भाजपा नेता ने ली बूथ समिति की बैठक: 2027 में योगी आदित्यनाथ को फिर CM बनाने का लक्ष्य - Patai Khalsa(Joya) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Amroha - Pataikhalsa - BJP Meeting In Jovai: Strategy To Make Yogi Adityanath CM Again In 2027 भाजपा नेता ने ली बूथ समिति की बैठक:2027 में योगी आदित्यनाथ को फिर CM बनाने का लक्ष्य -…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Amroha
- Pataikhalsa
- BJP Meeting In Jovai: Strategy To Make Yogi Adityanath CM Again In 2027
भाजपा नेता ने ली बूथ समिति की बैठक:2027 में योगी आदित्यनाथ को फिर CM बनाने का लक्ष्य
- कॉपी लिंक
जोया ब्लाक के न्याय पंचायत पतेई खालसा के ग्राम जिवाई में भाजपा नेता राजाराम पाल ने बूथ समिति की बैठक ली। यह बैठक प्रधान जावेद अंसारी के गेस्ट हाउस में आयोजित की गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी शामिल हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिलाना और योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना था। इस रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
भाजपा पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे प्रत्येक बूथ पर जाकर बूथ समिति का गठन करें और हर बूथ को मजबूत बनाएं। पार्टी इस लक्ष्य को लेकर हर मंडल और हर बूथ पर लगातार बैठकें आयोजित कर रही है।
इसी क्रम में, भाजपा नेता राजाराम पाल ने जिवाई में हुई बूथ कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस बार अधिक से अधिक वोट दिलवाकर भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में फिर से विजयी बनाएं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


