यूपी चुनाव पर संजय निषाद का बड़ा दावा, 'लगता है 2027 में...'
यूपी चुनाव पर संजय निषाद का बड़ा दावा, 'लगता है 2027 में...' गाजियाबाद दौरे पर पहुंचे मंत्री संजय निषाद ने कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए. उन्होंने बीएसपी और सपा निशाना साधा. निषाद…

सौजन्य से:- abplive.com
यूपी चुनाव पर संजय निषाद का बड़ा दावा, 'लगता है 2027 में...'
गाजियाबाद दौरे पर पहुंचे मंत्री संजय निषाद ने कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए. उन्होंने बीएसपी और सपा निशाना साधा.
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बुधवार (9 सितंबर 2026) को गाजियाबाद दौरे पर पहुंचे. गाजियाबाद में संजय निषाद ने एनडीए को संदेश देते हुए कहा कि हारी हुई सीट हमें दे दीजिये, हम जीता कर देंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए. यूपी के मंत्री ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर निशाना भी साधा.
संजय निषाद ने कहा, "समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर आरोप है कि दलितों और पिछड़ी जातियों का हिस्सा लूटा. सभी नौकरियों पर एक ही जाति के लोगों का कब्जा हो गया." उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट ये कहती है. मंत्री संजय निषाद ने कहा कि आज हमारी NDA सरकार सभी जाति, सभी धर्म और सभी वर्गों को समान अवसर प्रदान कर रही है.
गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, दो तहसीलों में बाढ़ के हालात
'लगता है 2027 में भी NDA की सरकार बनेगी'
संजय निषाद ने कहा कि "जातिगत जनगणना होनी चाहिए. जातिगत जनगणना की बहुत लंबे समय से मांग हो रही थी. पिछली सरकार ने किया नहीं, हमारी सरकार कर रही है. पव्वा भर वोट वाले पावर में हैं, वो जाति जनगणना से पता चल जाएगा. ये लोग जातिगत जनगणना नहीं चाहते." निषाद ने कहा, "अखिलेश यादव जो कहते हैं, उसका उल्टा ही होता है. लगता है 2027 में भी NDA की सरकार बनेगी."
NDA सरकार जनता कर रही अच्छा काम- संजय निषाद
संजय निषाद ने कहा कि निश्चित रूप से जनता के बीच में आवाज उठाने वाले को विपक्ष कहते हैं, लेकिन जनता के लिए एनडीए सरकार अच्छा काम कर रही है. निषाद ने कहा कि, "हम तो जीत के लिए करते हैं, हमें हारी हुई सीटें दी थीं, 16 जितवाया. सहयोगी का काम जीत में बदलना बदलना है. हम जीत में बदलने के लिए आए हैं." संजय निषाद ने कहा कि जो हमारा समाजिक मुद्दा है, वह भारतीय जनता पार्टी के साथ रहने से हल होगा. इसीलिए हम लोग बीजेपी के साथ हैं.
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


