जींद में डॉक्टर से मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी, उत्तर प्रदेश निवासी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
जींद में डॉक्टर से मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी, उत्तर प्रदेश निवासी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार डॉक्टर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में जींद पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. Published : August 25, 2026 at…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जींद में डॉक्टर से मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी, उत्तर प्रदेश निवासी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
डॉक्टर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में जींद पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है.
Published : August 25, 2026 at 5:19 PM IST
|Updated : August 25, 2026 at 5:59 PM IST
जींदः सीआईए स्टाफ जींद ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर डॉक्टर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी और रकम नहीं देने पर पिस्तौल से जान से मारने की धमकी दी थी.
डॉ. आशीष जैन को रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की मिली थी धमकीः जींद के उप पुलिस अधीक्षक ऋषभ सौढ़ी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर मामले में विस्तार से जानकारी दी. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन निवासी पिपरिया, शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) और सौरभ निवासी धर्मखेड़ी, हांसी के रूप में हुई है. 21 अगस्त 2026 को सचिन निवासी बनियाखेड़ा, जो सहायक स्टाफ के तौर पर डॉ. आशीष जैन बाल धर्मार्थ जींद के साथ कार्यरत है, ने चौकी रोहतक रोड में शिकायत दी थी. शिकायत में बताया गया कि उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया, जिसमें डॉ. आशीष जैन से आठ दिन के भीतर एक करोड़ रुपये देने की मांग की गई. रकम नहीं देने पर पिस्तौल से जान से मारने की धमकी दी गई.
24 अगस्त को हुई थी सचिन की गिरफ्तारीः शिकायत के आधार पर थाना शहर जींद में 22 अगस्त 2026, धारा 308(5), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले की जांच सीआईए स्टाफ जींद को सौंपी गई. सीआईए टीम ने तकनीकी जांच और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 अगस्त को सचिन को गिरफ्तार किया. पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने 25 अगस्त को सौरभ को भी गिरफ्तार कर लिया.
जींद पुलिस ने आम लोगों से की अपीलः जींद के उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया है. मामले में आगामी जांच और कानूनी कार्रवाई नियमानुसार जारी है. जींद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह की आपराधिक या अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज शार्दूल विहान बने दरोगा: सीएम योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र, मुरादाबाद में होगी तैनाती - Anandpuri News

UP में पूर्व अग्निवीरों को चार विभागों की भर्तियों में मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने दी मंजूरी - 20 percent reservation to ek agniveers in up government recruitment yogi adityanath cabinet approved proposal

सैफई छोड़कर अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, अब दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव को दी चुनौती


