और मुश्किल हो गए हैं।
डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। राजस्व, सिंचाई और पुलिस की टीमें निगरानी कर रही हैं।
- कॉपी लिंक
झांसी में मौसम बदल गया है। तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई है। आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
- कॉपी लिंक
मिर्जापुर के चुनार में जरगो बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सड़क पर जलभराव हो गया। इसी दौरान पानी के बीच से गुजरते समय पुलिसवालों की बाइक बंद हो गई। बाइक के साइलेंसर में पानी घुस गया था।
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बाइक को ठेले पर लादा और खुद भी बैठ गए। फिर जलभराव वाले रास्ते को पार किया।
- कॉपी लिंक
नेपाल में बाढ़ के बाद बहकर आए शव नारायणी नदी के रास्ते कुशीनगर पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक, अब तक नदी से 14 शव बरामद हो चुके हैं। इनमें से 9 शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद नेपाल भेज दिया गया है। बाकी शवों की पहचान कर उन्हें भी नेपाल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
- कॉपी लिंक
फिरोजाबाद में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते गुरुवार सुबह शिकोहाबाद में घर ढह गया। हादसे में मकान मालिक सुन्नेश सिंह (60) घायल हो गए, जबकि मलबे में फंसे परिवार के अन्य सदस्यों को ग्रामीणों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
- कॉपी लिंक
गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। नदी 12 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। 12 घंटे में नदी का जलस्तर 14 सेंटीमीटर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से तरबगंज और करनैलगंज तहसील क्षेत्र के 10 से ज्यादा गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
- कॉपी लिंक
मां विंध्यवासिनी मंदिर के मार्ग पर रेलवे अंडरपास में हुए जलभराव में रोडवेज बस फंसकर बंद हो गई। इसके बाद बस को ट्रैक्टर से रस्सी के सहारे खींचकर बाहर निकाला गया।
- कॉपी लिंक
बांदा के कमासिन क्षेत्र के तिलौसा गांव में चार दिनों से हो रही लगातार बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव की सड़कें और गलियां पानी में डूब गई हैं, जबकि कई घरों और झोपड़ियों के आसपास भी जलभराव हो गया है।
वहीं, ग्रामीणों को घुटनों तक भरे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के बावजूद पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जलभराव के चलते लोगों को घरों में रहने में भी परेशानी हो रही है।
- कॉपी लिंक
पीलीभीत में पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर देखा जा रहा है। बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण पीलीभीत में शारदा नदी उफान पर है। इसके साथ ही जिले में बहने वाली देवहा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। इसके कारण पीलीभीत कलेक्ट्रेट जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया है। इसके अलावा, शारदा नदी किनारे स्थित कुछ गांवों में आंशिक रूप से फसलें जलमग्न हो गई हैं।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
चित्रकूट जिले में 29 अगस्त से लगातार मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ के चलते 50 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।बाढ़ के कारण कई घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा है।
चित्रकूट के डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि बाढ़ के कारण जिले में करीब 650 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें 70 घर पूरी तरह गिर गए हैं। वहीं, करीब 50 हेक्टेयर फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
डीएम ने बताया कि बाढ़ में फंसे 1,438 लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला है। क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा दिया जा रहा है। जिन लोगों के घर पूरी तरह गिर गए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जाएगा।
कृषि विभाग की टीम करीब 50 हेक्टेयर फसल के नुकसान का भी आकलन कर रही है। सर्वे पूरा होने के बाद प्रभावित किसानों के खातों में जल्द ही मुआवजे की राशि भेजी जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक, जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा और बाढ़ की स्थिति बनी है। प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।
- कॉपी लिंक
मुरादाबाद में गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। सुबह न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही।
- कॉपी लिंक
आगरा में गुरुवार सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। सामान्य से तेज हवा चल रही है। इससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। दिन में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार हैं।
- कॉपी लिंक
बिजनौर में गंगा नदी उफान पर है। एक बार फिर बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे डूब गया। गांव रायपुर खादर में गंगा का पानी घुस गया है। गांव के एक बच्चे ने स्कूल जाने के लिए बैलगाड़ी का सहारा लिया।
- कॉपी लिंक
यूपी के 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक 16,784 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनमें बुधवार को रेस्क्यू किए गए 3,042 लोग भी शामिल हैं।
- कॉपी लिंक
- कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में तेज बारिश के दौरान कच्ची छत गिर गई। नीचे सो रहे परिवार के तीन सदस्य मलबे में दब गए। हादसे में 7 साल की पलक और 3 साल के लविश की मौत हो गई। उनके पिता मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
- छत गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन दोनों बच्चों की जान नहीं बच सकी।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
सोनभद्र में प्रदेश का सबसे बड़ा रिहंद बांध ओवरफ्लो हो गया। बांध के पांच गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।
- कॉपी लिंक
शाहजहांपुर की गर्रा नदी में दियूनी बैराज से लगातार दूसरी बार पानी छोड़ा गया है। इस बार 35502 क्यूसेक पानी नदी में पास किया गया। इससे पहले 1 सितंबर को भी 21 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने गर्रा नदी के आसपास संवेदनशील जगहों का निरीक्षण किया है।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से नदी के करीब जाने से बचने की अपील भी की है। गर्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अभी यह खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है।
- कॉपी लिंक
चित्रकूट में बारिश से भरतकूप क्षेत्र के बराछ गांव में बुधवार रात पहाड़ी के नीचे बने एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। हादसे में घर के अंदर सो रहे कल्लू यादव (32) और उनके दो मासूम बच्चों की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पांच वर्षीय बेटा अंश और एक वर्षीय बेटी कल्ली शामिल हैं।जबकि कल्लू यादव की पत्नी कुंता देवी (30) और चार वर्षीय बेटी अंशिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।
- कॉपी लिंक
वाराणसी में गंगा उफान पर हैं। गंगा का पानी खेतों तक पहुंच गया है। पानी से अब तक 62.48 हेक्टेयर कृषि भूमि खराब हो चुकी है। वहीं शहर के दक्षिण नगवा में आबादी में पानी घुस गया है। नगवां को अस्सी से जोड़ने वाली संकरी सड़क पर पानी भर गया है। गलियों में नाव चल रही हैं। लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं।
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश में इस साल अगस्त का महीना बारिश के लिहाज से काफी सक्रिय रहा। अगस्त में प्रदेश में 291.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इसका दीर्घकालिक औसत 235.5 मिमी है। यानी अगस्त में सामान्य से 24 फीसदी अधिक बारिश हुई। यह 21वीं सदी में वर्ष 2018 के बाद अगस्त में हुई सबसे ज्यादा बारिश है।
वर्ष 2018 में अगस्त के दौरान 293.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। बारिश के मामले में प्रयागराज और बांदा ने भी नया रिकॉर्ड बनाया। प्रयागराज में अगस्त के दौरान 631.6 मिमी और बांदा में 646 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो वर्ष 1901 से उपलब्ध अगस्त के प्रेक्षण इतिहास में इन दोनों जिलों के लिए सर्वाधिक है।
- कॉपी लिंक
सितंबर 2026 के मासिक मौसम दृष्टिकोण के अनुसार, प्रदेश के मौसम पर भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में बनी मजबूत एल-निनो परिस्थितियों का प्रभाव देखने को मिल सकता है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सितंबर की मासिक बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना जताई गई है। वहीं, प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
दक्षिणी और मध्यवर्ती उत्तर प्रदेश में सितंबर की बारिश सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है। इसके साथ ही सितंबर में प्रदेश का औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
- कॉपी लिंक
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है। इसका प्रभाव गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी तटीय ओडिशा और झारखंड समेत आसपास के क्षेत्रों पर है।
इसके अलावा मानसूनी द्रोणी जम्मू, चंडीगढ़, शाहजहांपुर और वाराणसी होते हुए निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र तक जा रही है। इस सिस्टम से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी झारखंड और बिहार होते हुए उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक प्रभाव डाल रहा है।
इन मौसमी परिस्थितियों के कारण प्रदेश में मानसूनी प्रवाह मजबूत हुआ है और अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
- कॉपी लिंक
राहत आयुक्त कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के 22 जिले इस समय बाढ़ से प्रभावित हैं। दावा है कि वर्तमान में करीब 1.44 लाख आबादी प्रभावित है।
प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए अब तक प्रदेश में कुल 1,618 बाढ़ चौकियां स्थापित की जा चुकी हैं। इसी तरह स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत रखने के लिए 127 से अधिक मेडिकल टीमें काम कर रही हैं। कुल 810 मेडिकल टीमें गठित की गई हैं।
- कॉपी लिंक
- ग्राउंड रिपोर्टIAS दिव्या ने जिस गांव में पानी पहुंचाया-वहां हालात कैसे: टैंकर के पानी के लिए राशन कार्ड दिखाना पड़ता था; 5km दूर झरने पर लगती थी लाइनें
- अफजाल अंसारी बोले- बेटी की शादी के गहने चोरी हुए: अलमारियों के लॉक भी टूटे पड़े थे, लखनऊ में 4 साल बाद कोठी पर मिला कब्जा
- बात खरी हैअखिलेश के शिव मंदिर का मुहूर्त नहीं निकल रहा: माफिया की भतीजियों के गहने गायब, चंद्रशेखर ने खेला तगड़ा गेम
- मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: पूर्व एयर मार्शल राममंदिर के पहले CEO; नेपाल PM बोले- भारत का धन्यवाद; पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी भारत में होगी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


