बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव, 19 राज्यों में चेतावनी, दिल्ली-यूपी का मौसम कैसा?
Weather Updates: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव, 19 राज्यों में चेतावनी, दिल्ली-यूपी का मौसम कैसा? India Weather Today: बंगाल की खाड़ी से उठ रही हवाओं ने नया मौसम सिस्टम बना दिया है, जिस कारण सितंबर की शुरुआत से मौ…

सौजन्य से:- ABP News
Weather Updates: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव, 19 राज्यों में चेतावनी, दिल्ली-यूपी का मौसम कैसा?
India Weather Today: बंगाल की खाड़ी से उठ रही हवाओं ने नया मौसम सिस्टम बना दिया है, जिस कारण सितंबर की शुरुआत से मौसम और चौंकाने लगा है. दिल्ली से बिहार तक चेतावनी जारी की गई है.
मौसम सितंबर की शुरुआत से और चौंकाने लगा है. बंगाल की खाड़ी से उठ रही हवाओं ने नया मौसम सिस्टम बना दिया है, जिस कारण नए सिरे से बारिश और तेज आंधी का रास्ता तैयार हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार (3 सितंबर) को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 19 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है.
दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के पास साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की स्थिति है. पश्चिम बंगाल, उत्तरी तटीय ओडिशा और झारखंड में भी ऐसा ही सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है. इसके चलते पूर्वी भारत में गरज-चमक और आकाशीय बिजली का खतरा बढ़ेगा. कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं तो वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश जारी रहने का अनुमान है.
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. भारी बारिश के चलते दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
यूपी में मौसम का मिजाज
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलता नजर आ रहा है. गुरुवार को गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, हरदोई, उन्नाव, इटावा, हमीरपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अयोध्या, गोरखपुर और देवरिया में बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है. दक्षिणी यूपी के आस-पास बनने वाला साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौसम को और खराब कर सकता है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
बिहार में कहां-कहां बारिश
बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, गोपालगंज, रोहतास, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और लखीसराय समेत कई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
बंगाल में भारी बारिश
बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं का पश्चिम बंगाल में साफ असर दिख सकता है. गुरुवार को मालदा, बीरभूम, हावड़ा, कोलकाता, दार्जिलिंग, नादिया, दुर्गापुर, कालिम्पोंग, पुरुलिया और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. इस दौरान 55-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके आ सकते हैं. कोलकाता में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें
नितिन नबीन की डिनर डिप्लोमेसी, आवास पर जुटे राज्यों के CM-मंत्री, हुआ जलमंथन
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


