होम›शिक्षा-करियर›2007 की तर्ज पर अकेले चुनाव लड़ेंगे- बसपा प्रदेश अध्यक्ष: सुल्तानपुर में विश्वनाथ पाल बोले- राजभर का यूपी के 4 हिस्से का बयान जुमला - Sultanpur News
शिक्षा-करियर

2007 की तर्ज पर अकेले चुनाव लड़ेंगे- बसपा प्रदेश अध्यक्ष: सुल्तानपुर में विश्वनाथ पाल बोले- राजभर का यूपी के 4 हिस्से का बयान जुमला - Sultanpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Sultanpur - Sultanpur BSP Statement | Vishwanath Pal Slams Rajbhar On UP Partition 2007 की तर्ज पर अकेले चुनाव लड़ेंगे- बसपा प्रदेश अध्यक्ष:सुल्तानपुर में विश्वनाथ पाल बोले- राजभर क…

Dainik Bhaskar के अनुसार21 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
2007 की तर्ज पर अकेले चुनाव लड़ेंगे- बसपा प्रदेश अध्यक्ष:  सुल्तानपुर में विश्वनाथ पाल बोले- राजभर का यूपी के 4 हिस्से का बयान जुमला - Sultanpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Sultanpur

- Sultanpur BSP Statement | Vishwanath Pal Slams Rajbhar On UP Partition

2007 की तर्ज पर अकेले चुनाव लड़ेंगे- बसपा प्रदेश अध्यक्ष:सुल्तानपुर में विश्वनाथ पाल बोले- राजभर का यूपी के 4 हिस्से का बयान जुमला

- कॉपी लिंक

बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे सुल्तानपुर शहर पहुंचे। उन्होंने अम्बेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद तिकोनिया पार्क में मीडिया से बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने ओपी राजभर के उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने के बयान, अखिलेश यादव के पीडीए और गठबंधन की राजनीति पर अपनी बात रखी। पाल ने कहा कि बसपा 2007 की तर्ज पर जनता का गठबंधन तैयार कर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने सुल्तानपुर सीट से इम्तियाज अहमद भुट्टू को पार्टी का प्रत्याशी भी घोषित किया।

बोले- दूसरे दल सिर्फ घोषणाएं और बयानबाजी करते हैं

ओपी राजभर के यूपी को चार हिस्सों में बांटने वाले बयान पर विश्वनाथ पाल ने कहा कि दूसरे दल सिर्फ घोषणाएं और बयानबाजी करते हैं, उनके बस का यह काम नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब सुल्तानपुर बड़ा जिला था और उसका विकास संभव नहीं हो पा रहा था, तब मायावती ने छत्रपति साहू जी के नाम से नया जिला बनाया था। इसी तरह बस्ती और देवी पाटन मंडल भी बनाए गए। विश्वनाथ पाल ने कहा कि दूसरे लोग घोषणाएं तो कर सकते हैं, लेकिन बाद में पूछने पर उसे जुमला बता देंगे।

विश्वनाथ पाल ने अखिलेश यादव के पीडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके लिए पीडीए का मतलब ‘धोखा’ है। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव अपने बच्चों और छात्रों को नीला रंग पहनाते हैं, तो वह भी धोखा है।

विश्वनाथ पाल ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने बाबा साहब के नाम पर बने भीम नगर जिले का नाम बदलकर संभल कर दिया था। उन्होंने कहा कि जब अखिलेश बाबा साहब का नाम ‘हजम’ नहीं कर पाते, तो उनकी फोटो लगाने का क्या मतलब है- यह बात बहुजन समाज समझता है।

बोले- बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव

ओवैसी के साथ गठबंधन के सवाल पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी दल बसपा से गठबंधन करना चाहते हैं। उन्होंने भाजपा के 38 दलों और सपा-कांग्रेस के 28 दलों के गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बावजूद बसपा को कमजोर बताया जाता है।

पाल ने कहा कि बैसाखी की जरूरत कमजोर को होती है। उन्होंने बताया कि मायावती ने 2007 की तर्ज पर जनता का गठबंधन तैयार करके अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

सुल्तानपुर सीट से इम्तियाज अहमद भुट्टू प्रत्याशी घोषित

विश्वनाथ पाल ने सुल्तानपुर विधानसभा सीट से इम्तियाज अहमद भुट्टू को बसपा प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने बताया कि पार्टी अब तक लंभुआ और सदर सीट से भी प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इसौली और कादीपुर सीट पर जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें