कानपुर यूपी टी-20: ग्रीनपार्क में कल से चौकों-छक्कों की होगी बरसात, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होंगे मुकाबले
कानपुर यूपी टी-20: ग्रीनपार्क में कल से चौकों-छक्कों की होगी बरसात, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होंगे मुकाबले Kanpur News: ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुक्रवार से यूपी टी-20 लीग के दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है, जहां 28 अगस्…

सौजन्य से:- Amar Ujala
कानपुर यूपी टी-20: ग्रीनपार्क में कल से चौकों-छक्कों की होगी बरसात, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होंगे मुकाबले
Kanpur News: ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुक्रवार से यूपी टी-20 लीग के दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है, जहां 28 अगस्त से छह सितंबर के बीच 12 मुकाबले खेले जाएंगे। उद्घाटन मैच काशी रुद्रास और नोएडा सुपर किंग्स के बीच होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी टी-20 लीग का दूसरा चरण शुक्रवार से ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुरू हो रहा है। यहां 28 अगस्त से छह सितंबर तक 12 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में काशी रुद्रास का सामना नोएडा सुपर किंग्स से होगा। बारिश के चलते बुधवार को लखनऊ फॉल्कंस और मेरठ मावरिक्स की टीमें कानपुर नहीं पहुंच सकीं। अब सभी छह टीमें गुरुवार को शहर पहुंचेंगी।
ग्रीनपार्क में होने वाले मुकाबलों को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी मुकाबले त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच होंगे। टीमों को होटल से ग्रीनपार्क तक सुरक्षित कॉरिडोर के जरिए लाया जाएगा। पार्किंग, प्रवेश द्वार और स्टेडियम के भीतर सुरक्षा व्यवस्था का खाका उप्र क्रिकेट एसोसिएशन, खेल विभाग और पुलिस ने मिलकर तैयार किया है।
स्टेडियम में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं
ग्रीनपार्क में बाउंड्री, साइड स्क्रीन और दर्शक दीर्घा में तैयारियां की गईं। दो सुपर फैन बॉक्स तैयार हो चुके हैं, जबकि बड़ी स्क्रीन स्थापित कर दी गई है। यूपी टी-20 के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि स्टेडियम में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मैदान और अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच हो गई है। फ्लड लाइट का परीक्षण पूरा कर लिया गया है।
इनडोर अभ्यास की तैयारी
बारिश की संभावना पर टीमों के अभ्यास के लिए ग्रीनपार्क में छह अभ्यास विकेट और इनडोर बॉक्स तैयार किए जा रहे हैं। डे-नाइट अभ्यास के लिए इनडोर बॉक्स में प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए ग्रीनपार्क छात्रावास के 20 और कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के 30 खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


