होम›शिक्षा-करियर›चंद्रशेखर आजाद का ऐलान, यूपी चुनाव 2027 के लिए जल्द करेंगे सीटों की घोषणा; रणनीति समझिए
शिक्षा-करियर

चंद्रशेखर आजाद का ऐलान, यूपी चुनाव 2027 के लिए जल्द करेंगे सीटों की घोषणा; रणनीति समझिए

Chandrashekhar Azad News: चंद्रशेखर आजाद ने यूपी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने यूपी चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। बिजनौर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनी…

Navbharat Times के अनुसार1 सितंबर 2026 को 02:31 pm बजे
चंद्रशेखर आजाद का ऐलान, यूपी चुनाव 2027 के लिए जल्द करेंगे सीटों की घोषणा; रणनीति समझिए

सौजन्य से:- Navbharat Times

Chandrashekhar Azad News: चंद्रशेखर आजाद ने यूपी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने यूपी चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है।

बिजनौर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति को साधना शुरू कर दिया है। वहीं, तमाम राजनीतिक दल चुनावी मैदान में बड़े स्तर पर अपनी स्थिति को मजबूत बनाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों ने भी तैयारी को तेज कर दिया है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू किया है। उन्होंने ऐलान किया है कि जल्द ही आजाद समाज पार्टी उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर सीटों की घोषणा करेगी।

दरअसल, आजाद समाज पार्टी के चुनावी मैदान में उतरने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आजाद समाज पार्टी दलित, मुस्लिम और पिछड़ा वोट बैंक पर निशाना साधती दिख रही है। इसी वोट बैंक पर मायावती की बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी की नजर है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए पॉलिटिक्स के जरिए चुनावी मैदान में बड़ा असर छोड़ने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

अखिलेश यादव का अलग दावा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दावा कर रहे हैं कि पीडीए समाज इस बार उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय की सरकार का गठन करेगी। लोकसभा चुनाव 2024 में पीडीए पॉलिटिक्स के सहारे अखिलेश यादव ने ताकतवर भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ को रोक दिया था। भारतीय जनता पार्टी 80 में से महज 33 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी।

वहीं, चंद्रशेखर आजाद ने नगीना लोकसभा सीट से चुनाव में जीत दर्ज कर अपनी अलग छाप छोड़ी है। अब वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में अलग मुकाम हासिल करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। इस क्रम में उनका यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सपा-बसपा पर असर

चंद्रशेखर आजाद के चुनावी मैदान में अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतारने से विरोधी वोट बंटने का खतरा बढ़ सकता है। समाजवादी पार्टी पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक और बसपा दलित, मुस्लिम, पिछड़ा वर्ग की राजनीति करती रही है। वहीं, आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद ने दलित राजनीति को एक नया चेहरा दिया है। वे दलित, पिछड़ा अल्पसंख्यक राजनीति के जरिए सपा और बसपा के वोट बैंक को साधने में जुटे हैं।

लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।

विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।

पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत

राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।

शिक्षा:

राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें