होमक्राइमअंकित बालियान हत्याकांड: यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में मारे दो इनामी शूटर; दो पुलिसकर्मी घायल, टीम को मिला 2 लाख का इनाम
क्राइम

अंकित बालियान हत्याकांड: यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में मारे दो इनामी शूटर; दो पुलिसकर्मी घायल, टीम को मिला 2 लाख का इनाम

अंकित बालियान हत्याकांड: यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में मारे दो इनामी शूटर; दो पुलिसकर्मी घायल, टीम को मिला 2 लाख का इनाम डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस ने दो इनामी शूटरों मोहित और सुमित…

ETV Bharat के अनुसार31 अगस्त 2026 को 10:31 am बजे
अंकित बालियान हत्याकांड: यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में मारे दो इनामी शूटर; दो पुलिसकर्मी घायल, टीम को मिला 2 लाख का इनाम

सौजन्य से:- ETV Bharat

अंकित बालियान हत्याकांड: यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में मारे दो इनामी शूटर; दो पुलिसकर्मी घायल, टीम को मिला 2 लाख का इनाम

डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस ने दो इनामी शूटरों मोहित और सुमित को एनकाउंटर में मार गिराया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 31, 2026 at 3:46 PM IST

लखनऊ: अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो इनामी शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराया है. सोमवार को पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो शूटरों को पुलिस मुठभेड़ में ढेर किया गया है. डीजीपी ने बताया कि अंकित बालियान की हत्या को कुल चार शूटरों ने अंजाम दिया था.

गैंगवार के एंगल से की जा रही है जांच: इनमें से दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं, जबकि बाकी दो शूटरों की तलाश की जा रही है. पुलिस उनकी पहचान और भूमिका को लेकर जांच आगे बढ़ा रही है. इस कामयाबी के बाद कार्रवाई करने वाली टीम को दो लाख का इनाम दिया गया है. डीजीपी ने अंकित बालियान की हत्या के पीछे की वजह को लेकर कहा कि शुरुआती जांच में दो गैंगों के बीच गैंगवार का एंगल सामने आ रहा है.

तीन साल पुराना गाना भी जांच के दायरे में: डीजीपी के मुताबिक, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अंकित बालियान की हत्या इसी गैंगवार का नतीजा हो सकती है. डीजीपी ने बताया कि करीब तीन साल पहले अंकित बालियान ने एक गाना रिलीज किया था और उसमें उन्होंने काम भी किया था. पुलिस इस पुराने गाने को भी पूरे घटनाक्रम से जोड़कर देख रही है. हालांकि डीजीपी ने इसे हत्या की पक्की वजह के तौर पर नहीं बताया, बल्कि इस संबंध में अनुमान और जांच के आधार पर पड़ताल किए जाने की बात कही.

हत्याकांड में हुआ विदेशी हथियारों का इस्तेमाल: पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तीन साल पुराने इस गाने का दो गैंगों के बीच चल रही रंजिश से क्या संबंध था और क्या इसी वजह से अंकित बालियान किसी गैंग के निशाने पर आए. डीजीपी ने बताया कि अंकित बालियान की हत्या में विदेशी असलहों का इस्तेमाल किया गया था. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि गैंग से जुड़े सदस्यों ने शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए थे. डीजीपी के मुताबिक अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विदेशी हथियार गैंग के सदस्यों तक कैसे पहुंचे और उन्हें शूटरों तक किसने पहुंचाया.

फाइनेंशियल लेन-देन की भी पुलिस कर रही पड़ताल: इससे यह भी संकेत मिलता है कि हत्याकांड में सिर्फ शूटर ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे मौजूद लोगों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है. डीजीपी ने यह भी कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि शूटरों के साथ फाइनेंशियल लेन देन हुआ हो. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या अंकित बालियान की हत्या के लिए शूटरों को पैसे उपलब्ध कराए गए थे. यानी जांच अब तीन प्रमुख बिंदुओं पर आगे बढ़ रही है कि हत्या की साजिश किसने रची, शूटरों को विदेशी हथियार किसने उपलब्ध कराए और क्या हत्या के बदले उनके साथ कोई आर्थिक लेन देन हुआ है.

मुठभेड़ में दो इनामी शूटर ढेर, पुलिसकर्मी घायल: डीजीपी के मुताबिक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो इनामी शूटरों की पहचान मोहित और सुमित के रूप में हुई है, जिन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. शामली में पुलिस, स्वाट और अन्य टीमों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान दोनों की पुलिस से मुठभेड़ हुई. जवाबी फायरिंग में गोली लगने से दोनों शूटर घायल हुए और अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मुठभेड़ में स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल हरविंदर और प्रदीप भी गोली लगने से घायल हुए हैं, वहीं मौके से असलहे, कारतूस, बाइक और नकदी बरामद की गई है.

यह भी पढ़ें- कजरी-तीज विशेष: कहां से शुरू हुई कजरी; क्या है कचौड़ी गली की धनिया और नाहर की कहानी

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें