अखिलेश यादव से मिले लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह, चुनावी रणनीति पर मंथन; यूपी चुनाव 2027 की सियासी तैयारी तेज
यूपी चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश में सियासी माहौल गरम हो चुका है। बुधवार को लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात। इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानस…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
यूपी चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश में सियासी माहौल गरम हो चुका है। बुधवार को लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात। इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लोहिया ट्रस्ट में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण राजनीतिक चर्चा हुई। मुलाकात को प्रदेश की आगामी सियासी दिशा और संभावित राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
मुलाकात के बाद चौधरी सुनील सिंह ने बातचीत को सकारात्मक बताते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच सार्थक चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात महज एक औपचारिक राजनीतिक मुलाकात नहीं थी, बल्कि बेहद आत्मीय और पारिवारिक माहौल में हुई। सुनील सिंह के मुताबिक, आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर संवाद की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और समय के साथ राजनीतिक तस्वीर और अधिक स्पष्ट होगी।
किसानों और युवाओं के मुद्दों को बताया अहम
लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में किसानों, युवाओं, मजदूरों और आम जनता से जुड़े मुद्दे बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता से जुड़े सवालों को केंद्र में रखकर ही भविष्य की राजनीतिक दिशा तय की जानी चाहिए। उनके मुताबिक, 2027 में उत्तर प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने के लिए समान विचारधारा रखने वाले लोगों और राजनीतिक दलों के बीच संवाद और समन्वय जरूरी है।
‘जनता बदलाव चाहती है’
चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि आज की मुलाकात को सकारात्मक नजरिए से देखा जाना चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आने वाले समय में बातचीत का सिलसिला जारी रहेगा। लोकदल अध्यक्ष के अनुसार, प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आगामी राजनीतिक रणनीति किसानों, युवाओं और आम लोगों के हितों को केंद्र में रखकर तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए समान विचारधारा वाले दलों और नेताओं के बीच व्यापक संवाद आने वाले समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


