प्रयागराज में 21 से 23 सितंबर तक रहेंगे विनोद तावड़े: चुनावी तैयारियों की नब्ज टटोलने आएंगे भाजपा यूपी प्रभारी, सांसदों-विधायकों से लेंगे फीडबैक - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Vinod Tawade Prayagraj Visit | BJP UP Assembly Election Strategy Meeting प्रयागराज में 21 से 23 सितंबर तक रहेंगे विनोद तावड़े:चुनावी तैयारियों की नब्ज टटोलने आएंगे भाजपा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Vinod Tawade Prayagraj Visit | BJP UP Assembly Election Strategy Meeting
प्रयागराज में 21 से 23 सितंबर तक रहेंगे विनोद तावड़े:चुनावी तैयारियों की नब्ज टटोलने आएंगे भाजपा यूपी प्रभारी, सांसदों-विधायकों से लेंगे फीडबैक
- कॉपी लिंक
भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े 21 से 23 सितंबर तक प्रयागराज में रहेंगे। इस दौरान वह 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की नब्ज टटोलेंगे। इस दौरान वह पार्टी की तीनों इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ ही सांसद, विधायकों और पूर्व जनप्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे।
संगठन ने तैयारियां शुरू की उनके प्रयागराज दौरे को लेकर संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। बैठकों के लिए प्रमुख पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सूची तैयार की जा रही है। संगठन स्तर पर स्थानीय मुद्दों, बूथ की स्थिति और आगामी चुनाव को लेकर तैयारियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। हालांकि फिलहाल अभी इस मामले में आधिकारिक रूप से कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
बूथ स्तर की सक्रियता पर जोर पार्टी सूत्रों के अनुसार, तावड़े के दौरे में सबसे ज्यादा जोर बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर रहेगा। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक बूथ पर पार्टी की स्थिति, पदाधिकारियों की सक्रियता और मतदाताओं तक संगठन की पहुंच की समीक्षा की जा सकती है।
क्षेत्र में सक्रियता का भी होगा आंकलन पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, भाजपा नेतृत्व की ओर से लगातार टिकट के दावेदारों को भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय रहने का संदेश दिया जा रहा है। संगठन में यह बात कही जा रही है कि चुनाव से पहले क्षेत्र में लगातार सक्रियता और जनता के बीच मौजूदगी महत्वपूर्ण होगी।
केवल प्रदेश या केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में रहने के बजाय अपने विधानसभा क्षेत्र में संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहना प्राथमिकता होगी। ऐसे में प्रदेश प्रभारी टिकट दावेदारों की अपने क्षेत्र में सक्रियता का भी आंकलन कर सकते हैं।
जनप्रतिनिधियों से लेंगे फीडबैक प्रयागराज प्रवास के दौरान तावड़े के सांसदों और विधायकों के साथ अलग से रणनीतिक चर्चा करने की भी संभावना है। इसमें उनके क्षेत्रों की राजनीतिक स्थिति, संगठन के साथ समन्वय और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर फीडबैक लिया जा सकता है।
इसके साथ ही पूर्व जनप्रतिनिधियों से भी संवाद की योजना है। सूत्रों का कहना है कि प्रयास सभी स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी से जोड़ने का है।
- कोर्ट में अधिवक्ता से बोले-अगली बार सिर में गोली मारेंगे: प्रयागराज में शर्ट उठाकर असलहा दिखाया, पिछले साल पेट में मारी थी; FIR
- भास्कर इंटरव्यूरोहिणी बोलीं- चुनाव लड़ने नहीं, लड़वाने आई हूं: अखिलेश या कांग्रेस नहीं, वाल्मीकियों को हिस्सेदारी देने वाले को समर्थन देंगे
- प्रयागराज एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से बदलेगा फ्लाइट शेड्यूल: सप्ताह में 21 उड़ानें, नवंबर से शनिवार नो-फ्लाइट डे रहेगा
- भाजपा के मंडल अध्यक्ष बोले-मेरे भाई को फंसाया जा रहा: प्रयागराज में वीडियो जारी किया, ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


