होम›शिक्षा-करियर›पश्चिमी यूपी में नितिन नबीन बनाएंगे 2027 की चुनावी रणनीति: मेरठ में 4800 बूथ संयोजकों से संवाद, युवा-किसान और जातीय समीकरणों पर लेंगे फीडबैक - Meerut News
शिक्षा-करियर

पश्चिमी यूपी में नितिन नबीन बनाएंगे 2027 की चुनावी रणनीति: मेरठ में 4800 बूथ संयोजकों से संवाद, युवा-किसान और जातीय समीकरणों पर लेंगे फीडबैक - Meerut News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Meerut - Nitin Nabin West UP Visit | BJP Election Strategy & Meerut Meetings पश्चिमी यूपी में नितिन नबीन बनाएंगे 2027 की चुनावी रणनीति:मेरठ में 4800 बूथ संयोजकों से संवाद, युवा-किसा…

Dainik Bhaskar के अनुसार19 सितंबर 2026 को 08:04 am बजे
पश्चिमी यूपी में नितिन नबीन बनाएंगे 2027 की चुनावी रणनीति:  मेरठ में 4800 बूथ संयोजकों से संवाद, युवा-किसान और जातीय समीकरणों पर लेंगे फीडबैक - Meerut News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Meerut

- Nitin Nabin West UP Visit | BJP Election Strategy & Meerut Meetings

पश्चिमी यूपी में नितिन नबीन बनाएंगे 2027 की चुनावी रणनीति:मेरठ में 4800 बूथ संयोजकों से संवाद, युवा-किसान और जातीय समीकरणों पर लेंगे फीडबैक

- कॉपी लिंक

चवन्नी, अठन्नी और रुपये जैसे चुनावी बयानों से तप रही पश्चिमी यूपी की धरती पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनावी रणनीति बनाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 21, 22 सितंबर को अपने दो दिवसीय दौरे पर पश्चिमी यूपी आ रहे हैं। लखनऊ के बाद पश्चिम क्षेत्र का दोरा कर वो पार्टी की चुनावी चाल तय करेंगे। मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी में पश्चिम क्षेत्र के लगभग 4800 बूथ शक्ति संयोजकों और मंडल अध्यक्षों की बैठक करेंगे। साथ ही युवा संवाद करेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान मेरठ में रहेंगे, साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी आएंगे। शुक्रवार को महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो दिवसीय दौरे से जुड़े पूरे कार्यक्रम की रचना की और तमाम विषयों पर संवाद किया।

सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रस्तावित बैठकों का स्वरूप जानिए मेरठ में प्रस्तावित बैठकें 1. युवा संवाद- 21 सितंबर को सुभारती यूनिवर्सिटी के मंगलायन प्रेक्षागृह में युवा संवाद करेंगे। यहां 2हजार युवाओं के साथ उनकी सीधी बातचीत होगी। जेन-जी के साथ होने वाले संवाद में सुभारती विवि के ही छात्र शामिल होंगे। जिनके साथ नबीन बेरोजगारी, शिक्षा, महंगाई और एआई के विषयों पर बातचीत करेंगे। ये राष्ट्रीय अध्यक्ष और युवाओं के बीच सीधे एकल संवाद होगा। दिल्ली में हुए सीजेपी आंदोलन के बाद ये संवाद बहुत अहम होगा। क्योंकि मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा से सटे दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट हुआ था। जिसके बाद सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। 2. बूथ शक्ति संयोजक संवाद- युवा संवाद के बाद 21 सितंबर को लगभग 12 बजे से सुभारती यूनिवर्सिटी के मैदान में बूथ शक्ति संयोजकों के साथ संवाद होगा। पश्चिम क्षेत्र के 350 मंडलों के 4800 बूथों के शक्ति संयोजक और मंडल अध्यक्षों के साथ ये बैठक होगी। पूरी तरह संगठनात्मक बैठक होगी। इसमें बूथों को मजबूत करने, चुनावी तैयारियों, जनता के बीच जाना, संगठन की शक्ति और आगामी चुनावी रणनीतियों पर सीधे संबोधन होगा। बैठक में 14 जिलों से लगभग 5हजार लोग शामिल होंगे।

