सई नदी में डूबे तीनों व्यक्तियों के शव बरामद: लखनऊ में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए थे, 2 की पत्नियां गर्भवती - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Sai River Drowning Tragedy | Ganesh Visarjan Accident News सई नदी में डूबे तीनों व्यक्तियों के शव बरामद:लखनऊ में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए थे, 2 की पत्नियां गर्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Sai River Drowning Tragedy | Ganesh Visarjan Accident News
सई नदी में डूबे तीनों व्यक्तियों के शव बरामद:लखनऊ में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए थे, 2 की पत्नियां गर्भवती
- कॉपी लिंक
लखनऊ के मोहनलालगंज में मंगलवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे तीनों व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बुधवार को एसडीआरएफ ने धीरज (35), हरिप्रसाद (40) और प्रमोद (22) के शव नदी से निकाल लिए। तीनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए। प्रमोद की तलाश में करीब तीन किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
घटना मोहनलालगंज के जबरैला पुल के पास की है। यहां 5 किमी दूर से सिसेंडी गांव के लोग शाम 5 बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे थे। तभी धीरज (35) नाम का युवक सई नदी में गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए 40 साल के हरिप्रसाद भी नदी में उतर गए। फिर वह भी पानी में डूबने लगे। इसी दौरान प्रमोद (22) भी नदी में चला गया। इसके बाद तीनों का कोई पता नहीं चला।
हादसे की सूचना पर पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे थे। बाद में एसडीआरएफ की टीम नाव और बचाव उपकरणों के साथ पहुंची। अंधेरा होने के बावजूद रात में भी सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया। बुधवार को धीरज और हरिप्रसाद के बाद प्रमोद का शव भी बरामद कर लिया गया।
दिन में रेस्क्यू से जुड़ी 4 तस्वीरें…
तीन किलोमीटर के दायरे में चला सर्च,तीसरा शव भी मिला
बीते मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे हुए हादसे के बाद SDRF की दो टीमों ने पूरी रात सई नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। बुधवार सुबह धीरज और हरिप्रसाद के शव मिलने के बाद तीसरे युवक प्रमोद की तलाश तेज की गई। करीब तीन किलोमीटर के दायरे में सर्च के दौरान सुबह करीब 11:45 बजे SDRF टीम ने प्रमोद का शव भी बरामद कर लिया।
सिलसिलेवार तरीके से पूरा घटनाक्रम पढ़िए…
लखनऊ से गुजरने वाली सई नदी में मंगलवार शाम 3 लोग लापता हो गए। वे लोग नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए थे। पता चलते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस के साथ SDRF भी मौके पर पहुंची। नदी में लापता हुए तीनों लोगों की तलाश की जा रही है।
नदी के किनारे लापता हुए तीनों लोगों के घरवाले भी मौजूद हैं। इनमें से 2 की पत्नियां प्रेग्नेंट हैं। घरवालों का आरोप है कि SDRF की टीम एक ही जगह पर ढूंढ रही है। इससे उनके जिंदा मिलने की संभावना कम होती जा रही है।
रात के हादसे से जुड़ी 4 तस्वीरें-
6 घंटे बाद भी नहीं मिले तीनों युवक
घटना के करीब 6 घंटे बाद रात 11 बजे तक भी तीनों लोगों का पता नहीं चला। लापता धीरज की पत्नी अनिता का आरोप है कि काफी समय बीतने के बावजूद नदी में जाल नहीं लगवाया गया। अभी एक नाव के जरिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। तलाश में तेजी नहीं दिखाई दे रही।
6 स्थानीय गोताखोर और SDRF तलाश में जुटी
SDRF की टीम ने नदी में तीनों को तलाश किया। 6 स्थानीय गोताखोर भी SDRF के साथ तलाश में जुटे रहे। SDRF की टीम ने हादसे की सूचना मिलने के करीब 40 मिनट में मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम में SI रितेश सचान समेत करीब 20 कॉन्स्टेबल शामिल थे।
टीम बोट, कांटा, लाइफ जैकेट और अन्य फ्लड रेस्क्यू उपकरणों के साथ नदी में डूबे लोगों की तलाश में जुटी रही। पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही। एडीएम एफआर, एसडीएम आकाश सिंह एसीपी आरके सिंह भी मौके पर पहुंचे थे।
परिवारों में मचा कोहराम, 2 की पत्नियों की हालत खराब
सई नदी में लापता हुए हरिप्रसाद और धीरज के परिवारों में हादसे की खबर के बाद से कोहराम मचा है। हरिप्रसाद की पत्नी श्यामावती गर्भवती हैं। उनके परिवार में 12 वर्षीय बेटा निहाल और 10 वर्षीय बेटी निहालिका हैं।
वहीं, धीरज की शादी करीब दो साल पहले अनिता से हुई थी। अनिता भी करीब तीन महीने की गर्भवती हैं। परिवार में धीरज की मां दीपा भी हैं। प्रमोद हीरा खेड़ा का रहने वाला है, जो सिसेंडी गांव में ही आता है। तीनों मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के बाद तीनों परिवारों में मातम का माहौल है और परिजन नदी किनारे अपनों के मिलने की आस लगाए बैठे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया
मौके पर मौजूद परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर सर्च अभियान में देरी और लापरवाही करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया। अधिकारी ने बताया कि आप लोग परेशान मत होइए। नदी की धारा की दिशा में ही SDRF की टीम ढूंढ़ रही है। वे लोग काफी अनुभवी हैं। कोई खाली नहीं बैठा है। जितने भी लोग हैं, सब काम पर लगे हैं।
-------------------------
यह खबर भी पढ़िए-
लखनऊ में सई नदी में 3 लोग लापता:2 की पत्नियां गर्भवती, 1 की 2 साल पहले हुई थी शादी; गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए थे
लखनऊ से गुजरने वाली सई नदी में मंगलवार शाम 3 लोग लापता हो गए। वे लोग नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए थे। पता चलते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस के साथ SDRF भी मौके पर पहुंची। नदी में लापता हुए तीनों लोगों की तलाश की जा रही है।
नदी के किनारे लापता हुए तीनों लोगों के घरवाले भी मौजूद हैं। इनमें से 2 की पत्नियां प्रेग्नेंट हैं। घरवालों का आरोप है कि SDRF की टीम एक ही जगह पर ढूंढ रही है। इससे उनके जिंदा मिलने की संभावना कम होती जा रही है। (पूरी खबर पढ़िए)
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


