होमक्राइमयूपी में चुनाव से पहले हटाए जाएंगे 20 से ज्यादा IPS अफसर, 3 साल से अधिक समय से तैनात अधिकारियों की बदलेगी भूमिका
क्राइम

यूपी में चुनाव से पहले हटाए जाएंगे 20 से ज्यादा IPS अफसर, 3 साल से अधिक समय से तैनात अधिकारियों की बदलेगी भूमिका

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले 20 से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों को हटाया जाएगा। इसमें एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश समेत कुछ पुलिस कमिश्नर एवं अन्य अधिकारी शामिल हैं। लखनऊ: विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश में पुलिस-प्रशासन…

Navbharat Times के अनुसार18 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
यूपी में चुनाव से पहले हटाए जाएंगे 20 से ज्यादा IPS अफसर, 3 साल से अधिक समय से तैनात अधिकारियों की बदलेगी भूमिका

सौजन्य से:- Navbharat Times

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले 20 से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों को हटाया जाएगा। इसमें एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश समेत कुछ पुलिस कमिश्नर एवं अन्य अधिकारी शामिल हैं।

लखनऊ: विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश में पुलिस-प्रशासन जैसे अहम जगहों पर तीन साल से अधिक समय से तैनात अफसरों को हटाया जाएगा। इसमें एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश सहित कुछ पुलिस कमिश्नर एवं अन्य अधिकारी शामिल हैं। माना जा रहा है कि चुनाव प्रक्रिया से सीधे जुड़े रहने के कारण यह कदम उठाए जा सकते हैं।

22 मई 2027 को खत्म हो रहा कार्यकाल

आम चुनावों के पहले आमतौर पर चुनाव आयोग तीन साल या उससे अधिक कार्यकाल पूरा करने वाले अफसरों को हटाता है। तीन साल की सीमा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने वाले महीने की आखिरी तारीख से तय की जाती है। यूपी विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 तक है। इस आधार पर तबादले की कटऑफ डेट 31 मई 2027 होगी। वहीं, शासन स्तर पर भी अहम बदलाव होंगे।

फील्ड में होंगे कई बदलाव

वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी यूपी पुलिस में फील्ड पोस्टिंग पर तैनात करीब 20 आईपीएस अफसर और हटेंगे। इस जद में नोएडा की पुलिस कमिश्रर लक्ष्मी सिंह, वाराणसी के पुलिस कमिश्रर मोहित अग्रवाल, डीआईजी मुरादाबाद रेंज मुनिराज जी, लखनऊ कमिश्ररेट में तैनात डीसीपी रवीना त्यागी, कानपुर कमिश्ररेट में तैनात श्रवण कुमार सिंह, नोएडा में तैनात रवि शंकर निम, एसपी चित्रकूट अरुण कुमार सिंह जैसे अफसर शामिल हैं।

लिस्ट में कई नाम शामिल

इसके अलावा वाराणसी में तैनात प्रमोद कुमार, आगरा में तैनात अतुल कुमार शर्मा द्वितीय, सोनम कुमार, कानपुर में तैनात रविंद्र कुमार, वाराणसी में तैनात श्रुति श्रीवास्तव, आजमगढ़ में तैनात चिराग जैन, कानपुर कमिश्ररेट में तैनात शिवा सिंह, लखनऊ कमिश्ररेट में तैनात अमित कुमावत, वाराणसी कमिश्ररेट में तैनात नीतू, नोएडा में तैनात एडीसीपी प्रीति यादव, वाराणसी में तैनात एडीसीपी श्रुति श्रीवास्तव और पीलीभीत में तैनात विक्रम दाहिया के नाम शामिल हैं।

लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें