होमराजनीतियूपी चुनाव 2027: बीजेपी के कई बड़े नेताओं का सितंबर में होगा लखनऊ दौरा, सभी चुनाव की तैयारियों को देंगे धार
राजनीति

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी के कई बड़े नेताओं का सितंबर में होगा लखनऊ दौरा, सभी चुनाव की तैयारियों को देंगे धार

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के कई शीर्ष नेता सितंबर में लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। यूपी प्रभारी बने राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े 5 सितंबर को लखनऊ आ रहे हैं। लखनऊ: बीजेपी के कई शीर्ष नेता सितंबर में लखनऊ दौरे पर र…

Navbharat Times के अनुसार30 अगस्त 2026 को 01:31 am बजे
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी के कई बड़े नेताओं का सितंबर में होगा लखनऊ दौरा, सभी चुनाव की तैयारियों को देंगे धार

सौजन्य से:- Navbharat Times

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के कई शीर्ष नेता सितंबर में लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। यूपी प्रभारी बने राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े 5 सितंबर को लखनऊ आ रहे हैं।

लखनऊ: बीजेपी के कई शीर्ष नेता सितंबर में लखनऊ दौरे पर रहेंगे। यहां वे चुनावी तैयारियों को धार देंगे। यूपी प्रभारी बने राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े पांच सितंबर को लखनऊ आ रहे हैं। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह के आने की भी तैयारी है।

विनोद तावड़े को बनाया गया है यूपी का प्रभारी

यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। उससे पहले यूपी के प्रभारी की जिम्मेदारी राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को दी गई है। हाल में बिहार विधानसभा चुनाव में भी वही प्रभारी थे और बीजेपी को बड़ी सफलता मिली थी। उससे पहले हरियाणा और अन्य राज्यों के चुनाव प्रबंधन में भी उनकी अहम भूमिका रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि पड़ोसी राज्यों में चुनाव प्रबंधन के अनुभव का लाभ यूपी में मिल सकता है।

5 सितंबर को लखनऊ पहुंच रहे विनोद तावड़े

विनोद तावड़े पांच सितंबर को लखनऊ पहुंचेंगे। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा प्रदेश संगठन और क्षेत्रीय टीमों के साथ भी उनकी बैठकें होंगी। इसमें वह विधानसभा चुनाव की तैयारी और संगठन की समीक्षा करेंगे। आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

नितिन नवीन और अमित शाह का भी लखनऊ दौरा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह की तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार सितंबर महीने में दोनों नेता लखनऊ आएंगे। बीजेपी के नए प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन भी होना है। ये दोनों नेता उसमें शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही पार्टी संगठन और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी मंथन करेंगे।

हरीश द्विवेदी आज आएंगे लखनऊ

राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद हरीश द्विवेदी रविवार को पहली बार लखनऊ पहुंच रहे है। उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जाएगा। यहां से बीजेपी मुख्यालय तक रास्ते में भी उनका स्वागत होगा। पार्टी कार्यालय में दोपहर दो बजे उनका स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें