होमक्राइमवाराणसी में 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रही गंगा: 11 मोहल्लों में घुसा वरुणा नदी का पानी, 1,388 लोगों ने घर छोड़ा; गलियों में नाव चल रही - Varanasi News
क्राइम

वाराणसी में 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रही गंगा: 11 मोहल्लों में घुसा वरुणा नदी का पानी, 1,388 लोगों ने घर छोड़ा; गलियों में नाव चल रही - Varanasi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi Flood Update | Varuna River Water Enters Konia Ghat Settlements वाराणसी में 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रही गंगा:11 मोहल्लों में घुसा वरुणा नदी का पानी, 1,388 लोग…

Dainik Bhaskar के अनुसार2 सितंबर 2026 को 11:31 am बजे
वाराणसी में 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रही गंगा:  11 मोहल्लों में घुसा वरुणा नदी का पानी, 1,388 लोगों ने घर छोड़ा; गलियों में नाव चल रही - Varanasi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Varanasi

- Varanasi Flood Update | Varuna River Water Enters Konia Ghat Settlements

वाराणसी में 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रही गंगा:11 मोहल्लों में घुसा वरुणा नदी का पानी, 1,388 लोगों ने घर छोड़ा; गलियों में नाव चल रही

- कॉपी लिंक

वाराणसी में बुधवार में आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आंकड़ों के अनुसार, सोमवार शाम 5 बजे से मंगलवार शाम 5 बजे तक वाराणसी में 61 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मंगलवार सुबह से शाम के बीच ही करीब 25 मिमी बारिश हुई। लगातार बारिश के बीच गंगा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।

बुधवार सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 70.28 मीटर दर्ज किया गया। नदी का पानी करीब 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। चेतावनी बिंदु पार करने के बाद अब जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। वहीं वरुणा नदी में बाढ़ आने से करीब 11 मोहल्लों में पानी घुस गया है। कुल 328 परिवारों के 1,388 लोग प्रभावित हैं।

इनमें से 219 परिवारों के 935 लोग 13 राहत शिविरों में रह रहे हैं।

पहले देखें 3 तस्वीर..

पक्के घाट और गलियों तक पहुंचा पानी

गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई पक्के घाट, घाटों से जुड़ी गलियां और रास्ते पानी की चपेट में आ चुके हैं। कई जगह आवाजाही प्रभावित हुई है।

गंगा का बढ़ता पानी अब वरुणा नदी में पलट प्रवाह का कारण बन रहा है। इससे वरुणा किनारे बसी दर्जनों बस्तियों और रिहायशी इलाकों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

कोनिया घाट में घरों और रास्तों तक पानी

कोनिया घाट का इलाका गंगा के बढ़ते जलस्तर और वरुणा के पलट प्रवाह के असर से प्रभावित है। यहां बाढ़ का पानी घरों के आसपास और रास्तों तक पहुंच गया है। इसके बावजूद कई लोग अपने घरों में रुके हुए हैं।

लोगों को पानी बढ़ने के साथ घर में रखे सामान की सुरक्षा और चोरी की चिंता भी सता रही है। कुछ जगह नाव का सहारा लेना पड़ रहा है, जबकि कई लोग पानी में चलकर आने-जाने को मजबूर हैं। कुछ स्थानों पर कमर तक पानी में रास्ता पार करने की स्थिति बनी हुई है।

11 मोहल्लों के 1,388 लोग प्रभावित

वरुणा बाढ़ से करीब 11 मोहल्ले प्रभावित हुए हैं। कुल 328 परिवारों के 1,388 लोग प्रभावित हैं। इनमें से 219 परिवारों के 935 लोग 13 राहत शिविरों में रह रहे हैं।

राहत शिविरों में भोजन, स्वच्छ पेयजल, बिस्तर, प्रकाश, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जरूरतमंदों को दूध, फल और राशन किट भी वितरित किए जा रहे हैं।

32 नावें तैनात, कई विभाग अलर्ट

राहत और बचाव कार्य के लिए 32 नावें तैनात की गई हैं। प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें आपसी समन्वय से राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। गंगा और वरुणा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटीय इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें