लखनऊ में स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान; प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर मचा हड़कंप
लखनऊ में स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान; प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर मचा हड़कंप युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September 13, 2026…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ में स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान; प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर मचा हड़कंप
युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 13, 2026 at 8:29 AM IST
लखनऊ: रेलवे स्टेशन चारबाग पर शुक्रवार शाम प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी यात्रियों की भारी भीड़ के बीच अचानक एक युवक ने तेज रफ्तार आ रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी. ट्रेन की चपेट में आकर युवक के चीथड़े उड़ गए और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. सरेआम हुई इस घटना से प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही जीआरपी ने तलाशी में मिले मोबाइल से परिजनों से संपर्क कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया. युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.
ट्रेन के आगे लगाई छलांग: जीआरपी के अनुसार, यह दर्दनाक वाकया शुक्रवार शाम करीब 6:50 बजे हुआ. जम्मू से चलकर हावड़ा जा रही ट्रेन नंबर 13152 (सियालदह/कोलकाता एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म नंबर 2 के नजदीक पहुंची, वहां पहले से मौजूद एक युवक ने अचानक पटरी पर छलांग लगा दी. लोको पायलट को संभलने का मौका तक नहीं मिला और युवक ट्रेन के पहियों के नीचे आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई.
जेब से मिला बनारस का टिकट: हादसे के बाद जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटवाकर तलाशी ली तो, मृतक के पास से बनारस से लखनऊ का एक जनरल टिकट और एक मोबाइल फोन मिला. आशंका जताई जा रही है कि वह किसी अन्य ट्रेन से बनारस से यात्रा कर लखनऊ चारबाग पहुंचा था. इसके बाद जीआरपी ने जौनपुर स्थित उसके परिजनों को सूचना दी. वहीं, जांच में सामने आया कि मूल रूप से जनपद जौनपुर का रहने वाला यह युवक लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में किराए पर या किसी काम के सिलसिले में रह रहा था. ।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंपा: जीआरपी चारबाग थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, सूचना मिलते ही परिजन देर रात लखनऊ पहुंच गए थे. शनिवार सुबह पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया. शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पारिवारिक कलह, मानसिक अवसाद या कोई अन्य उलझन आत्महत्या के पीछे क्या वजह रही, इसे लेकर परिजनों और उसके परिचितों से पूछताछ की जा रही है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


