होमक्राइमयुवती बोली- ब्रेकअप होगा, 2 महीने का समय चाहिए: लखनऊ में जिसे कार से कुचला, उसका शाहनवाज के साथ पुराना VIDEO सामने आया - Lucknow News
क्राइम

युवती बोली- ब्रेकअप होगा, 2 महीने का समय चाहिए: लखनऊ में जिसे कार से कुचला, उसका शाहनवाज के साथ पुराना VIDEO सामने आया - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Accident Case | Anamika Shahnawaz Breakup Video Viral | Latest News युवती बोली- ब्रेकअप होगा, 2 महीने का समय चाहिए:लखनऊ में जिसे कार से कुचला, उसका शाहनवाज के साथ…

Dainik Bhaskar के अनुसार17 सितंबर 2026 को 09:04 am बजे
युवती बोली- ब्रेकअप होगा, 2 महीने का समय चाहिए:  लखनऊ में जिसे कार से कुचला, उसका शाहनवाज के साथ पुराना VIDEO सामने आया - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Accident Case | Anamika Shahnawaz Breakup Video Viral | Latest News

युवती बोली- ब्रेकअप होगा, 2 महीने का समय चाहिए:लखनऊ में जिसे कार से कुचला, उसका शाहनवाज के साथ पुराना VIDEO सामने आया

- कॉपी लिंक

लखनऊ में कार से गर्लफ्रेंड को कुचलने के मामले में एक पुराना वीडियो सामने आया है। 36 सेकंड के इस वीडियो में पीड़ित अनामिका सिंह और उसका बॉयफ्रेंड शाहनवाज साथ नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच बातचीत हो रही है। अनामिका खुद वीडियो बना रही है। हालांकि, ये वीडिय

ये मेरा बॉयफ्रेंड है। ये मुझे छोड़ना चाहता है, लेकिन मैं नहीं चाहती। मैंने इससे कहा है कि मुझे एक-दो महीने का समय दो। मैं खुद इसे छोड़ दूंगी। अगर मैंने नहीं छोड़ा तो तुम मुझे खुद छोड़ देना।

इस बातचीत के दो अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। इस दौरान शाहनवाज सिर मुंडवाने की बात कहता है तो युवती उसे मना करती है। कहती है- मैं खुद इसके पास गई थी। इसकी कोई गलती नहीं है। मैंने इसका नंबर मांगा था। फोन से जबरदस्ती नंबर निकाल लिया था। इसे डर था कि अगर हमसे बात नहीं करेगा तो मैं उसे बहुत मारूंगी।

पुलिस ने इन वीडियो को भी जांच में शामिल किया है। लव जिहाद और आरोपी शाहनवाज के हिंदू बताकर दोस्ती करने पर पुलिस का कहना है कि वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि पीड़ित लड़की और आरोपी शाहनवाज के बीच अफेयर था। दोनों एक दूसरे को जानते थे।

हालांकि, बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया। लड़के ने अपना धर्म छिपाकर दोस्ती की थी, इसकी जांच की जा रही है। लड़की से पूछताछ की जाएगी। इधर, मामले में विश्व हिंदू रक्षा परिषद की सचिव रचना गौतम ने कहा- मामला ‘लव जिहाद’ का है। आरोपी शाहनवाज की उच्चस्तरीय जांच की जाए। पुलिस को इस संबंध में ज्ञापन दिया जाएगा।

इससे पहले, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट ने कहा था-

प्रथमदृष्टया यह सिर्फ हिट एंड रन का मामला नहीं लग रहा है। पीड़िता के अनुसार आरोपी शाहनवाज उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसने अपनी पहचान छिपाई थी। मामला लव जिहाद का लग रहा है। आगे जांच की जाएगी।

