होमकृषियूपी में गठबंधन की कवायद तेज! अखिलेश यादव से मिले लोकदल अध्यक्ष, बोले- 2027 में उन्हें CM बनाना है
कृषि

यूपी में गठबंधन की कवायद तेज! अखिलेश यादव से मिले लोकदल अध्यक्ष, बोले- 2027 में उन्हें CM बनाना है

लखनऊ में लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच 2027…

AajTak के अनुसार18 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
यूपी में गठबंधन की कवायद तेज! अखिलेश यादव से मिले लोकदल अध्यक्ष, बोले- 2027 में उन्हें CM बनाना है

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

लखनऊ में लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर चर्चा हुई. मुलाकात के बाद सुनील सिंह ने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है. उन्होंने गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी रहने का भी संकेत दिया.

सुनील सिंह के मुताबिक, बैठक में किसान, गरीब, महंगाई, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने लोकदल का पूरा सम्मान करने और पार्टी के हितों का ध्यान रखने का भरोसा दिया है. लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि किसानों और ग्रामीण इलाकों से जुड़े मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाया जाएगा.

सुनील सिंह ने 2027 के विधानसभा चुनाव को उत्तर प्रदेश और देश की दिशा तय करने वाला चुनाव बताया. उन्होंने कहा कि किसानों, गरीबों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है.

35 सीटों की मांग पर बातचीत जारी

लोकदल ने गठबंधन में 35 विधानसभा सीटों की मांग रखी है. सुनील सिंह ने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत आगे भी जारी रहेगी. पार्टी की ओर से गठबंधन में सम्मानजनक भागीदारी की अपेक्षा जताई गई है. साथ ही लोकदल ने किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को गठबंधन की राजनीति में प्राथमिकता देने की बात कही.

Advertisement

बीजेपी सरकार को हटाने की बात

सुनील सिंह ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और लोकदल इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. उन्होंने लोकतांत्रिक ताकतों के एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत बताई. सुनील सिंह ने कहा कि प्रदेश से बीजेपी सरकार को हटाना और जनता से जुड़े मुद्दों को चुनावी चर्चा के केंद्र में लाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि लोकदल किसानों, युवाओं और गरीबों के मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों के साथ मिलकर काम करेगा. इसी के साथ उन्होंने दोहराया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना लोकदल का लक्ष्य है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें