होमराजनीतिविधायक, मंत्री और जिलाध्यक्ष ने सीएम योगी से मुलाकात की: 2027 चुनाव की तैयारियों पर चर्चा, संगठन में गुटबाजी से दूर रहने के निर्देश - Pilibhit News
राजनीति

विधायक, मंत्री और जिलाध्यक्ष ने सीएम योगी से मुलाकात की: 2027 चुनाव की तैयारियों पर चर्चा, संगठन में गुटबाजी से दूर रहने के निर्देश - Pilibhit News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Pilibhit - UP 2027 Election Strategy | Pilibhit BJP Leaders Meet Yogi Adityanath विधायक, मंत्री और जिलाध्यक्ष ने सीएम योगी से मुलाकात की:2027 चुनाव की तैयारियों पर चर्चा, संगठन में…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 सितंबर 2026 को 10:04 pm बजे
विधायक, मंत्री और जिलाध्यक्ष ने सीएम योगी से मुलाकात की:  2027 चुनाव की तैयारियों पर चर्चा, संगठन में गुटबाजी से दूर रहने के निर्देश - Pilibhit News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Pilibhit

- UP 2027 Election Strategy | Pilibhit BJP Leaders Meet Yogi Adityanath

विधायक, मंत्री और जिलाध्यक्ष ने सीएम योगी से मुलाकात की:2027 चुनाव की तैयारियों पर चर्चा, संगठन में गुटबाजी से दूर रहने के निर्देश

- कॉपी लिंक

लखनऊ में मंगलवार रात करीब 8 बजे पीलीभीत के भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में हुई इस बैठक में जिले के जनप्रतिनिधियों और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

राज्यमंत्री और तीनों विधायक रहे मौजूद

बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के साथ बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा और पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान मौजूद रहे।

एकजुट होकर चुनाव की तैयारी के निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगठन के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। बैठक में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के साथ 2027 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करने पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने जिले में गुटबाजी से बचने और सभी नेताओं को एक टीम के रूप में काम करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों के कामकाज का लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री ने पीलीभीत के प्रशासनिक अधिकारियों के कामकाज को लेकर जनप्रतिनिधियों से फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी सरकार की मंशा और जनहित के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं, उनकी जानकारी शासन स्तर पर दी जाए।

बूथ स्तर तक योजनाओं का प्रचार करने पर जोर

सीएम योगी ने भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य से जिले में संगठन की गतिविधियों और कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बूथ से लेकर जिला स्तर तक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

चुनावी मोड में जनता के बीच जाने की बात

बैठक में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से जनता के बीच सक्रिय रहने और संगठन को मजबूत करने को कहा गया। नेताओं से 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन की गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें