होमराजनीतिबीजेपी नेता बीएल संतोष का 2 दिवसीय यूपी दौरा, लखनऊ और कानपुर में 2027 की रणनीति को लेकर करेंगे मंथन
राजनीति

बीजेपी नेता बीएल संतोष का 2 दिवसीय यूपी दौरा, लखनऊ और कानपुर में 2027 की रणनीति को लेकर करेंगे मंथन

बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार से लखनऊ और कानपुर में रहेंगे। वह 2027 की रणनीति को लेकर मंथन करेंगे। लखनऊ: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को धार देने के लिए बीजेपी ने तैयारिय…

Navbharat Times के अनुसार11 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
बीजेपी नेता बीएल संतोष का 2 दिवसीय यूपी दौरा, लखनऊ और कानपुर में 2027 की रणनीति को लेकर करेंगे मंथन

सौजन्य से:- Navbharat Times

बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार से लखनऊ और कानपुर में रहेंगे। वह 2027 की रणनीति को लेकर मंथन करेंगे।

लखनऊ: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को धार देने के लिए बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष शुक्रवार को दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार से लखनऊ और कानपुर में रहेंगे।

लखनऊ में कोर कमिटी के साथ उच्चस्तरीय बैठक

प्रवास के पहले दिन लखनऊ में वह कोर कमिटी के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में विधानसभा चुनाव 2027 के रोडमैप, वर्तमान राजनीतिक स्थितियों और भावी कार्यक्रमों पर गहन मंथन होगा। इसके साथ ही वह प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद कर जमीनी फीडबैक लेंगे। दौरे के दूसरे दिन शनिवार को वह कानपुर जाएंगे, जहां क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभाग और मंडल स्तर की समीक्षा करेंगे और कार्यकर्ताओं को जीत का गुरुमंत्र देंगे।

अमित शाह और नितिन नवीन के दौरों की तैयारी

सितंबर का महीना उत्तर प्रदेश बीजेपी के लिए सांगठनिक रूप से काफी हलचल भरा रहने वाला है। राज्य में केंद्रीय नेतृत्व की लगातार आवाजाही से चुनावी माहौल को गति देने की योजना है। इसी महीने गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी यूपी दौरा संभावित है। शीर्ष नेताओं के इन दौरों से न केवल कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरेगा, बल्कि पार्टी के अभियानों को भी नई दिशा मिलेगी।

यूपी प्रभारी विनोद तावड़े एक महीने में करेंगे दूसरा दौरा

इससे पूर्व प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने यूपी के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए कई टारगेट तय किए थे। इसी महीने विनोद तावड़े का दूसरा दौरा भी प्रस्तावित है। इसमें वह प्रगति की समीक्षा करेंगे।

लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें