उत्तर प्रदेश : भाकियू (लोकहित) पंचायत में पेराई सत्र 2026-27 के लिए ₹500 प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य करने की मांग तेज - ChiniMandi
अमरोहा : भारतीय किसान यूनियन (लोकहित अराजनैतिक) की मासिक पंचायत गुरुवार को मंडी धनौरा ब्लॉक परिसर सभागार में आयोजित की गई। पंचायत में गन्ना किसानों समेत क्षेत्र के किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हु…

सौजन्य से:- ChiniMandi
अमरोहा : भारतीय किसान यूनियन (लोकहित अराजनैतिक) की मासिक पंचायत गुरुवार को मंडी धनौरा ब्लॉक परिसर सभागार में आयोजित की गई। पंचायत में गन्ना किसानों समेत क्षेत्र के किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई और सरकार से इनका शीघ्र समाधान करने की मांग की गई। पंचायत में किसानों ने पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ने का मूल्य ₹500 प्रति क्विंटल घोषित करने की प्रमुख मांग उठाई। किसान नेताओं का कहना था कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, ऐसे में किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिलना आवश्यक है।
खाद उपलब्धता और भूमि मुआवजे का मुद्दा भी उठा
किसान नेताओं ने क्षेत्र में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। इसके साथ ही हसनपुर-गजरौला से धनौरा तहसील की ओर गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि का मुआवजा बाजार दर से चार गुना देने की मांग भी रखी गई।
स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग
पंचायत में स्मार्ट मीटरों से जुड़ी शिकायतों को भी प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने सामान्य बिजली मीटर दोबारा बहाल करने की मांग की। साथ ही बिजली लोड बढ़ाने की प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमानुसार लागू करने की बात कही गई।
मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी
भाकियू (लोकहित) के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो संगठन आगे की रणनीति तय कर व्यापक आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा।
पंचायत में कैलाश त्यागी, चौधरी शब्बन, कलुआ खां, डॉ. मेहंदी हसन सैफी, बंटी चौधरी (त्रिलोक सिंह), अशोक वर्मा, कपिल त्यागी, संजय कुमार, चंद्रपाल सिंह, शाहबुद्दीन, वसीम अली, शमशाद, हरस्वरूप सिंह, पंकज सिंह, वसीम अकरम और वकील अहमद सहित बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी की ODOP योजना, 75 जिलों के पारंपरिक हुनर को मिला सरकारी सहयोग

ODOP योजना को समझिए, जिससे उत्तर प्रदेश के लोकल उद्योगों को मिल रही ग्लोबल पहचान

उत्तर प्रदेश में 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला: इंद्र विक्रम सिंह गोरखपुर कमिश्नर नियुक्त; 4 संभागीय आयुक्तों में फेरबदल - https:// Indianmasterminds.com