कार से कुचलने की कोशिश की थी

हिट एंड रन की वारदात बुधवार (16 सितंबर ) की सुबह 6:30 बजे लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर- 4 के पास की है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था। इसमें कार सवार शाहनवाज ने लड़की को टक्कर मार दी, जिससे वह बोनट पर लटक गई थी। लड़की चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी ने कार नहीं रोकी। 20-25 मीटर आगे जाकर उसने स्पीड बढ़ा दी। इससे लड़की सड़क पर गिर गई और आरोपी उसे कुचलते हुए भाग गया था।

घटना की शुरुआत को लेकर दो बातें सामने आईं।

पहली- अनामिका ने शाहनवाज को नई गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया था। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। शाहनवाज कार लेकर भागने लगा, तो अनामिका उसे रोकने के लिए कार के सामने खड़ी हो गई। इसके बाद शाहनवाज कुचलते हुए भाग गया।

दूसरी (जो लड़की ने FIR में बताई)- सुबह करीब 6:30 बजे मैं जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-4 पर चाय पीने गई थी। इसी दौरान शाहनवाज अली अपने दोस्त दानिश के साथ कार से पहुंचा। दोनों ने मुझसे पूछा कि यहां क्या कर रही हो? इसके बाद मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे। शाहनवाज और दानिश कार में बैठ गए।

शाहनवाज ने जान से मारने की नीयत से मेरी तरफ कार बढ़ा दी और मुझे टक्कर मार दी। इससे मैं उछलकर कार के बोनट पर जा गिरी। मैंने वाइपर पकड़ लिया। फिर भी मैं कार से नीचे गिरी, तो शाहनवाज ने मेरे ऊपर कार का पहिया चढ़ाने की कोशिश की। हादसे के बाद मैं बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद मेरी छोटी बहन, बुआ और अन्य लोगों ने उठाया। फिर मुझे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। इससे पहले भी शाहनवाज कई बार मेरे साथ मारपीट कर चुका है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया था- लड़की ने कार रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे टक्कर मार दी और भाग गया। लड़की को गंभीर चोटें आईं। वह दर्द से चिल्ला रही थी। कह रह थी- भगवान, बचा लो…मर जाऊंगी।

बुधवार को वारदात के तुरंत बाद पीड़ित लड़की के परिवार की तरह से कहा गया था कि आरोपी शाहनवाज ने अपना नाम यश ठाकुर बताकर फंसाया था। वह दुबग्गा इलाके में रहता है। बाराबंकी में ठेकेदारी करता है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़की ने जो लिखित तहरीर दी है, उसमें इस बात का जिक्र नहीं है।

कल की घटना के फुटेज-

शाहनवाज ने थाने में कहा- मुझे फंसाया जा रहा है

शाहनवाज ने थाने में कहा- मुझे फंसाया जा रहा है। लड़की 6-7 महीने से परेशान कर रही थी। मेरा पीछा कर रही थी। मुझसे पैसे भी लिए थे। पुलिस ने आरोपी की कार भी बरामद कर ली है। कार की नंबर प्लेट पर अधिवक्ता लिखा है।

पुलिस ने अनामिका का मेडिकल कराया

घटना के बाद घायल अनामिका का बुधवार शाम को मेडिकल कराया गया। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। वह अपने घर पहुंच गई। घर पहुंचने के बाद उसने किसी से बातचीत नहीं की।

मामले में दो वीडियो जांच के अहम आधार

इधर, गोमतीनगर विस्तार थाने में उसकी तहरीर पर शाहनवाज के खिलाफ जानलेवा हमले समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल, मामले में दो वीडियो जांच के अहम आधार बन गए हैं।

----------------------------

संबंधित खबर पढ़िए-

लखनऊ में गर्लफ्रेंड को युवक ने कार से कुचला: चीखती रही- भगवान बचा लो, मर जाऊंगी; दावा- आरोपी मुस्लिम, खुद को हिंदू बताया था

लखनऊ में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। कार सवार ने लड़की को टक्कर मार दी, जिससे वह बोनट पर लटक गई। लड़की चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी ने कार नहीं रोकी। यहां पढ़ें पूरी खबर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें