मिशन 2027 का शंखनाद: भाजपा का पश्चिमी यूपी की 71 सीटों पर जीत का संकल्प, विपक्ष पर 'फूट डालो-राज करो' का आरोप - bjp kicks off 2027 up election campaign in meerut aims for 71 seats
मिशन 2027 का शंखनाद: भाजपा का पश्चिमी यूपी की 71 सीटों पर जीत का संकल्प, विपक्ष पर 'फूट डालो-राज करो' का आरोप भाजपा ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पश्चिमी यूपी से चुनावी बिगुल फूंका, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक…

सौजन्य से:- Jagran
मिशन 2027 का शंखनाद: भाजपा का पश्चिमी यूपी की 71 सीटों पर जीत का संकल्प, विपक्ष पर 'फूट डालो-राज करो' का आरोप
भाजपा ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पश्चिमी यूपी से चुनावी बिगुल फूंका, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन ...और पढ़ें
HighLights
- भाजपा ने 2027 यूपी चुनाव के लिए पश्चिमी यूपी से बिगुल फूंका।
- राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 71 सीटों पर जीत का आह्वान किया।
- विपक्ष पर 'फूट डालो-राज करो' और परिवारवाद का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, मेरठ। आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है।
सोमवार को सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी 71 सीटों पर जीत दर्ज करने और हर बूथ पर कमल खिलाने का आह्वान किया।
जनसभा में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर अंग्रेजों की तर्ज पर फूट डालो और राज करो' की नीति अपनाने और केवल अपने परिवार की राजनीति करने का कड़ा आरोप लगाया गया।
सत्ता के केंद्र से चलता था माफिया राज'
विपक्ष की पूर्ववर्ती सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा गया कि एक दौर था जब माफिया सरकार चलाते थे और उनका राज सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से चलता था। उस समय हर जिले में भय का माहौल था और पुलिस थाने जाने से भी लोग डरते थे लेकिन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार में अपराधियों को सीधे सजा दी जा रही है और किसी भी थाने में उन्हें संरक्षण देने की हिम्मत नहीं है।
माफिया' वाले जिलों की पहचान अब 'ODOP'
राज्य में आए बदलाव को रेखांकित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पहले जिन जिलों के नाम माफियाओं के नाम पर तय होते थे, आज उनकी पहचान वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' से होती है।युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करते हुए सरकार ने 9 लाख नौकरियां प्रदान की हैं और उन्हें स्किल डेवलपमेंट से जोड़ा है।
युवाओं की सोच में आए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा गया कि अब प्रदेश में वसूली की नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खोलने की चर्चा होती है।इसके अलावा, नए एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास की नई पहचान बन रहे हैं।
महापुरुषों का सम्मान: चौधरी चरण सिंह को 'भारत रत्न'
विपक्ष पर महापुरुषों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा गया कि कांग्रेस और सपा ने केवल अपने परिवारों को महत्व दिया। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को पिछली सरकारों ने हमेशा अपमानित किया।
यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है जिसने चौधरी चरण सिंह जी को सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' और बाबा साहेब को 'पंचतीर्थ' का निर्माण कर उचित सम्मान दिलाया। इसके साथ ही संत रविदास जी की 650वीं जयंती मनाने का भी उल्लेख किया गया।
सांस्कृतिक विरासत और महिला सशक्तिकरण
विरासत और आस्था के मुद्दे पर भाजपा ने कहा कि पहले की सरकारें कांवड़ यात्रा और रामनवमी रोकने का प्रयास करती थीं जबकि वर्तमान सरकार ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण, अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर और मथुरा के विकास के जरिए भारतीय संस्कृति को मजबूत किया है।
गरीब कल्याण की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि कोरोना काल से लेकर अब तक गरीबों को मुफ्त अन्न दिया जा रहा है।महिलाओं के सम्मान में 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही महिलाओं को लखपति निधि योजना' और नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के माध्यम से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा रहा है। रेहड़ी-पटरी वालों के लिए चलाई जा रही योजनाओं, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना को भी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया गया।
विकसित भारत' के लिए 'उत्तम प्रदेश' का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में, पार्टी के शक्ति केंद्र प्रभारियों और कार्यकर्ताओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति और मजदूरों तक पहुंचने का निर्देश दिया गया।नेता ने जोर देकर कहा कि 2047 के 'विकसित भारत' का सपना तभी साकार होगा, जब 2027 में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी और यह राज्य सही मायनों में 'उत्तम प्रदेश' बनकर उभरेगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


