'2017 से पहले गुंडे-अपराधियों का था बोलबाला', CM योगी ने सपा पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सम…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान खराब कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में गुंडो और अपराधियों का बोलबाला था और उन्होंने माहौल खराब कर दिया था.
लखनऊ में एक कार्यक्रम में CM योगी ने 2017 से पहले की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय एक कहावत बहुत प्रचलित थी, 'देख सपाई, बिटिया घबराई.' उन्होंने सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि तत्कालीन सरकार में गुंडे और अपराधियों ने माहौल को खराब कर दिया था. प्रदेश में असुरक्षा का माहौल था और परिवार अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे.
बेटियों की पढ़ाई भी संकट में थी: CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी सरकार के शासनकाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उस दौरान कई जिलों में बेटियों की पढ़ाई भी संकट में थी. उन्होंने दावा किया कि उस दौरान स्कूल, कॉलेजों में जरूरी संसाधनों की कमी थी और जो संस्थान थे वहां भी सुरक्षित माहौल नहीं था. CM योगी ने सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उस दौरान सपा के गुंडे बेटियों को परेशान करते थे और उन्हें उठा ले जाते थे.
Advertisement
गरीबों का राशन बिचौलियों ने हड़पा: CM योगी
CM योगी का कहना है कि 2017 से पहले लोगों को सरकारी योजनाओं का भी ठीक से लाभ नहीं मिल पाता था. उन्होंने दावा किया कि बिचौलिए और दबंग गरीबों का राशन और पेंशन तक हड़प लेते थे. उन्होंने सपा पर गरीबों की जमीन पर कब्जे और अराजकता का भी आरोप लगाया.
यह भी पढ़ें: 'बाइक-कार छोड़ो पहले भैंसा गाड़ी तक सुरक्षित नहीं थी', लखनऊ में Bharat Taxi योजना के उद्घाटन पर बोले CM योगी
एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी ने दावा किया कि अब बीजेपी सरकार में त्योहारों के दौरान उपद्रव नहीं होने दिया जाता. उन्होंने यूपी को कर्फ्यू मुक्त, दंगा मुक्त और कब्जा मुक्त बनाने का दावा किया.
समाज और सरकार ने एक दिशा में काम किया: CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि उनके सरकार में प्रदेश में बदलाव हुआ है. उनका कहना है कि यह बदलाव तभी हो पाया जब समाज और सरकार ने एक दिशा में काम किया. पूर्वी यूपी में इंसेफ्लाइटिस को लेकर भी सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधा.
पिछली सरकार ने इंसेफ्लाइटिस पर नहीं दिया ध्यान: CM योगी
उन्होंने दावा किया कि 2017 से पहले इंसेफ्लाइटिस बीमारी बच्चों की जान ले रही थी लेकिन तत्कालीन सरकारों ने इसपर कोई ध्यान नहीं दिया. सीएम योगी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने इंसेफ्लाइटिस से बचाव के लिए पुख्ता व्यवस्था की है. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले अकेले बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इंसेफ्लाइटिस से करीब 500 बच्चों की मौत होती थी लेकिन आज इंसेफ्लाइटिस से होने वाली मौतों का आंकड़ा शून्य हो गया है.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


