गोरखपुर में मिशन-2027 पर बीजेपी का मंथन, यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने दिया संवाद और मजबूत बूथ का मंत्र
यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी जगदीश पटेल ने गोरखपुर के 62 विधानसभा क्षेत्रों के संगठन पदाधिकारियों और सीनियर नेताओं से मिशन-2027 की तैयारियों पर चार सत्रों में मंथन किया। गोरखपुर: बीजेपी के राष्ट्रीय महा…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी जगदीश पटेल ने गोरखपुर के 62 विधानसभा क्षेत्रों के संगठन पदाधिकारियों और सीनियर नेताओं से मिशन-2027 की तैयारियों पर चार सत्रों में मंथन किया।
गोरखपुर: बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े तथा सह प्रभारी जगदीश पटेल ने शुक्रवार को गोरखपुर क्षेत्र के 62 विधानसभा क्षेत्रों के संगठन पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और मीडिया-सोशल मीडिया टीम के साथ मिशन-2027 की तैयारियों पर चार सत्रों में मंथन किया।
बैठकों में नियमित संवाद, बेहतर समन्वय और बूथ सशक्तीकरण को सफलता का मुख्य आधार बताया गया। तावड़े ने कहा कि तैयारी केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि निरंतर चलनी चाहिए, ताकि संगठन अधिक प्रभावी बने।
बूथ तक संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने पर हुई चर्चा
पहले सत्र में क्षेत्रीय पदाधिकारियों, समिति सदस्यों, जिलाध्यक्षों, जिला महामंत्रियों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिले से बूथ तक संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा हुई। दूसरे सत्र में मीडिया और सोशल मीडिया प्रभारियों से अभियानों और कार्यक्रमों की जानकारी समयबद्ध, तथ्यपरक और प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। डिजिटल प्लेटफॉर्म के बदलते स्वरूप को देखते हुए त्वरित सूचना, सकारात्मक जनसंवाद और उपलब्धियों के व्यापक प्रसार की आवश्यकता बताई गई।
संगठन से समन्वय मजबूत करने पर संवाद
तीसरे सत्र में सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों सहित जनप्रतिनिधियों के साथ संगठन से समन्वय मजबूत करने पर संवाद हुआ। चौथे सत्र में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शामिल हुए। तावड़े ने बूथ कार्यकर्ताओं के फीडबैक को महत्वपूर्ण बताते हुए जनता से संपर्क बनाए रखने और हर वर्ग तक पहुंच की बात कही।
19 और 20 सितंबर को जाएंगे अयोध्या
बता दें कि यूपी बीजेपी प्रभारी बनने के बाद विनोद तावड़े का यह तीसरा यूपी दौरा है। गोरखपुर में बैठकों के बाद वह 19 और 20 सितंबर को अयोध्या जाएंगे। इसके बाद वह प्रयागराज में काशी क्षेत्र की बैठक 21 और 22 सितंबर को करेंगे। इन बैठकों में तावड़े का नीचले स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर जोर होगा।
लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


