कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-2 में बड़ा अपडेट; CSA डिपो में सिग्नलिंग उपकरणों की टेस्टिंग शुरू
कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-2 में बड़ा अपडेट; CSA डिपो में सिग्नलिंग उपकरणों की टेस्टिंग शुरू इस मौके पर यूपीएमआरसी के सिग्नलिंग एवं टेलीकॉम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : Septe…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-2 में बड़ा अपडेट; CSA डिपो में सिग्नलिंग उपकरणों की टेस्टिंग शुरू
इस मौके पर यूपीएमआरसी के सिग्नलिंग एवं टेलीकॉम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 21, 2026 at 11:12 AM IST
कानपुर: सीएसए से बर्रा-8 के बीच बन रहे कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-2 के सिविल निर्माण के साथ ही अब सिस्टम इंस्टॉलेशन के काम ने भी रफ्तार पकड़ ली है. इसी कड़ी में रविवार को सीएसए (CSA) विश्वविद्यालय परिसर स्थित निर्माणाधीन मेट्रो डिपो में सिग्नलिंग उपकरणों की टेस्टिंग प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत कर दी गई. इस मौके पर यूपीएमआरसी के सिग्नलिंग एवं टेलीकॉम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
55 एक्सल काउंटर का इंस्टॉलेशन पूरा: सुरक्षित मेट्रो संचालन को सुनिश्चित करने के लिए डिपो में सिग्नलिंग प्रणाली के तहत कुल 27 पॉइंट मशीनें, 31 सिग्नल और 55 एक्सल काउंटर लगाए जाने थे, जिनका इंस्टॉलेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है. पॉइंट मशीनें मेट्रो ट्रेनों को एक लाइन से दूसरी लाइन पर सुरक्षित और ऑटोमैटिक तरीके से शिफ्ट करती हैं, जबकि एक्सल काउंटर ट्रैक पर ट्रेनों की सटीक लोकेशन का पता लगाकर सुरक्षित रेल संचालन तय करते हैं.
550 मीटर लंबे टेस्ट ट्रैक पर मेनलाइन जैसा सॉफ्टवेयर: डिपो के अंदर करीब 550 मीटर लंबा एक स्पेशल टेस्ट ट्रैक तैयार किया जा रहा है. खास बात यह है कि इस टेस्ट ट्रैक पर मेनलाइन के समान ही सॉफ्टवेयर और सिग्नलिंग सेट-अप लागू किया गया है. वर्तमान में शुरू हुई टेस्टिंग प्रक्रिया के दौरान इन सभी उपकरणों के आपसी तालमेल, कार्यप्रणाली और उनकी विश्वसनीयता की गहनता से जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-वाराणसी रूट पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, कानपुर और प्रयागराज में रुकेगी
यह भी पढ़ें: कानपुर मेट्रो में सफर के साथ लीजिए लजीज व्यंजनों का स्वाद, आईआईटी से लेकर नौबस्ता तक 40 से अधिक आउटलेट्स खुले
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


