होमक्राइमग्रेटर नोएडा में अवैध पटाखों की तस्करी पर कमिश्नरेट पुलिस का एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख के पटाखे जब्त
क्राइम

ग्रेटर नोएडा में अवैध पटाखों की तस्करी पर कमिश्नरेट पुलिस का एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख के पटाखे जब्त

दादरी पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों की तस्करी रोकी। चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप से 20 कार्टून अवैध पटाखे जब्त किए गए। पुलिस ने मौके से दो तस्करों शिवकुमार और रामकुमार को गिरफ्तार किया। बरामद पटाखों की अनुमा…

Navbharat Times के अनुसार10 सितंबर 2026 को 04:04 pm बजे
ग्रेटर नोएडा में अवैध पटाखों की तस्करी पर कमिश्नरेट पुलिस का एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख के पटाखे जब्त

सौजन्य से:- Navbharat Times

दादरी पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों की तस्करी रोकी। चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप से 20 कार्टून अवैध पटाखे जब्त किए गए। पुलिस ने मौके से दो तस्करों शिवकुमार और रामकुमार को गिरफ्तार किया। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।

मनीष सिंह, नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में कमिश्नरेट पुलिस त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों की तस्करी के खिलाफ एक्शन में है। इसी कड़ी में गुरुवार को दादरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बोलेरो पिकअप से अवैध पटाखों से भरे 20 कार्टून बरामद किए। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को भी कब्जे में ले लिया। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

थाना प्रभारी नीरज मिश्रा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए अवैध पटाखों की तस्करी की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एनटीपीसी कट के नजदीक चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान टीम ने एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोककर उसकी तलाशी ली। वाहन में सवार शिवकुमार और रामकुमार के पास से विभिन्न प्रकार के पटाखों से भरे 20 कार्टून बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बोलेरो पिकअप और पटाखों को जब्त कर लिया।

आरोपियों की पहचान जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शिवकुमार (30) हाथरस के चमनपुरा गांव का निवासी है। वहीं, दूसरा आरोपी रामकुमार (19) बदायूं के टॉटपुर कर्सरी का रहने वाला बताया गया है। दोनों आरोपी वर्तमान में बादलपुर क्षेत्र के अच्छेजा गांव में रह रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दादरी थाने में धारा 5/9B(1)ख विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा? पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी अवैध पटाखे बेचकर मुनाफा कमाने की तैयारी में थे। अब जांच टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पटाखों की खेप कहां से लाई गई थी और उसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनके बयानों के आधार पर अवैध पटाखों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

लेखक के बारे मेंविशाल चौबेविशाल चौबे नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। विशाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम, शासन और व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल का अनुभव हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। विशाल चौबे ने टाइम्स ग्रुप से पहले लाइव यूपी न्यूज 24 और दैनिक भास्कर में काम किया है। उन्हें इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा इलेक्शन और यूपी नगर निकाय चुनाव में रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: डिजिटल मीडिया में 4 साल से कार्यरत

शिक्षा- विशाल चौबे ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज कॉलेज से पत्रकारिता और जनसंचार में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में MA किया है। विशाल चौबे मूलरूप से महराजगंज जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें