अयोध्या पहुंचे अबू आसिम आजमी, कहा- "2027 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयार"
अयोध्या पहुंचे अबू आसिम आजमी, कहा- "2027 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयार" अयोध्या पहुंचे सपा नेता अबू आसिम आजमी ने संविधान रक्षा, बुलडोजर कार्रवाई और यूपीआई टैक्स पर अपनी बात रखी. By ETV Bharat Ut…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अयोध्या पहुंचे अबू आसिम आजमी, कहा- "2027 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयार"
अयोध्या पहुंचे सपा नेता अबू आसिम आजमी ने संविधान रक्षा, बुलडोजर कार्रवाई और यूपीआई टैक्स पर अपनी बात रखी.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 19, 2026 at 4:07 PM IST
अयोध्या: समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी के अयोध्या पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. पत्रकारों से बातचीत में आजमी ने कहा कि समाजवादी पार्टी उनका अपना परिवार है और वह परिवार के लोगों से मिलने अयोध्या आए हैं. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पूरी तैयारी में जुटे हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट किया जाएगा.
आजमी ने कहा कि देश के नौजवान आजादी की लड़ाई के समय पैदा नहीं हुए थे, लेकिन अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे संविधान की रक्षा के प्रति जागरूक रहें.
नौजवानों से संवाद और 2027 चुनाव तैयारियों पर दिया जोर: इसी उद्देश्य से वह नौजवानों से लगातार संवाद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश का संविधान खतरे में है और समाज से नशे को पूरी तरह खत्म करने की जरूरत है. अयोध्या के बाद वह खलीलाबाद का दौरा करेंगे. उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयार है.
बुलडोजर कार्रवाई और मोइन खान मामले पर साधा निशाना: उनके अनुसार जब चाय की दुकानों, बस स्टेशनों, रिक्शा चालकों और आम लोगों के बीच सरकार को लेकर असंतोष की चर्चा होने लगे तो राजनीतिक बदलाव तय होता है. उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है और बिना दोष सिद्ध हुए लोगों के घर गिराना गलत है. आजमी ने अयोध्या के मोइन खान प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें एक मामले में गिरफ्तार कर प्रताड़ित किया गया और उनका घर भी गिरा दिया गया. बाद में उनके निर्दोष होने की बात सामने आई.
धार्मिक स्थलों के सम्मान और यूपीआई टैक्स की चर्चा पर जताई आपत्ति: उन्होंने कहा कि यदि किसी निर्माण को अवैध बताया जाता है तो कार्रवाई कानून के अनुसार और समान रूप से होनी चाहिए. बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद पर उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को लेकर सभी पक्षों की आस्था का सम्मान होना चाहिए. उन्होंने कहा कि मंदिर और मस्जिद दोनों सुरक्षित रहने चाहिए और किसी की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाना सही नहीं है. यूपीआई लेनदेन पर कर लगाए जाने की चर्चा पर भी आजमी ने सख्त विरोध जताया. उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी जैसे मुद्दे हैं, ऐसे में आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डाला जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें- पतंजलि मानहानि केस; बृजभूषण शरण सिंह ने कहा-बाबा रामदेव मिलावटखोरों के सम्राट, अब मिर्च में मिलावट का आरोप
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


