ककराली माफी में भाजपा ने की बूथ सत्यापन बैठक: 2027 विधानसभा चुनाव और योगी को तीसरी बार CM बनाने पर जोर - Patai Khalsa(Joya) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Amroha - Pataikhalsa - UP Assembly Election 2027 | BJP Booth Verification Meeting In Kakrali Maphi ककराली माफी में भाजपा ने की बूथ सत्यापन बैठक:2027 विधानसभा चुनाव और योगी को तीसरी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Amroha
- Pataikhalsa
- UP Assembly Election 2027 | BJP Booth Verification Meeting In Kakrali Maphi
ककराली माफी में भाजपा ने की बूथ सत्यापन बैठक:2027 विधानसभा चुनाव और योगी को तीसरी बार CM बनाने पर जोर
- कॉपी लिंक
जोया ब्लॉक की न्याय पंचायत पतेई खालसा के गांव ककराली माफी में भाजपा नेता मदन कुमार वर्मा ने कार्यकर्ताओं की बैठक की। इस बैठक में गांव के विभिन्न बूथों का सत्यापन किया गया।
बैठक की शुरुआत 'एक वृक्ष मां के नाम' अभियान के तहत पौधा लगाकर हुई। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल भी चढ़ाए। भाजपा नेता मदन वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने बूथ सत्यापन अभियान चलाया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के सभी बूथों का सत्यापन करने के लिए जिले में क्षेत्र के पदाधिकारी लगाए गए हैं।
ये पदाधिकारी गांव-गांव जाकर मंडल के बूथों की जांच कर रहे हैं। वे बूथ अध्यक्षों और समिति के सदस्यों से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कह रहे हैं। साथ ही, तीसरी बार योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का आग्रह भी कर रहे हैं।
इस बैठक में बूथ अध्यक्ष मलखान सिंह सैनी, राजपाल सिंह, सुरेंद्र सैनी, कपिल शर्मा, हरेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, रजत चौहान, राजकुमार गुप्ता, कमलेश शर्मा, सुभाष चौहान, हरिओम पंवार और मयंक कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


