होमक्राइमगोरखपुर: कार को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा डंपर, बाल-बाल बचे 2 युवक
क्राइम

गोरखपुर: कार को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा डंपर, बाल-बाल बचे 2 युवक

गोरखपुर: कार को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा डंपर, बाल-बाल बचे 2 युवक यूपी के गोरखपुर से सांस रोक देने वाला हादसा सामने आया है. इस दौरान कार को टक्कर मारने के बाद डंपर ने 2 किमी तक घसीटा है. वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े…

ABP News के अनुसार12 सितंबर 2026 को 06:04 pm बजे
गोरखपुर: कार को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा डंपर, बाल-बाल बचे 2 युवक

सौजन्य से:- ABP News

गोरखपुर: कार को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा डंपर, बाल-बाल बचे 2 युवक

यूपी के गोरखपुर से सांस रोक देने वाला हादसा सामने आया है. इस दौरान कार को टक्कर मारने के बाद डंपर ने 2 किमी तक घसीटा है. वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का दो दिन पहले का एक सांस रोक देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. गोरखपुर में कार को टक्कर मारने के बाद डंपर ने 2 किमी तक कार को घसीटता हुआ लेकर दौड़ता रहा.

घटना का यह वीडियो दो दिन पहले का है, जहां शराब के नशे में डंपर चालक कार को घसीटता हुआ 2 किमी तक ले गया. पुलिस और राहगीर ने डंपर को दौड़ाकर उसका पीछा किया और डंपर चालक को हिरासत में ले लिया. पुलिस और राहगीरों की तत्परता से आखिरकार कार सवार दो लोगों की जान बच गई.

यूपी: रिश्वत के बदले बेटी भेजने का आरोप, लेखपाल पर जांच में क्या मिला?

डंपर में फंस गई तेज रफ्तार कार

गोरखपुर गीडा थानाक्षेत्र के नौसड़ चौराहे के पास 10 सितंबर (गुरुवार) की देर रात तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से कार में टक्कर मार दी. इससे कार डंपर में फंस गई, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे घसीटते हुए भागने का प्रयास किया. डंपर चालक 2 किमी तक कार को घसीटता रहा.

इस दौरान गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने घेरकर डंपर को रोका और कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला. गनीमत रही कि युवक सुरक्षित बच गए, लेकिन पूरे समय उनकी जान हलक में रही. पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो रोंगटे खड़े कर देना वाला है.

युवकों ने सुनाई आपबीती

गोरखपुर के रुस्तमपुर स्थित दुर्गा चौक निवासी नवदीप तिवारी पुत्र सर्वेश तिवारी और कोतवाली क्षेत्र के नसीराबाद निवासी सौरभ अग्रवाल पुत्र संजीव अग्रवाल ने बताया कि वे 10 सितंबर (गुरुवार) को गीडा स्थित एक कंपनी में काम से गए थे. दोनों युवक रात करीब सवा 11 बजे स्विफ्ट डिजायर कार से घर लौट रहे थे.

वे नौसड़ चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार डंपर में फंस गई. इसके बाद भी डंपर चालक ने वाहन नहीं रोका. वो कार को अपने आगे फंसाकर राजघाट पुल की तरफ भागने लगा. कार में दोनों युवक थे और वे डंपर में फंसे वाहन में ही रह गए.

नवदीप तिवारी और सौरभ अग्रवाल ने बताया कि डंपर चालक करीब 1 किमी तक कार को घसीटता रहा. इस दौरान डंपर की स्पीड 70 किमी से अधिक होगी. आसपास के लोगों ने भी डंपर के पीछे कार को घसीटते देखा तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसी दौरान रात्रि गश्त पर तैनात कांस्टेबल राहुल कुशवाहा और कांस्टेबल विकास यादव की नजर डंपर पर पड़ी.

पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर रुकवाया डंपर

दोनों पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आगे से घेराबंदी की और डंपर को रुकवा लिया. इसके बाद कार में फंसे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. डंपर चालक की पहचान संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के धनजौर निवासी हरिकेश पुत्र राजमन यादव के रूप में हुई है. केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

गोरखपुर की सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि 10 सितंबर को रात में नौसड़ चौराहे के पास एक डंपर द्वारा एक स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मार दी गई. टक्कर मारने के बाद स्विफ्ट डिजायर को कुछ दूर तक घसीटकर ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस बल के हस्तक्षेप के बाद रोका गया.

पुलिसकर्मियों द्वारा स्विफ्ट डिजायर में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. डंपर चालक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है. डंपर चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पीलीभीत में 140 बाघ मित्रों को मिला सम्मान, डॉ राजेश्वर सिंह की खास पहल

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें