यूपी चुनाव 2027: कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती फूंकेंगी चुनावी बिगुल, 9 अक्टूबर को होगा बड़ा आयोजन
यूपी चुनाव से पहले बसपा अपने संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि को बड़े राजनीतिक आयोजन में बदलने में जुट गई है। मायावती ने 9 अक्टूबर को मिशनरी भाव के साथ आयोजन की तैयारी करने का निर्देश दिया है। लखनऊ: मिशन 2027 की तैयारियों…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
यूपी चुनाव से पहले बसपा अपने संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि को बड़े राजनीतिक आयोजन में बदलने में जुट गई है। मायावती ने 9 अक्टूबर को मिशनरी भाव के साथ आयोजन की तैयारी करने का निर्देश दिया है।
लखनऊ: मिशन 2027 की तैयारियों में जुटी बसपा अपने संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि को बड़े राजनीतिक आयोजन में बदलने में जुट गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को विशेष बैठक के बाद इसके संकेत दिए। उन्होंने 9 अक्टूबर को मिशनरी भाव के साथ आयोजन की तैयारी करने का निर्देश दिया है।
आमतौर पर पश्चिमी यूपी के मंडल नोएडा स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर जुटते हैं, लेकिन इस बार सभी 18 मंडल से लोगों को कांशीराम स्मारक बुलाया गया है। पिछले साल भी सभी मंडलों से लखनऊ में करीब 5 लाख से ज्यादा की भीड़ जुटी थी। ऐसे में इस बार भी भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। माना जा रहा कि इस आयोजन के साथ ही बसपा के चुनावी अभियान का आगाज भी हो जाएगा।
मायावती ने की 31 अगस्त को विशेष बैठक
बसपा सुप्रीमो मायावती ने 31 अगस्त को लखनऊ स्थित बसपा के प्रदेश कार्यालय में विशेष बैठक की। इसमें उत्तर प्रदेश स्टेट, मंडल यूनिट, 75 जिलों के अध्यक्षों के साथ भाईचारा कमिटी के पदाधिकारियों और विधानसभाओं के प्रभारी प्रत्याशियों को भी बुलाया गया था। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ विधानसभाओं में उम्मीदवारों के चयन की समीक्षा भी हुई। इसके साथ ही बूथ स्तर तक संगठन की तैयारियों को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
पिछले साल से बड़ा होगा आयोजन
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों के मुताबिक इस बार सभी 18 मंडल इकाइयों को राजधानी लाने की घोषणा से आयोजन का आकार पिछले वर्ष के मुकाबले बड़ा होने की संभावना है। पार्टी इसे कांशीराम के मिशन को आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं में चुनावी ऊर्जा भरने के अवसर के तौर पर देख रही है।
इस महीने घोषित हो सकते हैं 200 प्रभारी प्रत्याशी
चुनाव तैयारियों में जुटी बसपा अब तक करीब 50 विधानसभा सीटों पर प्रभारी प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक 200 विधानसभाओं में पार्टी के प्रभारी प्रत्याशी तय हो जाएंगे।
चुनावी वादे, वादाखिलाफी और महंगाई पर उठाया सवाल
बसपा सुप्रीमो ने चुनाव से पहले लोक लुभावन वादे और चुनाव बाद वादाखिलाफी के साथ महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर सवाल उठाया। महिला मतदाताओं को निजी लाभ पहुंचाने की संभावित सरकारी घोषणाओं की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे चुनावों को गलत रूप से प्रभावित किया जाता है। महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी का जिक्र करते हुए बसपा सुप्रीमो ने सरकारी घोषणाओं को ऊंट के मुंह में जीरा बताया।
युवा परेशान, आंदोलन को मजबूर
मायावती ने युवाओं के लिए बसपा की सरकारों में हुए काम और फैसले गिनाए। इसके साथ कहा कि आज 'जेन-जी और जेन-अल्फा' जनविरोधी नीतियों के चलते आंदोलन को मजबूर हैं, लेकिन सड़क पर उतरने पर उनका पुलिस उत्पीड़न हो रहा।
लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


