वाराणसी में पुलिस एनकाउंटर, हत्यारोपी गिरफ्तार; 20 दिन पहले M.sc छात्रा का किया था मर्डर
वाराणसी में पुलिस एनकाउंटर, हत्यारोपी गिरफ्तार; 20 दिन पहले M.sc छात्रा का किया था मर्डर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बिहार, झारखंड, कोलकाता लगायत कई जगहों पर दबिश दे रही थीं. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team…

सौजन्य से:- ETV Bharat
वाराणसी में पुलिस एनकाउंटर, हत्यारोपी गिरफ्तार; 20 दिन पहले M.sc छात्रा का किया था मर्डर
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बिहार, झारखंड, कोलकाता लगायत कई जगहों पर दबिश दे रही थीं.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 7, 2026 at 12:53 PM IST
वाराणसी: राजातालाब थाना क्षेत्र निवासी M.sc की छात्रा श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस करीब 20 दिनों से आरोपी की तलाश कर रही थी. आरोप है कि इसने खुन्नस में आकर छात्रा की हत्या कर दी और फरार हो गया था.
एडीसीपी वाराणसी नृपेंद्र ने बताया कि 20 अगस्त को रोहनियां थाना क्षेत्र के बच्छांव में श्रेया उपाध्या (22) का सड़ा-गला शव बरामद किया गया था. श्रेया जगतपुर पीजी कॉलेज में रसायन विज्ञान की छात्रा थी.
18 अगस्त 2026 को वह कॉलेज के लिए घर से निकलीं थी, लेकिन वापस नहीं लौटीं. इसके दो दिन बाद 20 अगस्त को शव रोहनियां के एक किराए के मकान से बरामद हुआ था. पोस्टमॉर्टम में गला रेतने, सिर पर चोट और पैर बांधने के निशान मिले थे.
इसके बाद पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम बनाकर दबिश दे रही थी. हालांकि, मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी में देरी को लेकर के श्रेया के परिजनों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी.
उनके पिता का कहना था कि उन्हें सिर्फ अपनी बेटी के लिए न्याय का इंतजार है. श्रेया उनकी इकलौती बेटी थी. परिवार ने उसको लेकर सपने देखे थे, यही वजह है कि श्रेया की शादी डीआरडीओ के वैज्ञानिक से तय की गई थी, लेकिन अब उनका सपना टूट गया है.
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विवेक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बिहार, झारखंड, कोलकाता लगायत कई जगहों पर दबिश देती रहीं थीं. लगभग 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए उसके बाद आज पुलिस ने तड़के 5 बजे के लगभग आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया.
एडीसीपी नृपेंद्र ने बताया कि मुखबिर द्वारा हमें हत्यारोपी का लोकेशन मिला. स्थानीय थाना पुलिस ने सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान मुख्य आरोपी की ओर से पुलिस पर फायरिंग की गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. घायल हालत में गिरफ्तार कर अस्पताल भर्ती कराया गया है.
उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में हत्या आरोपी ने बताया है कि श्रेया की शादी कहीं और तय हो गई थी, जिससे बहुत दुखी था. इसीलिए अपने दोस्त पुनीत मिश्रा के साथ मिलकर के उसको मारने का प्लान बनाया.
पुलिस ने पुनीत को पहले हीं गिरफ्तार कर लिया था. साथ ही 27 अगस्त को विवेक के पिता रामसहाय चौबे को भी गिरफ्तार किया गया था.
यह भी पढ़ें: बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई बेकाबू कार; 3 दोस्तों की जिंदा जलकर मौत, 3 की हालत गंभीर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