3. पूर्व जनप्रतिनिधियों संग संवाद- सुभारती यूनिवर्सिटी में एक इनडोर और एक आउटडोर बैठक होने के बाद दो अहम बैठकें ब्रावुरा रिसोर्ट में होना प्रस्तावित है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र के सभी पूर्व सांसदों, विधायकों, एमएलसी व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे। जो पूरी तरह चुनावी रणनीति और तैयारियों की वार्ता पर केंद्रित होगी। 4. वर्तमान जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों संग संवाद- पूरे क्षेत्र के सभी 19 संगठनात्मक जिलों के वर्तमान जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों व पूरी क्षेत्रीय टीम के साथ संवाद किया जाएगा।

सहारनपुर में प्रस्तावित बैठकें 1. वर्तमान जनप्रतिनिधियों संग संवाद- पश्चिम क्षेत्र के सभी वर्तमान सांसदों, विधायकों, एमएलसी व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे। जो पूरी तरह चुनावी रणनीति और तैयारियों की वार्ता पर केंद्रित होगी। 2. पूर्व जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों संग संवाद- पूरे क्षेत्र के सभी 19 संगठनात्मक जिलों के पूर्व जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों और दो सत्र की पूर्व की क्षेत्रीय टीम के साथ संवाद किया जाएगा। मोहित बेनिवाल के समय की पूरी क्षेत्रीय टीम के साथ बातचीत होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला क्षेत्रीय दौरा नितिन नवीन का यूपी में एक तरह से ये पहला क्षेत्रीय चुनावी दौरा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वो लखनऊ आए थे। राजधानी होने के नाते उनका लखनऊ आना एक अलग विषय था। लखनऊ के बाद अब वो मेरठ आ रहे हैं। यूपी में छह क्षेत्रों में बंटी भाजपा का पश्चिम क्षेत्र सबसे अहम है। क्योंकि पश्चिम से ही पूरे यूपी की राजनीति की दिशा तय होती है। नितिन नबीन भाजपा का चुनावी आगाज इसी पश्चिम क्षेत्र से कर रहे हैं। क्षेत्रों में उनका पहला दौरा यहां पश्चिम क्षेत्र में हैं। जिसमें वो 14 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर चुनावी तार कसेंगे।

21 को मेरठ, 22 सितंबर को सहारनपुर

नितिन नबीन 21 सितंबर की सुबह मेरठ पहुंचेंगे। मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी में उनकी 2 बड़ी बैठकें होंगी। यहां से वो ब्रावुरा रिसोर्ट जाएंगे। जहां उनकी 2 बैठकें होगी। मेरठ में उनका रात्रि प्रवास होगा। दूसरे दिन 22 सितंबर की सुबह वो सहारनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करेंगे। इसके बाद 2 बैठकें सहारनपुर में करेंगे। इस तरह दो दिन के अपने पश्चिमी यूपी के प्रवास में राष्ट्रीय अध्यक्ष 6 अहम बैठकें करेंगे।

शंकराश्रम, माधवकुंज, औघड़नाथ मंदिर जाने की संभावना

21 सितंबर को मेरठ में अपने रात्रि प्रवास के साथ ही नितिन नबीन शंकराश्रम या माधवकुंज भी जा सकते हैं। हालांकि उनके तय कार्यक्रम में अभी इसका उल्लेख नहीं है। लेकिन जाने की संभावना है। क्योंकि लखनऊ में दौरे के दौरान उन्होंने संघ के कार्यकर्ताओं से भेंट कर संवाद किया था। ये मुलाकात यहां पश्चिम में भी संभावित है। रात्रि प्रवास में वो एनडीए के घटक दलों विशेषक रालोद के प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात कर सकते हैं। संगठनात्मक बैठक में कहीं भी घटक दलों की मौजूदगी नहीं रहेगी। मेरठ में बाबा औघड़नाथ के दर्शन करने भी जा सकते हैं। मेरठ में उनके संघ के वरिष्ठजनों और भाजपा के पूर्व वरिष्ठ सदस्यों से मिलने उनके घर भी जाने की संभावना है।

पश्चिम में 71 सीटें, 350 मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष के पश्चिम दौरे के आयोजन की पूरी रुपरेखा और संपूर्ण आयोजन क्षेत्रीय टीम के जिम्मे है। देखें तो ये क्षेत्र की बड़ी संगठनात्मक बैठक है। मुख्य भूमिका क्षेत्रीय टीम की है। पश्चिम क्षेत्र में वेस्ट यूपी के 14 जिले आते हैं। भाजपा की संरचना के अनुसार ये 19 संगठनात्मक जिले हैं। इसमें 71 विधानसभा सीटें, 350 से अधिक मंडल(विभिन्न जिलों और महानगरों को मिलाकर), लगभग 4800 शक्ति केंद्र हैं। पश्चिम क्षेत्र के संगठनात्मक जिलों में मेरठ (दो जिला इकाइयां - महानगर और ग्रामीण) सहारनपुर (दो जिला इकाइयां) गाजियाबाद (दो जिला इकाइयां) गौतमबुद्ध नगर (दो जिला इकाइयां)मुरादाबाद (दो जिला इकाइयां - महानगर और जिला), बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, बिजनौर, संभल, रामपुर, मुजफ्फरनगर और शामली आते हैं।

सीएम योगी भी मेरठ में करेंगे रात्रि प्रवास राष्ट्रीय अध्यक्ष के 21 सितंबर को मेरठ में प्रवास के चलते सीएम योगी भी मेरठ में रात्रि प्रवास कर सकते हैं। अभी मुख्यमंत्री के आगमन और प्रवास का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास के चलते मुख्यमंत्री का भी प्रवास मेरठ में संभावित है। 20 सितंबर को मुख्यमंत्री नोएडा में संघ के प्रेरणा भवन के बड़े आयोजन में सम्मिलित होंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री 20 या 21 की रात्रि को मेरठ में प्रवास करेंगे।

आगमन पर महानगर, रवानगी पर जिला टीम करेगी स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के लिए अब तक हुई रचना के अनुसार जिला और महानगर की टीमों को एक-एक बार स्वागत करने का अवसर दिया गया है। मेरठ महानगर की टीम 21 सितंबर को नितिन नबीन के आगमन पर काशी टोल प्लाजा पर स्वागत करेगी। 22 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहारनपुर जाते समय जिले की टीम सिवाया टोल प्लाजा पर स्वागत की जिम्मेदारी निभाएगी। बीच में निजी स्वागतों की रुपरेखा क्या होगी ये अभी तय किया जा रहा है।

पश्चिम में मुद़दों से लेकर जातीय गणित पर नजर दिग्गज नेताओं की जुबानी जंग के माहौल के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष मेरठ में गन्ना, खेती, चीनी, किसान और विकास से जुड़े मुद़दों को भांपेंगे। साथ ही जाट-गुर्जर की राजनीति के बीच जातीय समीकरणों की धार और प्रभाव पर भी फीडबैक लेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पश्चिमी यूपी दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। पूरे प्रदेश में पश्चिमी यूपी ध्रुवीकरण की राजनीति का केंद्रबिंदु है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला चुनावी दौरा बेहद अहम होगा। इसी दौरे से यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा चुनावी रणनीति की नई दिशा-दशा तय करेगी।

पिछले दो चुनावों में पश्चिम में भाजपा का परफार्मेंस 2017 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 71 में से 54 सीटों पर जीती थी। 17 सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने पूरे प्रदेश में 325 सीटें जीती थीं। वेस्ट यूपी की 14 जिलों की 71 में से 54 सीटों पर बीजेपी विजयी रही थी। मेरठ शहर, धौलाना, सहारनपुर देहात, बेहट, कैराना, मुरादाबाद देहात, ठाकुरद्वारा, कुंदरकी, बिलारी, रामपुर, चमरव्वा, स्वार, अमरोहा, नजीबाबाद, नगीना, छपरौली सीट पर बीजेपी हारी थी। 2022 के चुनावों में भाजपा यहां लगभग 41 सीटों पर सिमट गई थी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें