वाराणसी : दालमंडी में भूमि पूजन संपन्न, ₹215 करोड़ की योजना से बदलेगी सूरत, नवंबर में मिलेगी ट्रैफिक से मुक्ति
वाराणसी : दालमंडी में भूमि पूजन संपन्न, ₹215 करोड़ की योजना से बदलेगी सूरत, नवंबर में मिलेगी ट्रैफिक से मुक्ति इस सड़क की लंबाई लगभग 650 मीटर और चौड़ाई 60 फीट होगी, 30 फीट की रोड और 15 फीट के दोनों तरफ फुटपाथ रहेंगे. By…

सौजन्य से:- ETV Bharat
वाराणसी : दालमंडी में भूमि पूजन संपन्न, ₹215 करोड़ की योजना से बदलेगी सूरत, नवंबर में मिलेगी ट्रैफिक से मुक्ति
इस सड़क की लंबाई लगभग 650 मीटर और चौड़ाई 60 फीट होगी, 30 फीट की रोड और 15 फीट के दोनों तरफ फुटपाथ रहेंगे.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 9, 2026 at 1:20 PM IST
वाराणसी : शहर के दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का भूमिपूजन रविवार को संपन्न हो गया. इस कार्य का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और वाराणसी दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलकंठ तिवारी ने किया. उन्होंने स्वयं फावड़ा चलाकर दालमंडी में सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की. बता दें कि इस योजना का शिलान्यास अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.
जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना के लिए अब तक लगभग 174 से ज्यादा भवनों पर कार्रवाई की गई है, जबकि अभी सात मकान बचें हैं, उन पर भी जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी. इसके अलावा 6 धार्मिक स्थल को भी हटाया गया है. पूर्व मंत्री और शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी ने बताया कि 215 करोड़ रुपये की इस परियोजना में 109 करोड़ रुपये लोगों को मुआवजे के तौर पर दिए गए हैं.
इस परियोजन के तहत सड़क पर सीवर लाइन, पानी की निकासी, पानी का कनेक्शन, वाई-फाई की सुविधा अंडर ग्राउंड होगी, ताकि तारों का जाल इस रोड पर न दिखे. साथ ही, सभी सुविधाओं के लिए अंडर ग्राउंड में स्थान दिया जाएगा, जिससे आने वाले समय के सड़क की बार-बार खोदाई न हो. इस सड़क का निर्माण नवंबर तक पूरा हो जाएगा.
लोगो में दिखा गज़ब का उत्साह
दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर के लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. उनका कहना है कि यह बनारस वाले को एक नई लाइफ लाइन मिल रही है, क्योंकि त्योहार के समय में दरबार और बाजार में जाना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन अब यह मुश्किल आसान हो जाएगी. इससे न सिर्फ काशी शहर को नया स्वरूप मिलेगा, बल्कि लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा.
लोगों का कहना है कि यह कारोबार को भी नई पहचान देगा. काशी के जो ओडीओपी, जीआई उत्पाद हैं, उनको यहां पर लगाया जाएगा और उनको एक नया बाजार मिलेगा. भीड़ के कारण यहां का बाजार धीरे-धीरे विलुप्त हो रहा था, लेकिन अब उसे एक संजीवनी मिल गई है. बड़ी बात यह है कि ये इतनी चौड़ी सड़क रहेगी कि यहां पर चार पहिया वाहन भी आ सकेंगे. ऐसे में अब बाबा के दरबार आने वाले लोगों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा. हम काशी वासियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण और बड़ी सौगात है.
215 करोड़ का है प्रोजेक्ट
बताते चलें कि दालमंडी प्रोजेक्ट लगभग 215 करोड़ का है. इसके तहत 181 घरों को चिन्हित कर नोटिस दिया गया है. यहां लगभग 650 मीटर लंबी सड़क तैयार होगी, जिसकी चौड़ाई 60 फीट होगी, इसमें 30 फीट की सड़क होगी 15 फीट के दोनों तरफ फुटपाथ तैयार किए जाएंगे. इसे तैयार करने का उद्देश्य बाबा विश्वनाथ के दरबार तक पहुंचाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए एक अलग रास्ता तैयार करना है, जिससे कि सुगमता से हर श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंच सके. इसके साथ यहां पर टूरिस्ट कॉरिडोर डेवलप किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- शहीदों के सम्मान में सड़कों पर उतरे सीएम योगी, लखनऊ में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान

यूपी में मानसून पूरी तरह एक्टिव, रविवार 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल

कल का मौसम: 9 अगस्त को यूपी के इन जिलों में IMD का अलर्ट, जानें कहां बरसेंगे बादल, कहां पड़ेगी सिर्फ बौछार


