होमराजनीतिउत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की कवायद तेज, मांगा जाने लगा अधिकारियों और कर्मचारियों का विवरण - preparations for the 2027 uttar pradesh assembly elections have gained momentum details of officers and employees are now being sought
राजनीति

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की कवायद तेज, मांगा जाने लगा अधिकारियों और कर्मचारियों का विवरण - preparations for the 2027 uttar pradesh assembly elections have gained momentum details of officers and employees are now being sought

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की कवायद तेज, मांगा जाने लगा अधिकारियों और कर्मचारियों का विवरण मीरजापुर में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिला प्रशासन ने अधिकारियों व कर्मचारियों का विवरण ऑनलाइन ...और…

jagran.com के अनुसार3 सितंबर 2026 को 10:31 am बजे
उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की कवायद तेज, मांगा जाने लगा अधिकारियों और कर्मचारियों का विवरण
 - preparations for the 2027 uttar pradesh assembly elections have gained momentum details of officers and employees are now being sought

सौजन्य से:- jagran.com

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की कवायद तेज, मांगा जाने लगा अधिकारियों और कर्मचारियों का विवरण

मीरजापुर में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिला प्रशासन ने अधिकारियों व कर्मचारियों का विवरण ऑनलाइन ...और पढ़ें

HighLights

- 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां मीरजापुर में तेज।

- अधिकारियों, कर्मचारियों का ऑनलाइन विवरण मांगा गया।

- जनपद में कुल 16,82,966 मतदाता, 2143 बूथ।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसके लिए विभागाध्यक्षों से विभाग में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का विवरण आनलाइन मांगा गया है। इसके बाद निर्वाचन के लिए सेक्टर आफिसर, मास्टर ट्रेनर के साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। साथ ही निर्वाचन की निरंतर निगरानी के लिए आईसी सेल तथा व्यय सेल गठित किया जाएगा।

जनपद के 2143 बूथों पर होगा मतदान

विधानसभा चुनाव के मददेनजर जनपद में 1352 मतदान केंद्र और 2143 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसमें विधानसभा छानबे (395) में 308 मतदान केंद्र व 446 मतदेय स्थल हैं। वहीं विधानसभा मीरजापुर (396) में 198 मतदान केंद्र व 421 मतदेय स्थल, विधानसभा मझवां (397) में 264 मतदान केंद्र व 442 मतदेय स्थल, विधानसभा चुनार (398) में 278 मतदान केंद्र व 410 मतदेय स्थल तथा विधानसभा मड़िहान (399) में 304 मतदान केंद्र और 424 मतदेय स्थल हैं। वर्तमान में विधानसभा छानबे में रिंकी कोल, मीरजापुर नगर में रत्नाकर मिश्र, मझवां में शुचिस्मिता मौर्य, चुनार अनुराग सिंह तथा मड़िहान में रमाशंकर सिंह पटेल विधायक हैं।

जनपद में अब कुल 16,82,966 मतदाता

जनपद में कुल 16,82,966 मतदाता हैं। इसमें 9,13,867 पुरुष, 7,69,040 महिला और 50 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। एसआइआर के बाद जनपद में 1,15,427 मतदाता बढ़े हैं। इसमें 58,201 पुरुष व 57,215 महिला के साथ ही 11 थर्ड जेंडर मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। इसके पूर्व जनपद में कुल 15,67,539 मतदाता थे। इसमें से 8,55,675 पुरुष, 7,11,825 महिला तथा 39 थर्ड जेंडर मतदाता थे। जनपद में 3033 सर्विस मतदाता अर्थात सैनिक भी हैं जो पोस्टल मतदान करते हैं।

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश विभाग व कार्यालय अध्यक्षों दिया गया है। सभी विभागाध्यक्ष अविलंब सूचना उपलब्ध कराएं।

पवन कुमार गंगवार, जिलाधिकारी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें