होम›शिक्षा-करियर›'जो सो रहे हैं जाग जाएं', 2027 को लेकर CM योगी ने दिया कड़ा संदेश
शिक्षा-करियर

'जो सो रहे हैं जाग जाएं', 2027 को लेकर CM योगी ने दिया कड़ा संदेश

'जो सो रहे हैं जाग जाएं', 2027 को लेकर CM योगी ने दिया कड़ा संदेश यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने तैयारी तेज कर दी है, सोमवार को लखनऊ में बीजेपी ने एक कार्यशाला आयोजित की, जिसमें कार्यकर्ताओं को सर…

abplive.com के अनुसार1 सितंबर 2026 को 11:31 am बजे
'जो सो रहे हैं जाग जाएं', 2027 को लेकर CM योगी ने दिया कड़ा संदेश

सौजन्य से:- abplive.com

'जो सो रहे हैं जाग जाएं', 2027 को लेकर CM योगी ने दिया कड़ा संदेश

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने तैयारी तेज कर दी है, सोमवार को लखनऊ में बीजेपी ने एक कार्यशाला आयोजित की, जिसमें कार्यकर्ताओं को सरकार के काम गिनाने का संदेश दिया.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने संगठन को पूरी तरह चुनावी मोड में लाना शुरू कर दिया है. सोमवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को ज़मीन पर जाकर काम करने का संदेश दिया. वहीं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी ने संगठन को विपक्ष के डिजिटल नैरेटिव का जवाब देने का तरीका बताया.

बीजेपी की कार्यशाला में योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को चेताते हुए कहा कि ‘जो सो रहे हैं, वे जाग जाएं.’ विपक्ष Gen-Z, Gen Alpha और राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में बीजेपी कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी लेकर जनता के बीच जाना होगा.

सीएम योगी ने कहा कि केवल सरकार के काम से चुनाव नहीं जीता जा सकता, बल्कि संगठन को लगातार जनता के बीच सक्रिय रहना होगा. सरकार ने काम किया है, लेकिन उसका लाभ तभी मिलेगा जब संगठन उन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाए और विपक्ष के आरोपों का तथ्यात्मक जवाब दिए जाएं.

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी

Gen-Z और Gen Alpha को लेकर तैयारी

योगी ने कहा कि विपक्ष बच्चों के भविष्य, पढ़ाई और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है. उन्होंने 2017 से पहले और मौजूदा शिक्षा व्यवस्था का अंतर कार्यकर्ताओं के सामने रखा. सीएम ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की स्थिति पहले किसी से छिपी नहीं थी लेकिन, बीजेपी सरकार ने स्कूलों के कायाकल्प और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए बड़े स्तर पर काम किया है.

सरकार के कराए कामों को गिनाया

योगी ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और देश की पहली रैपिड रेल यानी RRTS जैसी परियोजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इन उपलब्धियों को सिर्फ पार्टी कार्यालय तक सीमित न रखा जाए, बल्कि बूथ स्तर तक जनता के बीच पहुंचाया जाए.

स्मृति ईरानी का ‘डिजिटल प्लान’

कार्यशाला में स्मृति ईरानी ने बीजेपी के डिजिटल नैरेटिव को लेकर संगठन के सामने एक नया प्लान रखा. उन्होंने कहा कि विपक्ष के डिजिटल नैरेटिव का जवाब सिर्फ भाषणों से नहीं दिया जा सकता. इसके लिए सरकार की योजनाओं से सीधे लाभ पाने वाले लोगों की ‘रियल सक्सेस स्टोरी’ जनता के सामने लानी होगी.

स्मृति ईरानी ने संगठन को निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश के 27 हजार से ज्यादा शक्ति केंद्रों से कम से कम 10-10 सक्सेस स्टोरी तैयार की जाएं. इनमें पीएम आवास योजना से घर पाने वाले परिवार, ODOP से लाभ लेने वाले कारीगर, मुद्रा योजना से कारोबार शुरू करने वाले उद्यमी और ऑपरेशन कायाकल्प से बदले स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की कहानियों को शामिल किया जाएगा.

बीजेपी की योजना इन लाभार्थियों के करीब एक मिनट के वीडियो तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने की है. यानी सरकार की योजनाओं का प्रचार अब केवल नेताओं के भाषणों के जरिए नहीं, बल्कि योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों की अपनी कहानी के जरिए करने की तैयारी है. इस रणनीति के जरिए बीजेपी सीधे जनता को यह बताने की कोशिश करेगी कि सरकारी योजनाओं का जमीन पर कितना असर हुआ है.

संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर जोर

स्मृति ईरानी ने प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखने को कहा. उन्होंने केंद्र सरकार के 13 अभियानों को भी प्रभावी तरीके से चलाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बात सुनी जानी चाहिए और जहां किसी काम के लिए सरकार की मदद की जरूरत हो, वहां संगठन और सरकार मिलकर समाधान निकालें.

नोएडा में पिता ने 5 साल के बेटे को मारा मुक्का, बच्चे ने तोड़ा दम

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें