होम›शिक्षा-करियर›यूपी 2027 में महिला वोटरों पर बड़ा दांव, 1 करोड़ महिलाओं को ₹1 लाख तक ब्याज मुक्त क्रेडिट देने की तैयारी
शिक्षा-करियर

यूपी 2027 में महिला वोटरों पर बड़ा दांव, 1 करोड़ महिलाओं को ₹1 लाख तक ब्याज मुक्त क्रेडिट देने की तैयारी

UP Mahila Udyami Credit Yojana: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। इस बीच महिला वोटरों पर सभी प्रमुख दलों का फोकस बढ़ता दिखाई दे रहा है। योगी सरकार की महिला उद्यमी क्रेडिट यो…

khabarfast.com के अनुसार17 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
यूपी 2027 में महिला वोटरों पर बड़ा दांव, 1 करोड़ महिलाओं को ₹1 लाख तक ब्याज मुक्त क्रेडिट देने की तैयारी

सौजन्य से:- khabarfast.com

UP Mahila Udyami Credit Yojana: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। इस बीच महिला वोटरों पर सभी प्रमुख दलों का फोकस बढ़ता दिखाई दे रहा है। योगी सरकार की महिला उद्यमी क्रेडिट योजना को इसी दिशा में एक बड़ी पहल के तौर पर देखा जा रहा है। योजना के तहत उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी करीब 1 करोड़ महिलाओं को ₹1 लाख तक का ब्याज मुक्त क्रेडिट देने की तैयारी की जा रही है।

तीन चरणों में मिल सकती है राशि

प्रस्तावित योजना के अनुसार महिलाओं को यह राशि तीन चरणों में मिल सकती है। पहली किस्त ₹20 हजार, दूसरी ₹30 हजार और तीसरी किस्त ₹50 हजार की होगी। बताया गया है कि पहली किस्त दिसंबर से दिए जाने की तैयारी है। आगे की किस्तों के लिए समय पर भुगतान और योजना के नियमों का पालन जरूरी होगा। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को छोटे कारोबार और स्वरोजगार से जोड़ना है। स्वयं सहायता समूहों यानी SHG के जरिए महिलाओं को सिलाई, डेयरी, कुटीर उद्योग, ई-रिक्शा और दूसरे छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक मदद देने की योजना है।

क्या है योजना का उद्देश्य?

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को छोटे कारोबार और स्वरोजगार से जोड़ना है। स्वयं सहायता समूहों यानी SHG के जरिए महिलाओं को सिलाई, डेयरी, कुटीर उद्योग, ई-रिक्शा और दूसरे छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक मदद देने की योजना है। सरकार की कोशिश महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और 'लखपति दीदी' अभियान से जोड़ने की भी है। महिला वोटरों को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में पहले से ही मुकाबला देखने को मिलता रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद सामने आए वोट शेयर के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी को महिलाओं के बीच करीब 48 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि समाजवादी पार्टी को 32 प्रतिशत महिला वोट मिले थे। पुरुष वोट शेयर में दोनों दलों के बीच अंतर इससे कम था।

75 लाख महिलाओं को मिला था फायदा

वहीं बिहार में 2025 में लागू मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को सीधे बैंक खातों में आर्थिक सहायता दी गई। सितंबर 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 लाख महिलाओं के खातों में ₹10-10 हजार ट्रांसफर किए थे। योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार और छोटे व्यवसाय शुरू करने में मदद देना था। आगे ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता का भी प्रावधान रखा गया था। उत्तर प्रदेश की योजना को बिहार के इस मॉडल से जोड़कर भी देखा जा रहा है, हालांकि दोनों योजनाओं की संरचना अलग है। बिहार में शुरुआती सहायता अनुदान के रूप में दी गई, जबकि यूपी में प्रस्तावित योजना क्रेडिट और स्वयं सहायता समूहों के नेटवर्क से जुड़ी है।

2027 के चुनाव में महिला सुरक्षा, महंगाई, रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता जैसे मुद्दे महत्वपूर्ण हो सकते हैं। ऐसे में महिला वोटरों को केंद्र में रखकर शुरू की जाने वाली योजनाएं चुनावी बहस का अहम हिस्सा बन सकती हैं। अंतिम असर क्या होगा, यह योजना के वास्तविक क्रियान्वयन और मतदाताओं की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा।

देहरादून। भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा उत्तराखंड के 1320 मेगावाट थर्मल पावर करार पर उठाए गए सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऊर्जा क्षेत्र पर सवाल उठाने से पहले अपने शासनकाल के फैसलों का हिसाब देना चाहिए।

Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास की कई परियोजनाओं को गति मिली है।

पंजाब में किसान एक बार फिर आंदोलन के रास्ते पर हैं। इस बार किसानों ने सड़कों के बजाय रेलवे ट्रैक पर धरना शुरू किया है।

-

Uttarakhand News: 1320 मेगावाट थर्मल पावर से मजबूत होगी उत्तराखंड की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा, कांग्रेस के सवाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जवाब

-

परीक्षा की तैयारी करने वाले ध्यान दें! JEE मेन-UGC NET-CUET PG का एग्जाम कैलेंडर रिलीज; NTA ने जारी किया शेड्यूल

-

PM मोदी के जन्मदिन पर इजरायल और रूस से आई बधाई, नेतन्याहू-पुतिन ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की जमकर की तारीफ

-

Kal Ka Mausam 18 Sep: घर से निकलने से पहले पढ़ लें कल 18 सितंबर का मौसम अपडेट, इन 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट

-

Uttarakhand News: सीएम धामी ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- साकार हो रहा ‘उत्तराखंड दशक’ का संकल्प

-

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें