बुलंदशहर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले- 2027 में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बनेगी सरकार
बुलंदशहर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले- 2027 में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बनेगी सरकार अनिल शर्मा की शोक सभा में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 का चुनाव सीएम योगी की अगुवाई में लड़ा ज…

सौजन्य से:- ETV Bharat
बुलंदशहर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले- 2027 में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बनेगी सरकार
अनिल शर्मा की शोक सभा में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 का चुनाव सीएम योगी की अगुवाई में लड़ा जाएगा.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 19, 2026 at 7:06 PM IST
बुलंदशहर/हापुड़: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शिकारपुर से पूर्व मंत्री एवं दिवंगत भाजपा विधायक अनिल शर्मा की शोक सभा में शामिल होने बुलंदशहर पहुंचे. डिप्टी सीएम ने स्वर्गीय अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं.
इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, जहां डीएम और एसएसपी ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली. शोक सभा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा सियासी ऐलान किया.
2027 में 300 से ज्यादा सीटें जीतने का किया दावा: उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 2027 के चुनाव का शंखनाद हो चुका है और भाजपा 2017 का इतिहास दोहराते हुए 300 से अधिक सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में ही लड़ा जाएगा और पार्टी तीसरी बार प्रचंड जीत हासिल करेगी. विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. मौर्य ने कहा कि 2047 तक भी सपा का कोई राजनीतिक भविष्य नजर नहीं आता.
अखिलेश यादव के PDA अभियान पर कसा तंज: एक दिन समाजवादी पार्टी सिमटकर केवल ‘सैफई की पार्टी’ बनकर रह जाएगी. उन्होंने सपा को माफिया, गुंडे और दंगाइयों की पार्टी करार देते हुए कहा कि सपा के दौर में बूथ कैप्चरिंग होती थी, जबकि आज भाजपा के पास निष्ठावान कार्यकर्ता हैं. अब बूथ पर कब्जा करना मुमकिन नहीं है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के PDA अभियान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने उनके अभियान को पूरी तरह खारिज कर दिया है.
एनडीए गठबंधन को बताया पूरी तरह अटूट: लोकसभा चुनाव में जनता को गुमराह कर वोट लिए गए थे, लेकिन अब उनकी सियासी जमीन खिसक चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के शासन में कांवड़ यात्राओं पर रोक लगाई जाती थी और राम मंदिर का विरोध किया गया था. एनडीए गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा का गठबंधन पूरी तरह अटूट और मजबूत है. सीटों के बंटवारे पर बातचीत मेज पर बैठकर तय की जाएगी और भाजपा अपने सहयोगियों को मजबूत करने में विश्वास रखती है.
हापुड़ में वरिष्ठ नेत्री लज्जा रानी गर्ग के निधन पर जताया शोक: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनपद हापुड़ के पिलखुवा पहुंचे. पिलखुवा निवासी भाजपा की वरिष्ठ नेत्री लज्जा रानी गर्ग के निधन के बाद परिजनों से मिलने डिप्टी सीएम पहुंचे थे. उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. इसके बाद उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.
2027 के चुनावों को लेकर किया जीत का दावा: शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर बोले कि 2027 में तीसरी बार बीजेपी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी. उन्होंने दावा किया कि 2027 में हम 2017 की ऐतिहासिक विजय को दोहराएंगे. अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं, वे चुनाव नतीजों के बाद केवल सैफई में नजर आएंगे.
सहयोगियों की सीट मांग पर दिया बयान: सहयोगी दलों की ओर से ज्यादा सीटें मांगने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मांग करना उनका अधिकार है. हालांकि, इस मामले में सही समय पर सही निर्णय लिया जाएगा. अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि हम किसी के निशाने से नहीं डरते, क्योंकि हमारा पूरा ध्यान बूथ पर रहता है. अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के निशाने पर बीजेपी के बड़े नेता रहते हैं.
समाजवादी पार्टी पर कसा तंज: उन्होंने तंज कसा कि समाजवादी पार्टी का माहौल पूरी तरह खराब हो चुका है. उनके गुंडे और माफिया भी जानते हैं कि सपा में अब उनका कोई भविष्य नहीं है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनगिनत कार्यकर्ताओं की पार्टी है और लगातार मजबूत हो रही है. अंत में उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के पश्चिमी उत्तर प्रदेश आगमन के साथ ही पार्टी चुनावी शंखनाद करने जा रही है और एक बार फिर 300 पार सीटें जीतेगी.
यह भी पढ़ें- पतंजलि मानहानि केस; बृजभूषण शरण सिंह ने कहा-बाबा रामदेव मिलावटखोरों के सम्राट, अब मिर्च में मिलावट का आरोप
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


