2027 चुनाव को लेकर मेरठ में दिग्गजों का जमावड़ा, आज आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम योगी - cm yogi bjp chiefs visit meerut for 2027 poll prep
2027 चुनाव को लेकर मेरठ में दिग्गजों का जमावड़ा, आज आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम योगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2027 चुनावों की तैयारियों क…

सौजन्य से:- Jagran
2027 चुनाव को लेकर मेरठ में दिग्गजों का जमावड़ा, आज आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम योगी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2027 चुनावों की तैयारियों के लिए ...और पढ़ें
HighLights
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 24 घंटे मेरठ में रहेंगे।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुभारती विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में भाग लेंगे।
- 2027 के चुनावों को लेकर संगठनात्मक बैठकें होंगी।
जागरण संवाददाता, मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मेरठ आएंगे। पुलिस-प्रशासन के साथ ही भाजपा ने कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं। सुरक्षा को लेकर रविवार शाम एडीजी भानु भास्कर के नेतृत्व में रिहर्सल किया गया। टोल प्लाजा से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मेरठ में करीब 24 घंटे का प्रवास रहेगा। वह सोमवार को सुबह 11 बजे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से कार द्वारा मेरठ-रुड़की मार्ग पर स्थित सुभारती विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। वहां पहले युवा संवाद और फिर शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे।
दोपहर में होटल ब्रेवरा में संगठनात्मक बैठक करेंगे। वह 22 सितंबर को सुबह 10 बजे औघड़नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सहारनपुर प्रस्थान कर जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय हेलिकाप्टर से 21 सितंबर को सुबह 11 बजे सीधे सुभारती पहुंचेंगे और शाम चार बजे वापस लौट जाएंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


