होमक्राइम'मेरे साथ रिलेशनशिप में था शाहनवाज, उस दिन कार में 2 लड़कियां थीं', लखनऊ केस में पीड़िता ने बताई पूरी कहानी
क्राइम

'मेरे साथ रिलेशनशिप में था शाहनवाज, उस दिन कार में 2 लड़कियां थीं', लखनऊ केस में पीड़िता ने बताई पूरी कहानी

16 सितंबर को जनेश्वर मिश्र पार्क में एक युवती को कार से कुचलने का प्रयास किया गया। अब इस मामले में पीड़ित युवती खुद सामने आई और पूरी घटना की सच्चाई बताई। लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 16 सितंबर को एक लड़की को का…

navbharattimes.indiatimes.com के अनुसार18 सितंबर 2026 को 08:04 am बजे
'मेरे साथ रिलेशनशिप में था शाहनवाज, उस दिन कार में 2 लड़कियां थीं', लखनऊ केस में पीड़िता ने बताई पूरी कहानी

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

16 सितंबर को जनेश्वर मिश्र पार्क में एक युवती को कार से कुचलने का प्रयास किया गया। अब इस मामले में पीड़ित युवती खुद सामने आई और पूरी घटना की सच्चाई बताई।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 16 सितंबर को एक लड़की को कार से कुचलकर मारने का प्रयास किया गया। अब इस मामले में चौंका देने वाला खुलासा हुआ। पीड़िता सामने आई और उसने पूरी बात बताई कि उस दिन क्या हुआ था? पीड़ित युवती ने बताया कि उस दिन जनेश्वर पार्क सुबह 5:30 या 6 बजे के बीच में हम और मेरी छोटी बहन और बुआ जी स्कूटी से चाय पीने गए थी। मुझे सच में नहीं पता था कि शाहनवाज वहां पर ही होगा।

आजतक से साथ बातचीत में पीड़ित युवती ने बताया कि शाहनवाज और उसका दोस्त दानिश था। इनके साथ में दो लड़कियां भी थीं। ये सब लोग चाय पी रहे थे। शाहनवाज बहुत टाइम से मेरे साथ रिलेशनशिप में था। मैंने शाहनवाज से पूछा कि ये दोनों लड़कियां कौन हैं, इतने में ये मुझ पर चिल्लाने लगा कि तुम यहां क्या कर रही हो। इसके बाद शाहनवाज और उसका दोस्त दानिश कार में आकर बैठ गए।

'शीशे में हाथ फंस गया'

दोनों लड़कियां पीछे वाले गेट से चली गईं। शाहनवाज और उसका दोस्त दानिश कार लेकर भागने लगे तो मैं सामने से इसे रोकना चाहा कि मुझे बता के जाओ। ये रुका नहीं। उसके बाद ये मुझ पर गाड़ी चढ़ा कर भागने लगा। मेरा एक हाथ शीशे और विंडों में फंस गया। मैं शीशे से अपना हाथ निकालना चाह रही थी, लेकिन शीशा लॉक था, इसलिए हाथ नहीं निकला। एकदम से घसीटते हुए मुझे कार के साथ ले गया। अचानक से शाहनवाज ने कार का शीशा नीचे किया तो हमारा हाथ निकला और हम नीचे गिर गए।

'मेरी मौत का जिम्मेदार कौन होता'

पीड़िता ने बताया कि शाहनवाज और उसके दोस्त ने हमें मारने की कोशिश की। शाहनवाज के दोस्त दानिश ने कहा कि इसको आज मार दो, जो होगा, देखा जाएगा। आज इसको मार के चलो। हमारे शरीर पर काफी ज्यादा चोटें आई हैं। मैं वहां बेहोश पड़ी थी। ये लोग गाड़ी भगाते हुए ले गए। पीछे से कोई गाड़ी आ जाती या मेरा सिर गाड़ी के नीचे आ जाता तो मेरी मौत की जिम्मेदारी कौन लेता?

