हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के 2 संदिग्ध उत्तर प्रदेश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के 2 संदिग्ध उत्तर प्रदेश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए क्या है खबर? उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान (35) की हत्या में शामिल 2 संदिग्ध हमलावरों को उत्तर प्रदेश पुलिस…

सौजन्य से:- NewsBytes
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के 2 संदिग्ध उत्तर प्रदेश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान (35) की हत्या में शामिल 2 संदिग्ध हमलावरों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार तड़के एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय मोहित और 24 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है। दोनों के ऊपर 50,000 रुपये का इनाम था। दोनों हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले थे और गोगी गैंग के सदस्य थे।
मुठभेड़
कैराना रोड पर हुई मुठभेड़
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी वारदात के बाद बागपत होते हुए लोनी भागे थे। वे सोमवार सुबह सोनीपत जा रहे थे।
तभी सूचना के आधार पर उनको कैराना रोड पर घेर लिया गया। पुलिस ने उनको आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।
जवाब में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें दोनों घायल हो गए। उनको शामली अस्पताल लाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।
गोलीबारी में हेड कांस्टेबल हरविंदर और प्रदीप घायल हुए हैं।
मुठभेड़
मोहित के खिलाफ दर्ज हैं 14 मामले
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को 20 से अधिक गोलियां लगी हैं।
घटनास्थल से संदिग्धों के पास से 3 पिस्तौल, .30 बोर के 10 जिंदा और 9 खाली कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक बैग, एक मोबाइल फोन और 5,000 रुपये नकद बरामद हुआ है।
मोहित के खिलाफ हरियाणा में करीब 14 मामले दर्ज हैं, जबकि सुमित के खिलाफ एक मामला दर्ज है। दोनों की आपराधिक जांच हो रही है।
हत्या
अभी 2 की तलाश जारी
बालियान की 26 अगस्त को शामली स्थित जिम के बाहर 2 बाइक पर सवार 4 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनको 18 राउंड गोली मारी गई।
घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस हावी है। जाट समुदाय ने भी सरकार को घेरा है। बालियान की पत्नी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
पुलिस ने बताया कि 2 अन्य हमलावर सत्यम और आर्यन की तलाश जारी है।
ट्विटर पोस्ट
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस
#WATCH उत्तर प्रदेश: हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान मर्डर केस के 2 मुख्य शूटर्स को शामली में राज्य पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2026
(वीडियो घटनास्थल से है) pic.twitter.com/ukHqNxHuSu
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


