यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम UP Election 2027: यूपी चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है. इसी क्रम में पार्टी ने एक नया अभियान शुरू करेगी, जिसके तहत घर…

सौजन्य से:- ABP News
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
UP Election 2027: यूपी चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है. इसी क्रम में पार्टी ने एक नया अभियान शुरू करेगी, जिसके तहत घर-घर जाकर बीजेपी की योजनाओं को परखा जाएगा.
उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे पर सिर्फ जुबानी हमले ही नहीं तेज किए हैं बल्कि अब एक कदम और आगे बढ़ते हुए जनता के बीच भी एक दूसरे की कमियों को गिनाने के लिए पहुंचने वाले हैं. सपा नेता की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जनपद में सरकार की योजनाओं की सच्चाई जानने और बताने के लिए घर-घर जाने वाली है. और इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है.
जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जनपद वाराणसी में जहां भारतीय जनता पार्टी का एक तरफा प्रभाव है वहां घर-घर सरकारी योजनाओं की सच्चाई जानने पहुंचेगी. विपक्षी दल होने के नाते पार्टी की तरफ से यह जाना जाएगा कि बीजेपी की तरफ से योजनाओं को लेकर जो दावा किया जा रहा है वह लोगों को कितना लाभ पहुंचा रहा है.
सपा ने की घर-घर जाने की तैयारी
सपा की ओर से बहुत जल्द इसकी शुरुआत की जाएगी. सपा के इस कदम को चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. सपा इस दौरान अखिलेश यादव की सरकार में हुए कामों को भी जनता को गिनाएगी.
सियासत का सबसे बड़ा अखाड़ा माने जाने वाले वाराणसी में आठ विधानसभा सीट है और इन सभी सीट पर बीते 10 साल से NDA का कब्जा रहा है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह संसदीय क्षेत्र है. ऐसे में सपा ने जनपद की विधानसभा क्षेत्र पर खास फोकस किया है.
राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
यूपी चुनाव को लेकर सपा की तैयारी
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी अब लोगों के घरों तक जाकर सरकार से मिलने वाली योजनाओं के बारे में हकीकत जानेंगे और जनता को बताएंगे. हालांकि देखना दिलचस्प होगा की जनता की तरफ से सपा नेताओं को इस अभियान में कितना सहयोग मिलता है. दरअसल चुनाव नजदीक आते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष में सियासी तलवार खींच चुकी है और दोनों ओर से जमकर एक दूसरे पर वार-पलटवार शुरू हो गया है.
पीलीभीत में इलाज के दौरान महिला की मौत, 2 डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


