चार दिन बाद प्रयागराज में गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा: रातभर में 2 फीट बढ़ा, पश्चिम से आ रहे पानी और यमुना में मिल रही नदियों से और बढ़ने की आशंका - Chakdiha(Meja) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Chakdiha - Prayagraj Ganga Water Level Rising | Manda Area Flood Alert चार दिन बाद प्रयागराज में गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा:रातभर में 2 फीट बढ़ा, पश्चिम से आ रहे पानी और यम…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Chakdiha
- Prayagraj Ganga Water Level Rising | Manda Area Flood Alert
चार दिन बाद प्रयागराज में गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा:रातभर में 2 फीट बढ़ा, पश्चिम से आ रहे पानी और यमुना में मिल रही नदियों से और बढ़ने की आशंका
- कॉपी लिंक
प्रयागराज जिले के मांडा क्षेत्र में गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। पिछले चार दिनों से गंगा का पानी कम हो रहा था, लेकिन कल रात से आज सुबह तक यह करीब 2 फीट बढ़ गया है। आगे भी इसके बढ़ने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार, पश्चिम दिशा से लगातार पानी आ रहा है। साथ ही, दक्षिण में गोदावरी और छोटी नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। यह पानी आगे चलकर यमुना नदी में मिलता है, जिसका असर प्रयागराज में दिखने लगता है। इसी वजह से इन दिनों मांडा क्षेत्र में गंगा का जलस्तर फिर बढ़ रहा है।
पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी सीताराम ने बताया कि जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है। किनारे रहने वाले मछुआरों, जिनमें हरिशंकर निषाद, बबुल्ले निषाद, शीतला प्रसाद निषाद, रामराज निषाद, श्रीधर निषाद और गोपाल निषाद शामिल हैं, ने भी बताया कि पानी की रफ्तार देखकर यह आशंका है कि जलस्तर अभी और बढ़ेगा।
पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग के लोग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