'घटना के बाद शहनवाज का दोस्त आया था'

पीड़िता ने कहा कि जानबूझकर मुझ पर कार चढ़ाई गई। मेरे दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो शाहनवाज के दोस्त शरीफ ने वायरल करवाया था। शरीफ को मैंने भाई बोला था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि ये लोग ऐसे ही होते हैं। बहन को भी चीट कर सकते हैं। घटना के बाद शरीफ मेरे घर पूछताछ करने आया था और बोला कि शाहनवाज से मेरी बात नहीं हुई है। शरीफ ने कहा कि मेरी शाहनवाज से तीन महीने से बातचीत बंद है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मेरे पास इनकी 25 अगस्त की चैट पड़ी हुई है। उसके बाद भी हम तीन बार मिले हैं। फौजी ढाबा पर साथ में खाना खाने गए थे। शहनवाज के साथ उनका दोस्त फरदीन और शरीफ भी था।

'शहनवाज मारता था'

पीड़िता ने कहा कि इन लोगों ने मुझे बहुत मारा। डीएलएफ में भी इन लोगों ने मुझे मारा। शाहनवाज तीन से चार बार मुझे मार चुका है। कब तक मैं बर्दाश्त करती। जब उस दिन मुझे मारने की कोशिश की गई, तब हम आज बोल रहे हैं। घर पर जब शरीफ मिलने आया तो उसने कहा कि ये सब मत करना। दो-तीन दिन में उनकी बेल हो जाएगी। उनका कुछ नहीं कर पाओगी और तुम्हारी इज्जत जाएगी। इस पर हमने उनसे साफ कहा कि हम सुलह नहीं करेंगे, जब तक इंसाफ नहीं मिलता है। शरीफ ने कहा कि अगर आप केस कर रही हैं तो आप बीच में हमें मत लाइएगा।

ऐसे मिले थे पीड़िता और शहनवाज

पीड़िता ने बताया कि एक दिन मेरी स्कूटी की चाबी खो गई थी। हम घर आ रहे थे। ये लोग रास्ते में मिले और बोले कि चलो हम छोड़ देते हैं। हमने कहा कि नहीं हम चले जाएंगे। इन्होंने कहा कि चलो छोड़ देते हैं। इस पर हम इनके साथ कार में चली आई। इनके साथ शरीफ था और उसकी गर्लफ्रेंड थी तो हम इनके साथ आ गए थे। इन्होंने मेरा नाम पूछा तो बताया मुस्कान सिंह तो इन्होंने बताया कि मैं भी ठाकुर हूं। इन्होंने ये नहीं बताया कि मैं लखनऊ से हूं। शहनवाज ने अपना नाम आयुष बताया था और आजमगढ़ का रहने वाला बताया था। उसके बाद हम लोग मिलने-जुलने लगे। उसके कुछ समय बाद इंस्टाग्राम से पता चला कि ये मुस्लिम है।

'दूसरी लड़कियों के संपर्क में था'

पीड़िता ने कहा कि जो शरीफ कह रहा है कि हम शाहनवाज को जबरदस्ती रखना चाहती हूं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। पांच दिन तक शाहनवाज ने मुझे ब्लॉक कर रखा था और फिर इन्होंने मुझसे संपर्क किया। इसके बाद बातचीत करने लगे और मिलने आने लगे। तीन से चार महीनों से इन्होंने हमें बहुत मारा। शाहनवाज क्लब जाता था और दूसरी लड़कियों से संपर्क करता था, जिसका मैं विरोध करती थी। इस पर कहता था कि तुम मेरी गर्लफ्रेंड हो और वो मेरी दोस्त है।

'लड़कियों को टारगेट करते थे'

शाहनवाज का दोस्त रवि मुझको जान से मारने की धमकी दे चुका है। इन लोगों का एक ग्रुप है। ये डेली क्लब जाते थे और लड़कियों से संपर्क करते थे। इनके ग्रुप में आशीष गौतम, शरीफ, दानिश और रवि था। ये लोग क्लब से निकलते थे और बाहर जो लड़कियां होती थी, उनको कार में बैठाकर पार्टी करते थे। ये सब काम था इन लोगों का। पीड़िता ने कहा कि ये लोग रोज नई लड़कियों को घुमाते थे। सवाल उठाए कि इन लोगों को टारगेट जरूर होगा, क्योंकि जब एक लड़की के साथ रहोगे तो अन्य लड़की को क्यों घुमाओगे?

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें